Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!
टीवी की दुनिया में कलाकारों के बीच दोस्ती और फिर अचानक दूरी बनना कोई नई बात नहीं है। अब ऐसा ही कुछ भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता के बीच देखने को मिला है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उनके इस कदम ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है और अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ?
भाविका और अंकित ने क्यों तोड़ा कनेक्शन?
भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब अंकित के करीबी दोस्त परम सिंह ने भी भाविका को सोशल मीडिया पर रोक दिया था। दोनों की दोस्ती साड्डा हक सीरियल के समय से बताई जाती है।
कुछ समय पहले भाविका और परम सिंह के बीच भी दूरी की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद अब भाविका और अंकित के एक-दूसरे को अनफॉलो करने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस दूरी की वजह के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।
इसे भी पढ़ें: गौरव खन्ना का जिक्र होते ही क्यों बदल जाता है Akanksha Chamola का अंदाज, क्या है इसकी वजह?
छुट्टियों में साथ दिखे थे भाविका और अंकित
भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता का नाम पहले भी एक साथ चर्चा में आ चुका है। दोनों का छुट्टियों के दौरान का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इसमें दोनों साथ समय बिताते और मस्ती करते नजर आए थे।
उस समय यह भी चर्चा होने लगी थी कि दोनों जल्द किसी नए काम में साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ सामने नहीं आया। अब दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद प्रशंसक पुराने वीडियो और तस्वीरों को लेकर भी तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक
भाविका और अंकित के सीरियल
भाविका शर्मा इन दिनों सहर होने को है सीरियल में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्हें गुम है किसी के प्यार में से काफी लोकप्रियता मिली थी। इस सीरियल में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
वहीं अंकित गुप्ता कई चर्चित सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें आखिरी बार माटी से बंधी डोर में देखा गया था। अब भाविका और अंकित के बीच अचानक आई दूरी ने उनके प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
गौरव खन्ना का जिक्र होते ही क्यों बदल जाता है Akanksha Chamola का अंदाज, क्या है इसकी वजह?
आकांक्षा चमोला को हाल ही में अभिषेक शर्मा की जन्मदिन पार्टी में देखा गया। पैर में चोट होने के बावजूद वह पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान आकांक्षा ने जालीदार टॉप और छोटी स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसी दौरान उन्होंने खास बातचीत में अपने नए काम और निजी जिंदगी को लेकर भी बात की।
लॉकअप 2 के बाद मिल रही चर्चा से खुश हैं आकांक्षा
बातचीत के दौरान आकांक्षा से मिली नई पहचान के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी लोगों के बीच चर्चा में रहती थीं, लेकिन अब वह लॉकअप 2 के बाद मिल रही लोकप्रियता का आनंद ले रही हैं। आकांक्षा ने बताया कि वह और उनका परिवार इस समय काफी खुश हैं और उन्हें फिलहाल इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।
पैर में चोट कैसे लगी?
आकांक्षा से जब उनकी चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह काफी उछल-कूद करने वाली लड़की हैं और इसी वजह से उन्हें खुद ही चोट लग गई। चोट के बावजूद वह अभिषेक शर्मा की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ नजर आईं।
इसे भी पढ़ें: ट्रोलिंग के बाद GIVA ने हटाया Kriti Sanon का राखी ऐड! एक्ट्रेस के कपड़ों पर कंगना रनौत ने भी साधा था निशाना
गौरव खन्ना के सवाल पर भड़कीं आकांक्षा
बातचीत के दौरान जब आकांक्षा से गौरव खन्ना को लेकर सवाल किया गया तो उनका गुस्सा साफ नजर आया। लॉकअप 2 में आकांक्षा ने गौरव को लेकर कहा था कि उनसे अच्छा तो शो में उनका कुत्ता आ जाता। जब उनसे उनके इस बयान के बारे में दोबारा पूछा गया तो उन्होंने गौरव से जुड़े सवाल का जवाब देने से साफ मना कर दिया। आकांक्षा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "इसे बाद में ले लेना यार। मैं यहां अभिषेक का जन्मदिन मनाने आई हूं।"
इसे भी पढ़ें: The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक
गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं आकांक्षा
बता दें कि लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं। आकांक्षा के मुताबिक, दोनों के अलग होने की एक बड़ी वजह शादी के बाद बच्चे को लेकर उनकी अलग-अलग सोच थी।
आकांक्षा ने बताया था कि गौरव बच्चे चाहते थे, जबकि वह खुद मां नहीं बनना चाहती थीं। अपने इस फैसले को लेकर आकांक्षा को काफी आलोचना और लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









