Responsive Scrollable Menu

Nirmala Sitharaman ने कनाडाई वित्तीय कंपनियों से भारत में FDI और निवेश बढ़ाने की अपील की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सन लाइल फाइनेंशियल और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) समेत कनाडा की विभिन्न वित्तीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके निवेश को बढ़ाने का आग्रह किया। टोरंटो में सन लाइफ फाइनेंशियल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केविन डी. स्ट्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में सीतारमण ने बीमा क्षेत्र के उदारीकरण का उल्लेख किया। इसमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करना और सरकार का ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ का लक्ष्य शामिल है। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि बैठक में भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, विस्तारित बाजार, व्यापक आर्थिक स्थिरता तथा तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल एवं भौतिक बुनियादी ढांचे पर चर्चा हुई, जो दीर्घकालिक निवेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर उत्पन्न कर रहे हैं।

 उन्होंने सन लाइफ के लिए बीमा, परिसंपत्ति प्रबंधन, वैकल्पिक निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के अवसरों को भी रेखांकित किया। इसमें ‘गिफ्ट आईएफएससी’ के माध्यम से अवसरों के साथ-साथ भारत की विकास गाथा में कनाडा के संस्थागत निवेशकों की अधिक भागीदारी भी शामिल है। सन लाइफ भारत में बीमा एवं कोष प्रबंधन के क्षेत्र में मौजूद है तथा इसके अलावा भी उसकी अन्य कारोबारी गतिविधियां हैं। एक अन्य बैठक में कैनाकोर्ड जेनुइटी के उपाध्यक्ष रॉड फिलिप्स तथा सीईओ डैन डेवियू ने कनाडा और भारत के बीच निवेश प्रवाह बढ़ाने की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कैनाकोर्ड जेनुइटी को भारत के वृद्धि वाले क्षेत्रों में अवसर तलाशने तथा कनाडाई और वैश्विक पूंजी को भारतीय कारोबारों से जोड़ने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अलग से दी जानकारी में लिखा कि बैठक में भारत में कैनाकोर्ड जेनुइटी की भागीदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई। इसमें भारतीय कंपनियों को वैश्विक पूंजी जुटाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने तथा विदेशों में प्रौद्योगिकी तथा कारोबारों के अधिग्रहण में मदद करना शामिल है। कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) के अध्यक्ष एवं सीईओ जॉन ग्राहम तथा ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान (ओटीपीपी) के अध्यक्ष एवं सीईओ जो टेलर के साथ बैठक में सीतारमण ने उन्हें भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा उभरते विकास के अवसरों में अपनी भागीदारी और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने सीपीपीआईबी और ओटीपीपी के भारत में लगातार भरोसा जताने और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना की। इसमें एनआईआईएफ इंफ्रा फंड-द्वितीय में निवेश भी शामिल है। मंत्रालय ने साथ ही बताया कि बैठक में पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, सड़कों, बंदरगाहों, शहरी बुनियादी ढांचे, डिजिटल बुनियादी ढांचे और डेटा केंद्रों में संस्थागत पूंजी के लिए अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने भारत में बुनियादी ढांचा परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की बढ़ती संभावनाओं तथा निवेशक संरक्षण, नियामकीय विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने गिफ्ट आईएफएससी के माध्यम से निजी ऋण और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में नए अवसरों का भी उल्लेख किया।

 एक अन्य पेंशन फंड कंपनी ओएमईआरएस के अध्यक्ष एवं सीईओ ब्लेक हचेसन के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने भारत के निवेश-अनुकूल नीतिगत माहौल, अधिक कर निश्चितता और जारी सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने फंड कंपनी को भारत में विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में नए अवसरों तथा साझेदारियों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्रालय के अनुसार, बैठक में परिवहन, पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक और रियल एस्टेट के क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा हुई। इसमें भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, बढ़ते मध्यम वर्ग और बुनियादी ढांचे की जरूरतों का लाभ उठाने पर जोर दिया गया।

Continue reading on the app

Guru Granth Sahib की Harmandir Sahib में स्थापना का दिन, जानें 27 अगस्त का इतिहास

प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान, ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। दरअसल सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी। इतिहास में 27 अगस्त का दिन क्रिकेट के खेल में एक महान बल्लेबाज के जन्म के रूप में भी याद रखा जाता है। सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन एक ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे, जिन्हें सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 6,996 रन बनाए और उनका टेस्ट बल्लेबाजी औसत 99.94 रहा। यह रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट के सबसे असाधारण रिकॉर्ड में शामिल है। 27 अगस्त 1976 को भारतीय पार्श्व गायक मुकेश का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित पार्श्व गायकों में से एक मुकेश को कई नामांकन और पुरस्कार मिले। फिल्म रजनीगंधा (1973) के उनके गीत कई बार यूं ही देखा है के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और चार बार वह सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। उनकी 100वीं जयंती पर उनके सम्मान में एक स्मारक टिकट जारी किया गया। 27 अगस्त 2006 को भारतीय सिनेमा के महानतम फिल्म निर्माता, निर्देशकों में से एक ऋषिकेश मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। चार दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 42 फिल्मों का निर्देशन किया। अनाड़ी, सत्यकाम, चुपके चुपके, अनुपमा, आनंद, अभिमान, गुड्डी, गोल माल, मझली दीदी, चैताली, आशीर्वाद, बावर्ची, खुबसूरत, किसी से ना कहना और नमक हराम जैसी फिल्में देने वाले मुखर्जी को 1999 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2001 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1556 : रोमन सम्राट चार्ल्स पंचम ने अपने भाई फर्डिनेंड प्रथम के लिए गद्दी खाली की। 1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना। 1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई। 1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा। 1789 : फ्रांस की नेशनल असेंबली ने ‘‘मानव और नागरिक के अधिकारों की घोषणा’’ की। 1908 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म। 1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी। 1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना। 1950 : टेलीविजन की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया। 1976 : भारतीय पार्श्व गायक मुकेश का निधन। 1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्तापलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने। 1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया। 1991 : मोलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की। 1999 : भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया। 2003 : साठ हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल गृह, पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा। 2005 : फिलीपीन के बासिलन क्षेत्र के लामितान में एक नौका पर हुए बम विस्फोट में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। 2006 : भारतीय सिनेमा के महानतम फिल्म निर्माता, निर्देशकों में से एक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन। 2012 : अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान चरमपंथियों ने 15 पुरुषों और दो महिलाओं का सिर कलम कर दिया क्योंकि वे एक नृत्य और संगीत के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। 2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी दिन सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया। 2021 : बांग्लादेश में तीताश नदी में डूबी नाव, 20 लोगों की मौत। 2025 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक यात्री बस पलट जाने से 25 लोगों की मौत।

Continue reading on the app

  Sports

'टेस्ट क्रिकेट को आज भी मदर ऑफ क्रिकेट कहते हैं...' सुन लो वैभव सूर्यवंशी, श्रीनाथ अंकल क्या कह रहे

Javagal Srinath Vaibhav Sooryavanshi test cricket: जवागल श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट को 'मदर ऑफ क्रिकेट' बताते हुए कहा है कि खेल को बेचा नहीं, सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आईपीएल और टी-20 का ग्लैमर युवाओं को आकर्षित कर रहा है, लेकिन 10-15 साल का लंबा करियर बनाने के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बेहद जरूरी है. इस बयान को कम उम्र में आईपीएल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धूम मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी सीख माना जा रहा है. Thu, 27 Aug 2026 21:47:11 +0530

  Videos
See all

Garjana Debate Show | Live Debate में 'राहुल के भ्रम' पर फंसे कांग्रेस प्रवक्ता तो मिड डे मील ले आए! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:45:11+00:00

News Ki Pathshala: कैसे फटती हैं ग्लेशियर झीलें ? #newskipathshala #nepalflood #pmmodi #floods #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:43:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers