आज का पंचांग 27 अगस्त 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त
आज की तिथि क्या है?: आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
- वार: गुरुवार
- नक्षत्र: धनिष्ठा, देर रात 2:16 बजे तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र।
- योग: शोभन, सुबह लगभग 7:55 बजे तक, इसके बाद अतिगण्ड योग।
- करण: वणिज, सुबह 9:09 बजे तक, इसके बाद विष्टि (भद्रा)।
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:57 AM से 12:48 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 AM से 05:12 AM
- अमृत काल: 03:13 PM से 04:55 PM
- विजय मुहूर्त: 02:31 PM से 03:23 PM
राहुकाल और अशुभ समय
- राहुकाल: 01:59 PM से 03:35 PM
- यमगण्ड: 05:56 AM से 07:33 AM
- गुलिक काल: 09:09 AM से 10:46 AM
- दुर्मुहूर्त: 10:14 AM से 11:05 AM
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त
- सूर्योदय: 05:56 AM
- सूर्यास्त: 06:48 PM
- चंद्रोदय: लगभग 06:22 PM
- चंद्रास्त: लगभग 04:55 AM, 28 अगस्त
आज के व्रत
- पूर्णिमा का व्रत आज रखा जाएगा।
- पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:09 बजे शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह लगभग 9:48 बजे तक रहेगी।
आज का पर्व
- व्रतादि पूर्णिमा
- पंचक की शुरुआत- धनिष्ठा नक्षत्र के बाद पंचक का क्रम शुरू माना जाता है।
- पूर्णिमा के अवसर पर स्नान, दान, जप और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
आज का धार्मिक महत्व
27 अगस्त को चतुर्दशी के बाद सुबह 9:09 बजे से पूर्णिमा तिथि लग रही है। इसलिए यह दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है। पूर्णिमा पर व्रत, भगवान विष्णु की पूजा, मंत्र-जप, स्नान और दान-पुण्य करने की परंपरा है। पूर्णिमा तिथि अगले दिन सुबह तक रहने के कारण 27 अगस्त को व्रतादि पूर्णिमा का पालन किया जाएगा। साथ ही गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। धनिष्ठा नक्षत्र रात 2:16 बजे तक रहेगा और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा।
आज राहुकाल कब है?: राहुकाल दोपहर 1:59 बजे से 3:35 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचने की परंपरा है।
ये 8 बच्चे आज हैं बॉलीवुड स्टार, भाई-बहनों के साथ बड़ा क्यूट था इनका बचपन, फोटोज देखकर पहचान पाएंगे आप?
Bollywood Siblings Childhood Photos: बॉलीवुड सितारों के कई बच्चे अपने माता-पिता की तरह सिनेमा जगत में नाम कमा रहे हैं. कुछ स्टार किड्स को स्टार का दर्जा भी हासिल है. वे अपनी आलीशान और ग्लैमरस से भरपूर जिंदगी के चलते ध्यान खींचते हैं. अगर उनकी कोई चीज फैंस को सबसे ज्यादा आकर्षिक करती हैं, तो वे उनकी बचपन की तस्वीरें हैं. कुछ स्टार किड्स अपने बचपन की तस्वीरों में बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं. आइए, रक्षाबंधन के मौके पर स्टार किड्स की भाई-बहनों के साथ शानदार केमिस्ट्री पर नजर डालें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









