Responsive Scrollable Menu

रक्षाबंधन पर सीएम धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री बोले- मातृशक्ति के दम पर बनेगा सशक्त उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थित मुख्य सेवक सदन में रक्षाबंधन का पावन पर्व बेहद उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. इस खास मौके पर राज्य के कोने-कोने से पहुंची बड़ी संख्या में बहनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा. बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके स्वस्थ जीवन, लंबी उम्र और सफल नेतृत्व की दिल से कामना की. मुख्यमंत्री ने भी सभी बहनों का बड़े आत्मीय भाव से स्वागत किया, उनके प्रति आभार जताया और समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी.

मातृशक्ति का स्नेह और ऊर्जा का संचार

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने की रस्म नहीं है, बल्कि यह भाई और बहन के बीच अटूट विश्वास, असीम स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का सबसे पवित्र पर्व है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति से मिलने वाला प्यार और आशीर्वाद उन्हें राज्य के विकास और जनता की सेवा के लिए हर दिन नई ऊर्जा से भर देता है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि हमारी मातृशक्ति हर परिवार की मजबूत नींव होती है और परिवार के साथ-साथ समाज और पूरे देश को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण है.

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान और आर्थिक मजबूती को हमेशा पहली प्राथमिकता दी गई है. लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला नारी शक्ति के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने देश और राज्य की करोड़ों बेटियों और महिलाओं के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव ला दिया है.

राज्य में महिला सशक्तीकरण के ठोस कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी मातृशक्ति के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है. राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को तीस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का बड़ा फैसला लागू किया गया है ताकि प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के समान मौके मिल सकें. सरकार का मुख्य ध्यान महिलाओं को नए अवसर देने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर केंद्रित है.

लखपति दीदी योजना में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की लखपति दीदी योजना को उत्तराखंड में धरातल पर बहुत तेजी से उतारा गया है. आज बेहद खुशी की बात है कि प्रदेश में तीन लाख नौ हजार से अधिक बहनें लखपति दीदी बनकर अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हो चुकी हैं. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय पहाड़ी उत्पादों, खेती-बाड़ी, हस्तशिल्प और तमाम छोटे-बड़े स्वरोजगार के माध्यम से अपनी कमाई बढ़ा रही हैं और उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं.

स्वरोजगार और आजीविका की नई राह

राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का ब्योरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के जरिए महिलाओं को कमाई के नए साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े और अच्छे बाजार मिलें, इसके लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उनकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी हो सके.

सशक्त उत्तराखंड के संकल्प में महिलाओं की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण आंदोलन से लेकर आज इसके आधुनिक स्वरूप को संवारने तक मातृशक्ति ने हमेशा सबसे आगे रहकर बड़ी भूमिका निभाई है. आज प्रदेश की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी प्रशासन, आधुनिक खेती, स्वरोजगार और उद्योग जैसे हर क्षेत्र में अपनी शानदार काबिलियत साबित कर रही हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि मातृशक्ति के सक्रिय सहयोग और आशीर्वाद से ही सशक्त उत्तराखंड और विकसित भारत के बड़े संकल्प को पूरा किया जाएगा. इस गरिमामयी अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट और राज्यभर से आई अनेक बहनें उपस्थित थीं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 10 साल का इंतजार खत्म, सेंट्रल होप टाउन की 1,188 खतौनियां ऑनलाइन; 25 हजार से ज्यादा लोगों को राहत

Continue reading on the app

Midcap IT vs Large Caps: IT स्टॉक्स पर UBS का यू-टर्न, इन 3 शेयरों को अपग्रेड, HCLTech-Persistent को झटका

Midcap IT vs Large Caps: भारतीय IT सर्विस पर अपनी हालिया रिपोर्ट में, ब्रोकरेज फर्म USB ने टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), कोफोर्ज (Coforge) और Mphasis की रेटिंग को अपग्रेड करके 'Buy' कर दिया है. जबकि HCL Tech और परसिस्टेंट की रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल कर दिया है. USB द्वारा रिव्यू किए गए 5 स्टॉक्स में से Coforge में सबसे ज्यादा बढ़त की संभावना (लगभग 27%) दिख रही है. इसके बाद Mphasis (लगभग 23%) और Tech Mahindra (लगभग 18%) का नंबर आता है. 

क्यों बदली UBS ने अपनी रेटिंग?

ब्रोकरेज ने सेक्टर में ग्रोथ की संभावना, कंपनी की काम करने की क्षमता और इससे जुड़े जोखिमों का आकलन करने के बाद ये बदलाव किए हैं. USB का कहा है कि IT शेयरों में हालिया तेजी AI, रोजगार और GCC से जुड़ी चिंताओं के कम होने की वजह से आई है. हालांकि, इन वजहों से अभी तक लार्ज कैप कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ में कोई बड़ी तेजी नहीं आई है. ब्रोकरेज ने Tier 1 कंपनियों के मुकाबले Tier 2 IT कंपनियों को प्राथमिकता दी है और इस बात पर जोर दिया है कि सही शेयरों का चुनाव करना बहुत जरूरी है. 

यह भी पढ़ें- P/B Ratio क्या होता है? यह कैसे किसी शेयर की Valuation समझने करता मदद

Tech Mahindra: टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1,865 किया

USB ने टेक महिंद्रा की रेटिंग को न्यूट्रल से बढ़ाकर बाय कर दिया है और इसके टारगेट प्राइस को ₹1,460 से बढ़ाकर ₹1,865 कर दिया है. इस नए टारगेट का मतलब है कि इसमें लगभग 17.8% की बढ़ोतरी हो सकती है. ब्रोकरेज ने कंपी के वैल्यूएशन मल्टीपल को भी FY28-29 की अनुमानित कमाई के 16 गुना से बढ़ाकर 19 गुना कर दिया है. 

UBS का कहना है कि टेक महिंद्रा का कामकाज उम्मीद से बेहतर रहा है. कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ इंडस्ट्री के औसत से ज्यादा है और मार्जिन में लगातार सुधार हो रहा है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी FY27 में 5% से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज कर सकती है, जबकि पूरी इंडस्ट्री के लिए यह अनुमान लगभग 2% है. इसकी वजह बड़े ऑर्डर मिलना और हाल ही में मिली बड़ी डील्स पर काम तेजी से आगे बढ़ना है. पिछले लगातार 3 क्वार्टर में, कंपनी की तिमाही TCV (टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू) $1 बिलियन से ज्यादा रही है. ब्रोकरेज को FY27 में करीब 15% EBIT मार्जिन की उम्मीद है, जो FY24 में सिर्फ 6.1% था. Q4FY27 में एग्जिट मार्जिन 15.6% तक पहुंचने का अनुमान है.

Coforge: सबसे ज्यादा अपसाइड, टारगेट ₹2,400

UBS ने Coforge की रेटिंग को 'न्यूट्रल' से बढ़ाकर 'बाय' (खरीदने की सलाह) कर दिया है और इसके टारगेट प्राइस को ₹1,505 से बढ़ाकर ₹2,400 कर दिया है. अपग्रेड की गई 5 कंपनियों में से इसमें सबसे ज्यादा 27.1% की बढ़त की संभावना दिख रही है. ब्रोकरेज ने इसके वैल्यूएशन मल्टीपल को 21x से बढ़ाकर 30x कर दिया है. UBS ने बताया कि पहले इसकी 'न्यूट्रल' रेटिंग Encora के अधिग्रहण को लेकर चिंताओं की वजह से थी. खासकर इंटीग्रेशन (एक साथ मिलाने की प्रक्रिया), संभावित अर्निंग्स डाइल्यूशन (कमाई में कमी) और सिनर्जी (तालमेल से होने वाले फायदे) मिलने में देरी जैसे मुद्दों के कारण. 

हालांकि, Coforge के Q1 FY27 के नतीजों ने यह भरोसा दिलाया है कि Encora का इंटीग्रेशन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, और साथ ही कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन भी मजबूत बने हुए हैं. मैनेजमेंट के मुताबिक Encora के SG&A कॉस्ट में भी करीब 40% की कमी आई है. Q1FY27 के आखिर तक Coforge की एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 2.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. 

Mphasis: टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹2,980 किया

Mphasis को भी UBS ने Neutral से अपग्रेड कर 'Buy' कर दिया है और टारगेट प्राइस ₹2,440 से बढ़ाकर ₹2,980 कर दिया है, जो करीब 22.6% के अपसाइड को दिखाता है. ब्रोकरेज ने वैल्यूएशन मल्टीपल 19 गुना से बढ़ाकर 22 गुना कर दिया है. UBS ने बताया कि पहले की गई डाउनग्रेड मुख्य रूप से उम्मीद से धीमी रिकवरी की वजह से थी, न कि कंपनी के बिजनेस को लेकर किसी चिंता की वजह से. 

Mphasis ने Q1FY27 में सालाना आधार पर 7.7% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. ब्रोकरेज को FY27 में 9.4% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है, जो कंसेंसस अनुमान 8.6% से ज्यादा है और मैनेजमेंट के हाई-सिंगल-डिजिट से लो-डबल-डिजिट ग्रोथ गाइडेंस के ऊपरी छोर के करीब है. UBS का कहना है कि हाल के डील विन्स से कंपनी की रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर हुई है, वहीं बुकिंग-टू-रेवेन्यू कन्वर्जन भी हेल्दी बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- जापान दौरे पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिग्गज निवेशकों से भारत में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की

HCLTech: डाउनग्रेड होकर 'Neutral' हुआ

UBS ने HCL Technologies को 'Buy' से डाउनग्रेड कर 'Neutral' कर दिया है. हालांकि टारगेट प्राइस ₹1,390 से बढ़ाकर ₹1,415 कर दिया है, जो करीब 8.5% अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज ने अपना वैल्यूएशन मल्टीपल 18 गुना पर बरकरार रखा है. UBS का कहना है कि HCLTech का मीडियम-टर्म आउटलुक अभी भी कई प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर है, जिसमें हाल ही में मिली 1.1 अरब डॉलर की मेगा डील की भी अहम भूमिका है, जो FY28 से रैंप-अप होनी शुरू होगी. 

हालांकि ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि कंपनी की Q1 में सीक्वेंशियल कॉन्स्टेंट-करेंसी रेवेन्यू में 0.5% की गिरावट आई है. कमजोर मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल के बीच कंपनी को अपने FY27 गाइडेंस के मिडपॉइंट तक पहुंचने के लिए हर तिमाही करीब 2.5-2.6% की ग्रोथ दिखानी होगी.

Persistent Systems: एक्विजिशन की वजह से डाउनग्रेड

UBS ने Persistent Systems को भी 'Buy' से घटाकर 'Neutral' कर दिया है. हालांकि टारगेट प्राइस ₹6,250 पर बरकरार रखा है, जो करीब 10.6% अपसाइड दिखाता है. यह डाउनग्रेड कंपनी के Nagarro को खरीदने के प्रस्तावित सौदे से जुड़ा है. UBS का कहना है कि इस डील से कंपनी को स्केल, कैपेबिलिटीज और क्लाइंट रिलेशनशिप्स में फायदा मिल सकता है.

लेकिन इससे कंपनी का रिस्क प्रोफाइल भी बदल जाता है क्योंकि इससे कर्ज बढ़ेगा और इंटीग्रेशन से जुड़ी अनिश्चितताएं भी सामने आएंगी. ब्रोकरेज का कहना है कि Persistent की मजबूत ग्रोथ, मार्जिन परफॉर्मेंस और AI को लेकर पोजिशनिंग इसके प्रीमियम वैल्यूएशन को सपोर्ट करती है. लेकिन प्रस्तावित एक्विजिशन और स्टॉक में हाल की तेजी को देखते हुए ब्रोकरेज ने अपनी 'Buy' कॉल बंद कर 'Neutral' रेटिंग दे दी है.

यह भी पढ़ें- सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

  Sports

ऐसे कौन आउट होता है… जेसन रॉय खेल रहे थे चालाकी भरा शॉट, किस्मत ने कर दिया गजब का खेल, VIDEO

ETPL 2026 में ग्लासगो कॉस्मिक और डब्लिन गार्डियन्स के मुकाबले में ये नजारा देखने को मिला, जहां जेसन रॉय ने एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. मगर उनकी पारी का अंत उतना ही बदकिस्मती भरा रहा. Sat, 29 Aug 2026 19:26:51 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा! सैलाब की चेतावनी!| Flash Flood | Alert | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:45:47+00:00

Nepal Flood Updates: Tibet में Glacier Burst के पीछे China का हाथ? | Nepal Flood | India | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers