Responsive Scrollable Menu

बरसात के पानी को जमा करने की निंजा टेक्निक, हर घर में बनी है ऐसी छत, सीधे टंकी में जमा हो जाता है रेन वॉटर!

दुनिया में पीने के पानी की कितनी किल्लत है, इसकी खबरें तो सामने आती ही रहती हैं. कई देशों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया जाता है. लेकिन कई लोग इसे अनदेखा कर देते हैं और पानी की कमी से जूझते हैं. लेकिन रवांडा के ज्यादातर लोग इसे लेकर काफी सजग है. तभी तो यहां के अधिकांश घरों की छत ऐसे बनाई गई है कि एक बूंद बारिश का पानी वेस्ट नहीं होता है.

Continue reading on the app

दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा, जाने सेहत पर कैसे डालता है असर

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। आज के समय में लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने की आदत बनती जा रही है। काम शुरू करने के बाद कई लोग लगातार घंटों बीत जाने के बाद भी कुर्सी से उठते नहीं हैं। बीच में खाना, चाय और फोन जैसी चीजें भी अक्सर बैठे-बैठे ही हो जाती हैं। बाहर से देखने पर यह दिनचर्या आरामदायक लग सकती है, लेकिन शरीर के लिए लगातार कम एक्टिव रहना अच्छी बात नहीं है। कई वैज्ञानिक रिसर्च में लंबे समय तक बैठे रहने और दिल से जुड़ी बीमारियों के बीच संबंध पाया गया है।

जब हम लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो हमारा शरीर बहुत कम काम करता है। पैरों और शरीर की दूसरी मांसपेशियां भी ज्यादा नहीं चलतीं। ऐसे में शरीर जितनी ऊर्जा चलने-फिरने के दौरान खर्च करता है, उतनी बैठने पर नहीं करता। अगर यह आदत रोज बनी रहे तो वजन बढ़ सकता है, ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और ब्लड शुगर को संभालना भी मुश्किल हो सकता है। ये सभी चीजें लंबे समय में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी लोगों को लंबे समय तक बैठे रहने का समय कम करने और दिन में ज्यादा एक्टिव रहने की सलाह दी है।

लंबे समय तक बैठे रहने और दिल की बीमारी के बीच संबंध को लेकर कई रिसर्च हुई हैं। 2024 में प्रकाशित एक रिसर्च में करीब 4.8 लाख लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि जो लोग काम के दौरान ज्यादातर समय बैठे रहते थे, उनमें दिल की बीमारी से मौत का खतरा उन लोगों की तुलना में ज्यादा था जो काम के दौरान कम बैठते थे। रिसर्च में यह भी सामने आया कि रोजाना थोड़ी ज्यादा शारीरिक गतिविधि करने से इस खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

बता दें कि दिल की बीमारी का खतरा उम्र, वजन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान और खान-पान जैसी कई चीजों पर भी निर्भर करता है। समस्या तब ज्यादा बढ़ सकती है, जब लंबे समय तक बैठने के साथ चलना-फिरना भी बहुत कम हो।

कई घंटे एक ही जगह बैठे रहने से पैरों की मांसपेशियां ज्यादा काम नहीं करतीं। कुछ लोगों को लंबे समय तक बैठने के बाद पैरों में भारीपन, अकड़न या हल्की सूजन महसूस हो सकती है। यही कारण है कि काम के बीच थोड़ी देर उठना और चलना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। बार-बार छोटे ब्रेक लेने से शरीर लंबे समय तक एक ही स्थिति में नहीं रहता।

बैठकर काम करने में शरीर बहुत कम कैलोरी खर्च करता है। अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन बैठा रहता है और साथ में ज्यादा तला-भुना, मीठा या ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाता है, तो उसका वजन बढ़ सकता है। ज्यादा वजन होने से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

अगर कोई व्यक्ति सुबह या शाम एक्सरसाइज करता है और बाकी पूरा दिन लगातार कुर्सी पर बैठे रहता है, तो यह भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि रोजाना एक्सरसाइज के साथ दिनभर में छोटी-छोटी शारीरिक गतिविधियां भी जरूरी हैं।

अगर आपका काम कंप्यूटर या लैपटॉप पर बैठकर करने वाला है, तो कुछ आसान आदतें अपनाई जा सकती हैं। कोशिश करें कि लंबे समय तक लगातार बैठे न रहें। कुछ देर काम करने के बाद कुर्सी से उठें और थोड़ा चलें। फोन पर बात करते समय खड़े हो सकते हैं। पानी पीने के लिए अपनी सीट से उठकर जाएं। लंच के बाद कुछ मिनट पैदल चलें। अगर ऑफिस में सीढ़ियां इस्तेमाल करना आसान है, तो कभी-कभी लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। काम के बीच पैरों और शरीर को हल्का खींचना भी अच्छा रहेगा।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'टेस्ट क्रिकेट को आज भी मदर ऑफ क्रिकेट कहते हैं...' सुन लो वैभव सूर्यवंशी, श्रीनाथ अंकल क्या कह रहे

Javagal Srinath Vaibhav Sooryavanshi test cricket: जवागल श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट को 'मदर ऑफ क्रिकेट' बताते हुए कहा है कि खेल को बेचा नहीं, सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आईपीएल और टी-20 का ग्लैमर युवाओं को आकर्षित कर रहा है, लेकिन 10-15 साल का लंबा करियर बनाने के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बेहद जरूरी है. इस बयान को कम उम्र में आईपीएल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धूम मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी सीख माना जा रहा है. Thu, 27 Aug 2026 21:47:11 +0530

  Videos
See all

Neapl Rescue Viral Video: मलबे से जिंदा निकली गई 2 साल की मासूम | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:42:18+00:00

News Ki Pathshala: कैसे फटती हैं ग्लेशियर झीलें ? #newskipathshala #nepalflood #pmmodi #floods #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:43:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers