एशियन गेम्स: भारतीय टीम का पहला मैच 28 सितंबर को:महिला टीम 18 सितंबर को जापान से खेलेगी; दोनों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगी
भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना पहला मैच खेलेगी। जापान में खेली जाने वाले टूर्नामेंट में महिला टीम 18 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों भारतीय टीमों को सीडिंग मिली है और वे सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। टूर्नामेंट नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगा। विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर, जबकि मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। महिला वर्ग में फाइनल 22 सितंबर, जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल 3 अक्टूबर को होगा। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में वैभव भारत एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान कर चुका है। श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। भारतीय महिला की टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी। वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। दोनों टीमों का स्क्वॉड पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा। 4 टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री 2026 एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें प्रीलिमिनरी राउंड में खेलेंगी। इन 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप 2-2 टीमें यानी कुल 4 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। यहां उनका मुकाबला पहले से क्वालिफाई कर चुकी 4 टीमों से होगा। 2023 एशियन गेम्स में भारत ने दोनों कैटेगरी में गोल्ड जीते थे इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। मेंस कैटेगरी का फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 112/5 रन बनाए थे, जिसके बाद मैच आगे नहीं खेला जा सका। बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था। वहीं, महिला क्रिकेट के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क ने बुमराह से नंबर-1 रैंकिंग छीनी:बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट का फायदा; 697 दिन टॉप पर रहे जसप्रीत ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहली बार ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैकाय में खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने का उन्हें फायदा मिला। पूरी खबर पढ़ें…
Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!
टीवी की दुनिया में कलाकारों के बीच दोस्ती और फिर अचानक दूरी बनना कोई नई बात नहीं है। अब ऐसा ही कुछ भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता के बीच देखने को मिला है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उनके इस कदम ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है और अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ?
भाविका और अंकित ने क्यों तोड़ा कनेक्शन?
भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब अंकित के करीबी दोस्त परम सिंह ने भी भाविका को सोशल मीडिया पर रोक दिया था। दोनों की दोस्ती साड्डा हक सीरियल के समय से बताई जाती है।
कुछ समय पहले भाविका और परम सिंह के बीच भी दूरी की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद अब भाविका और अंकित के एक-दूसरे को अनफॉलो करने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस दूरी की वजह के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।
इसे भी पढ़ें: गौरव खन्ना का जिक्र होते ही क्यों बदल जाता है Akanksha Chamola का अंदाज, क्या है इसकी वजह?
छुट्टियों में साथ दिखे थे भाविका और अंकित
भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता का नाम पहले भी एक साथ चर्चा में आ चुका है। दोनों का छुट्टियों के दौरान का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इसमें दोनों साथ समय बिताते और मस्ती करते नजर आए थे।
उस समय यह भी चर्चा होने लगी थी कि दोनों जल्द किसी नए काम में साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ सामने नहीं आया। अब दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद प्रशंसक पुराने वीडियो और तस्वीरों को लेकर भी तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक
भाविका और अंकित के सीरियल
भाविका शर्मा इन दिनों सहर होने को है सीरियल में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्हें गुम है किसी के प्यार में से काफी लोकप्रियता मिली थी। इस सीरियल में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
वहीं अंकित गुप्ता कई चर्चित सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें आखिरी बार माटी से बंधी डोर में देखा गया था। अब भाविका और अंकित के बीच अचानक आई दूरी ने उनके प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi








