Responsive Scrollable Menu

LPG सिलेंडर की आधार वेरिफिकेशन 31 अगस्त तक करा सकेंगे:दूसरी बार बढ़ी e-KYC की डेडलाइन; सब्सिडी भी बंद हो सकती है, जानें पूरी प्रोसेस

सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के लिए e-KYC पूरा करने की डेडलाइन बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें कंपनियां मैसेज भेज रही है। e-KYC की डेडलाइन दूसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले आधार वैरिफिकेशन की आखिरी तारीख 23 अगस्त थी। e-KYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। यही नहीं बुकिंग रुक सकती है और उज्ज्वला कनेक्शन वालों की सब्सिडी भी बंद हो सकती है। यह नियम पुराने और नए, दोनों ग्राहकों पर लागू होगा। हालांकि, e-KYC की डेडलाइन अभी तय नहीं है। ये ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है, लेकिन लंबे समय तक e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन ब्लॉक भी हो सकता है।

Continue reading on the app

मानव सुथार ने शतक के करीब पहुंचे पासिंदु सूरियाबंदारा को इस तरह अपने जाल में फंसाया, ऋषभ पंत ने किया स्टंप, देखें वीडियो

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल बारिश के कारण समय से पहले खत्म हो गया. श्रीलंका की टीम फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना चुकी है और उसने 16 रनों की लीड ले ली है. कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा शतक से चूक गए. उन्होंने 92 रनों की पारी खेली. मानव सुथार ने पासिंदु को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप कराकर पवेलियन भेजा. बता दें कि मानव सुथार ने पासिंदु का विकेट लेने के लिए एक जाल बुना था, जिसमें पासिंदु सूरियाबंदारा फंस गए और अपना विकेट गंवा बैठे. इस तरह टीम इंडिया को एक बड़ी सफलता मिल गई.

शतक के करीब पहुंच गए थे पासिंदु सूरियाबंदारा

कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका की दूसरी पारी का 61वां ओवर मानव सुथार डालने आए. उस समय पासिंदु सूरियाबंदारा 92 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और अपने पहले टेस्ट शतक के बेहद करीब थे. एक गेंद पहले ही वह LBW की अपील पर DRS रिव्यू से बचे थे, जिसके बाद विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत को अंदाजा हो गया कि पासिंदु थोड़े घबराए हुए हैं और क्रीज से बाहर निकलकर गेंद को डिफेंस करने या रोकने की कोशिश करेंगे, क्योंकि पासिंदु लगातार क्रीज से बाहर निकलकर ही गेंद को रोक रहे थे.

मानव सुथार ने इस तरह पासिंदु सूरियाबंदारा को बनाया अपना शिकार

मानव सुथार ने 61वें ओवर की तीसरी गेंद को रणनीति के तहत ऑफ स्टंप से काफी बाहर, यानी वाइडर लाइन पर फेंका. पासिंदु ने क्रीज से काफी आगे निकलकर वाइड जाती गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में गई और पंत ने बिना कोई गलती किए गेंद को स्टंप्स पर दे मारा, जिससे पासिंदु को क्रीज में वापसी का कोई मौका नहीं मिला. इस तरह मानव सुथार ने पासिंदु को अपने जाल में फंसाकर उनका विकेट लिया. पासिंदु सूरियाबंदारा ने 173 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौका और एक छक्का शामिल रहा. 

Continue reading on the app

  Sports

द्रविड़ और सहवाग की विरासत आगे बढ़ेगी, Australia के खिलाफ India U-19 टीम में Anvay Dravid और Aryavir Sehwag की धमाकेदार एंट्री

 दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों क्रमश: अन्वय और आर्यवीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सितंबर से होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने तीन एकदिवसीय और दो बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीम का चयन किया है। लक्ष्य रायचंदानी एकदिवसीय टीम की कप्तानी करेंगे जबकि यशवर्धन सिंह चौहान को लंबे प्रारूप के मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है।

अन्वय और आर्यवीर दोनों को केवल एकदिवसीय टीम में जगह मिली है। दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे 18 वर्षीय आर्यवीर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं भारत के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने एकदिवसीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। वह पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर गई अंडर-19 टीम का हिस्सा थे।

सत्रह वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय ने उस दौरे पर खेले गए दो युवा एकदिवसीय मैच में 14 और 87 रन बनाए थे। तीनों एकदिवसीय और पहला बहुदिवसीय मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में होगा।

भारत अंडर-19 एकदिवसीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान, रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

भारत अंडर-19 बहुदिवसीय टीम: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय बिस्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।

Thu, 27 Aug 2026 14:12:00 +0530

  Videos
See all

UP Election: UP का रण, आरक्षण पर जंग भीषण! OP Rajbhar on Reservation | Reservation Hatao | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:07:41+00:00

CM Samrat Choudhary LIVE | सम्राट चौधरी ने समृद्ध बिहार अभियान का किया शुभारंभ | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers