Video: तिब्बत में ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु भी लापता, इनके बारे में बात करते हुए भावुक हुए सद्गुरु! बोले- हमें भी जाने दो
Nepal flood videos: मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए कई श्रद्धालुओं समेत 130 से अधिक भारतीय वहां अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मचने और प्रभावित इलाकों से संपर्क कटने के बाद से लापता हैं। कई अन्य भारतीय वहां फंसे हुए हैं। कोयंबटूर स्थित गैर-लाभकारी संगठन ईशा फाउंडेशन ने दावा किया कि उसके 77 सदस्य लापता हैं जो आव्रजन केंद्र पर थे
कानपुर में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत
Kanpur Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है. गंगा बैराज के पास कटरी क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया.
कानपुर कैंट से भरी थी उड़ान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि यह चार सीटों वाला विमान था और प्रशिक्षण उड़ान पर था. कुछ समय बाद विमान कटरी इलाके के नत्थूपुरवा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान अचानक नीचे की ओर आया और जमीन से टकरा गया. टक्कर के बाद आसपास के इलाके में तेज आवाज सुनाई दी. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेरा और राहत-बचाव अभियान शुरू किया.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल बाढ़ में 175 की मौत, 105 लोग किए गए रेस्क्यू, 300 भारतीय लापता; भारत से भेजी गई मदद
दोनों पायलटों की मौत
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने दोनों ट्रेनी पायलटों की मौत की पुष्टि की है. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान अभिषेक पुजारी, निवासी कर्नाटक, और सुमित भाटिया, निवासी गुजरात, के रूप में हुई है' पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. हादसे के बाद विमान के मलबे की जांच की जा रही है और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
2023 से ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था विमान
अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान को वर्ष 2023 से प्रशिक्षण उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. यह टेक्नम कंपनी का विमान बताया गया है. हादसे की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय यानी DGCA को भी दे दी गई है। DGCA की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की तकनीकी जांच करेगी.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood Update: नेपाल की तबाही पर Exclusive Ground Report, जानिए अब कैसे हैं वहां के हालात?
हादसे की वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है. तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण की संभावना की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के पीछे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस, प्रशासन और संबंधित विमानन एजेंसियां घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विमान के मलबे और उड़ान से जुड़ी जानकारी की भी जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें: कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिनकी दिनहाड़े जिम के बाहर गोली मारकर की गई हत्या
ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: 'राणाबाली' की रिलीज डेट का ऐलान, नेपाल बाढ़ पीड़ितों को लिए सोनू सूद ने बढ़ाए हाथ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation








