नेपाल की बाढ़ में फंसे भारतीयों पर संकट, 100 से ज्यादा लापता; MEA ने जारी किए हेल्पलाइन
Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी. जानकारी के मुताबिक बाढ़ में अभी तक कम से कम 160 लोगों के मौत की खबर है और करीब 500 लोग लापता हैं, जिनमें 100 से अधिक भारतीय भी शामिल हैं. इनमें से कई लोग मानसरोवर की यात्रा पर गए थे.
100 से अधिक भारतीय लापता
नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया कि बुधवार सुबह नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी में आई अचानक बाढ़ के बाद कम से कम 500 यात्री लापता हो गए हैं, जिनमें 100 से अधिक भारतीय शामिल हैं. जबकि 37 लोगों को अनिवासी भारती (NRI) के तौर पर लिस्ट किया गया है. वहीं, लापता यात्रियों में 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल है. 291 विदेशी नागरिकों में नीदरलैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक भी शामिल हैं. कई अन्य विदेशी यात्रियों की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.
मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीयों की मदद के लिए भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद और जानकारी के लिए इमरजेंसी हेल्पालइन नंबर जारी किया हैं. विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि मदद चाहने वाले लोग +977 970 910 7500 या +977 985 131 6807 पर संपर्क कर सकते हैं.
भारत ने नेपाल भेजी मदद
भारत ने नेपाल की मदद के लिए जरूरी दवाइयां समेत 10 टन राहत साम्रगी भेजी हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'भारत ने 10 टन राहत सामग्री भेजी है, हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. इस चुनौती के समय में, भारत नेपाल और वहां के लोगों के साथ खड़ा है.'
ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ का पानी पहुंचा बिहार... टल गया बड़ा खतरा? जानिए अब क्या है हालात
नेपाल के कई जिलों में अलर्ट
नेपाल में आई बाढ़ के बाद कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है. नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने धाडिंग, चितवन रसुवा, नुवाकोट और गोरखा में नदी के किनारे रहने वाले लोगों से कहा कि वह अलर्ट रहें और अगली सूचना तक जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाएं.
ये भी पढ़ें: तिब्बत में भूकंप से हिली बर्फ, फिर नदी पर जमा हुआ पानी नेपाल में ले आया जल प्रलय, ये है Flash Flood की पूरी कहानी
पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से की बात
PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात कर संवेदना व्यक्त की. भारत हर संभव मानवीय सहायता देने को तैयार है. वहीं, भारतीय वायुसेना के विमानों से राहत सामग्री भेजी जा रही है और NDRF की टीमें तैनात करने की तैयारी है. इस पर नेपाल के पीएम मे मादी का आभार जताया है.
ये भी पढ़ें: क्या आज टीम इंडिया जीत जाएगी कोलंबो टेस्ट या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा मैच? जानिए पांचवें दिन की वेदर रिपोर्ट
तिब्बत में बाढ़ का कहर: सद्गुरु ने बताया- कैलाश यात्रा पर गए Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री लापता
तिब्बत में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बीच कैलाश यात्रा पर गए 77 तीर्थयात्रियों को लेकर चिंता बढ़ गई है. सद्गुरु के मुताबिक, उनके ग्रुप के ये सभी यात्री बाढ़ आने के समय एक इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद थे. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी स्थिति और ठिकाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
The post तिब्बत में बाढ़ का कहर: सद्गुरु ने बताया- कैलाश यात्रा पर गए Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री लापता appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










