Responsive Scrollable Menu

अमेज़न सेल में Gaming का सामान सस्ता! ₹579 से शुरू डील्स, कीबोर्ड से लेकर Headset तक पर 65% तक छूट

Amazon Great Freedom Sale में Gaming और PC Accessories खरीदने वालों के लिए कई शानदार डील्स मिल रही हैं. Elgato, Portronics, Cosmic Byte, HP और HyperX के इन प्रोडक्ट्स पर 65% तक का डिस्काउंट है. Sale Price सिर्फ ₹579 से शुरू हो रही है.

Continue reading on the app

iPhone 18 Pro Max में बड़ा कैमरा अपग्रेड! मिल सकता है Variable Aperture, लीक में डिटेल्स लीक

Apple की अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लीक और अफवाहों का सिलसिला तेज हो गया है। संभावना है कि यह सीरीज अगले महीने सितंबर में लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट की मानें तो एप्पल इस बार कैमरा को लेकर बड़ा अपग्रेड कर सकता है। अब एक नए लीक में दावा किया गया है कि Apple पहली बार iPhone में Variable Aperture कैमरा दे सकता है, लेकिन यह फीचर सिर्फ टॉप-एंड iPhone 18 Pro Max तक सीमित रह सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Pro और Pro Max मॉडल्स के कैमरा सेटअप में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा।

iPhone 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड 
टिप्स्टर Ice Universe ने Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Apple Variable Aperture कैमरा को केवल iPhone 18 Pro Max तक सीमित रख सकता है। पोस्ट में इस कैमरा कंपोनेंट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन संकेत दिया गया है कि सेंसर का बड़ा फिजिकल साइज इसकी एक वजह हो सकता है।

अगर यह दावा सही साबित होता है, तो iPhone 18 Pro Max Apple का पहला ऐसा iPhone होगा, जिसमें Variable Aperture कैमरा तकनीक देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़े-ः Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च: मिलेगी 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और बैक में Dot-Matrix स्क्रीन, जानें कीमत

फोन का वजन हो सकता है ज्यादा
टिप्स्टर के अनुसार, Apple अपने सबसे हाई-एंड कैमरा फीचर्स को एक ऐसे डिवाइस में दे सकता है जिसका वजन काफी ज्यादा हो सकता है। पोस्ट में इसे मजाकिया अंदाज में “ईंट” जितना भारी बताया गया है। इससे संकेत मिलता है कि iPhone 18 Pro Max अपने पिछले मॉडल की तुलना में भारी हो सकता है। Variable Aperture कैमरा सिस्टम को शामिल करने से फोन के अंदर अतिरिक्त जगह की जरूरत पड़ सकती है, जिसके कारण वजन और डिजाइन को लेकर समझौता करना पड़ सकता है।

क्या है Variable Aperture कैमरा?
Variable Aperture तकनीक कैमरे के लेंस में आने वाली रोशनी की मात्रा को फिजिकल तौर पर नियंत्रित करने की सुविधा देती है। इससे यूजर्स को Exposure और Depth of Field पर बेहतर कंट्रोल मिल सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले भी किया जा चुका है। Samsung ने 2018 में Galaxy S9 सीरीज के मुख्य कैमरे में Variable Aperture पेश किया था। हालांकि, बाद की Galaxy S सीरीज में इसे जगह की कमी और बढ़ती लागत जैसी वजहों के चलते हटा दिया गया।

iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिल सकता है अपग्रेडेड टेलीफोटो कैमरा
इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Apple iPhone 18 Pro मॉडल्स के मुख्य कैमरे के लिए Variable Aperture सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। हालांकि, Ice Universe के ताजा दावे के मुताबिक अब यह फीचर केवल iPhone 18 Pro Max तक सीमित हो सकता है।

इसके अलावा, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों में अपग्रेडेड टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए टेलीफोटो कैमरे में बड़ा Aperture दिया जा सकता है, जिससे कम रोशनी में फोटोग्राफी बेहतर होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने Sri Lanka टेस्ट ड्रॉ होने पर टीम के प्रयास को दिए पूरे 10 अंक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल नहीं कर पाना निराशाजनक था, लेकिन उन्होंने ड्रॉ हुए इस मुकाबले में अपने खिलाड़ियों के प्रयास और इरादे को ‘10 में से 10’ अंक दिए। भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन कर दिया था। लेकिन मेजबान टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरा पांचवां दिन निकाल दिया और सोनल दिनुषा की नाबाद 133 रन की शानदार पारी की बदौलत मैच ड्रॉ करा लिया।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा, ‘‘यह काफी निराशाजनक होता है। शुरुआत में हमने काफी आक्रमण किया। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पिच धीमी होती गई।

ऐसा नहीं था कि गेंद बिल्कुल भी मूव नहीं कर रही थी, लेकिन जब गेंद घूम रही थी, तब विकेट लेने के मौके नहीं थे। पिच पूरी तरह सपाट भी नहीं थी। ’’ गिल ने संकेत दिया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पूरी तरह रक्षात्मक रवैये ने भारतीय गेंदबाजों के लिए विकेट हासिल करना और मुश्किल बना दिया।

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत बने WTC के 'रन किंग', शुभमन गिल को पछाड़कर रचा इतिहास!

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जब तक आप शॉट खेलने और रन बनाने की कोशिश नहीं करते, तब तक विकेट लेना मुश्किल होता है। हमने हर संभव कोशिश की और मुझे नहीं लगता कि हमारे प्रयास में कोई कमी थी। हमारे स्पिनरों ने तीन दिनों तक लगातार 50-60 ओवर गेंदबाजी की।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में तीन दिन तक लगातार क्षेत्ररक्षण करना आसान नहीं होता। मैं प्रयास और इरादे के लिए 10 में से 10 अंक दूंगा। उन्होंने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

’’ गिल ने कहा, ‘‘चौथे दिन हमें लगा कि हमने मौके बनाए थे। अगर थोड़ा और दबाव बनाया जाता तो विकेट मिल सकते थे और शायद नतीजा बेहतर होता। लेकिन जब तक हमारे पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) के लिए क्वालीफाई करने का मौका है, तब तक सब ठीक है।

’’ भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस टेस्ट में अपेक्षाकृत धीमी गति से गेंदबाजी की और कई बार छोटे रन-अप के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। पहली पारी में कैच लेने की कोशिश के दौरान उनके जोर से जमीन पर गिरने के बाद उनकी चोट को लेकर भी सवाल उठे। इस पर गिल ने स्पष्ट किया कि सिराज चोटिल नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले, सिराज चोटिल नहीं हैं। गॉल में पहले मैच में भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे इसलिए वह लगभग दो महीने बाद खेल रहे थे।

किसी खिलाड़ी को अपनी लय में लौटने में समय लगता है। ’’ गिल ने कहा, ‘‘ पहले टेस्ट में भी हमें लगा था कि उनकी गति कम थी, लेकिन कभी कभार जब आप ज्यादा खेलते हो तो अपनी लय वापस हासिल कर सकते हैं। लेकिन जहां तक चोट का सवाल है तो कोई चिंता की बात नहीं है।

’’ जब सिराज अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे, तब साथी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। गिल ने उनके प्रदर्शन और प्रगति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं हो रही होतीं, तो खासकर इस सत्र में वह हमारे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मौके बनाए हैं और कप्तान के तौर पर मैं यही चाहता हूं। जब विकेट की गारंटी नहीं हो, तब हमें ऐसे गेंदबाज की जरूरत होती है जिस पर भरोसा किया जा सके।

उन्होंने यह काम शानदार तरीके से किया। ’’ गिल को उम्मीद है कि उनकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके मैदान पर दो टेस्ट मैच की सीरीज और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बना सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है।

अगर हम न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छा खेलते हैं और फिर उम्मीद के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं जहां हमें सिर्फ सीरीज जीतनी हो तो मुझे लगता है कि हम डब्ल्यूटीसी के लिए क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में होंगे।

Fri, 28 Aug 2026 09:22:23 +0530

  Videos
See all

Chandra Grahan 2026 : आज चंद्र ग्रहण है, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? | Top News | Lunar Eclipse | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:47:14+00:00

Nepal Flood : कुदरत के कहर के बीच सिलेंडर की लूट! | Nepal Flash Flood | N18G | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers