Responsive Scrollable Menu

Nvidia के धमाकेदार रिजल्ट, बदला निवेशकों का सवाल, भारतीय आईटी कंपनियों के लिए ये है मतलब

Nvidia Q2 Result and IT Stocks: एनविडिया के लिए पिछली तिमाही धमाकेदार रही और उम्मीद से बेहतर रिजल्ट ने एआई सेक्टर को मजबूती दी। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक एआई सेक्टर में डिमांड से जुड़ा सवाल अब पीछे छूट गया और सवाल बदल गए हैं। जानिए अब क्या देखना चाहिए और भारतीय आईटी कंपनियों का इससे क्या कनेक्शन है

Continue reading on the app

'हाउ डेयर यू...मैं इनोसेंट हूं...', 'The Traitors 2' से बाहर होने पर इमोशनल हुई रिया चक्रवर्ती, झलका दर्द

Rhea Chakraborty The Traitors 2:  रियलिटी शो द ट्रेटर्स का सीजन 2 इन दिनों छाया हुआ है. अब शो अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है और गेम और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होते जा रहा है. हर हफ्ते शो के तीन एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाते हैं, जिसमें पांच लोगों का पत्ता कट जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स में  एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल था. शो से बाहर होने पर एक्ट्रेस इमोशनल हो गई.

शो से बाहर हुआ एक और ट्रेटर

 द ट्रेटर्स 2 में इस हफ्ते एपिसोड की शुरुआत में ही सबसे बड़ा झटका तब लगा जब सुबह ब्रेकफास्ट टेबल पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और शो की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) नहीं पहुंचीं. ट्रेटर्स ने रात के अंधेरे में ही श्वेता का मर्डर कर उन्हें गेम से बाहर कर दिया था. इस शो का असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब सभी खिलाड़ी ‘सर्कल ऑफ शॉक’ में सभी ने मिलकर शहनील गिल को बाहर कर दिया. बता दें, शहनील एक ट्रेटर थी.

'सर्कल ऑफ शॉक' में बाहर हुईं रिया

इस हफ्ते का खेल इनोसेंट्स के लिए बेहद भारी साबित हुआ. कॉफिन (ताबूत) वाले टास्क के दौरान रैपर इक्का (Ikka) टास्क पूरा न कर पाने की वजह से एलिमिनेट हो गए. इसके बाद अगले दिन  ‘सर्कल ऑफ शॉक’ में सभी ने मिलकर रिया  चक्रवर्ती को आउट कर दिया. बता दें, रिया ने बतौर इनोसेंट हिस्सा लिया था, लेकिन वो अपने को-कंटेस्टेंट्स को यकीन नहीं दिला पाईं कि वो ट्रेटर नहीं हैं. वहीं, एविक्शन के दौरान रिया काफी इमोशनल हो गईं.

ये भी पढ़ें- The Traitors 2: दूसरे हफ्ते एलिमिनेट हुए ये 4 स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी, अब इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग

रिया ने क्यों मांगी माफी?

रिया शो से आउट होते ही काफी इमोशनल हो गई. उन्होंने सभी से माफी भी मांगी. एक्ट्रेस ने कहा- 'मैंने आप सभी के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया. आप सभी मेरा दूसरा परिवार बन गए. मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं. अगर मैंने सर्किल ऑफ शक में किसी पर उंगली उठाई हो, चाहे वो क्रिस्टल डिसूजा, साहिल सलाथिया या मल्लिका शेरावत हों, तो मुझे माफ करना, लेकिन ये सिर्फ एक गेम है और मुझे उम्मीद है कि हम शो के बाहर भी दोस्त रहेंगे.'

ट्रेटर क्यों नहीं बनना चाहती थी रिया?

बात दें, शो की शुरुआत में जब करण जौहर ने रिया से सवाल पूछा था कि वो ट्रेटर बनना चाहती हैं या नहीं, तो एक्ट्रेस ने इससे मना कर दिया था. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में काफी कुछ झेला है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन पर कई आरोप लगे और ड्रग केस में वो जेल भी गईं. ऐसे में उन्होंने कहा था कि दुनिया उन्हें ट्रेटर के रूप में देखती हैं इसलिए वो ये नहीं बन सकती है. वहीं,  शो के पांचवें एपिसोड में भी रिया ने श्वेता तिवारी के सवाल पर कहा था- 'मैं ट्रेटर नहीं बनना चाहती. इसकी वजह ये है कि दुनिया पहले ही मुझे गद्दार समझती है. समझ रहे हो? ये मेरी पर्सनल लाइफ जर्नी से जुड़ा है. इसलिए मैं किसी शो में आकर अपनी मर्जी से किसी का कत्ल नहीं करना चाहती.'

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में सगों जैसा प्यार, मां अलग फिर भी गजब की बॉन्डिंग

Continue reading on the app

  Sports

Video: टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद टीम के प्रदर्शन और व्यक्तिगत उपलब्धि पर बोले पड्डीकल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी ने टीम के प्रयास और कठिन हालात में प्रदर्शन को सराहा। अपनी स्पिन खेलने की क्षमता और सोनल-कैसरा के शानदार खेल पर खुशी जताई। उन्होंने भविष्य में इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद की। #Cricket #TestSeries Fri, 28 Aug 2026 16:11:29 +0530

  Videos
See all

फातिमा संग Vijay Verma का नया वीडियो | #Bollywood #entertainment #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:45:22+00:00

एक और झील में रिसाव नेपाल में चेतावनी जारी | Nepal Flash Flood | #Tibet #Himalayan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers