Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजे गए 500 सोलर पावर बैंक, बिजली व्यवस्था ठप

शिरीष बी प्रधान काठमांडू, 27 अगस्त नेपाल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की व्यवस्था की। देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत परियोजनाओं को व्यापक नुकसान पहुंचने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है और इस त्रासदी में 300 भारतीय पर्यटकों समेत सैंकड़ों लोग लापता हैं, जिनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ के सचिवालय के अनुसार, ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्रालय ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक कदम उठाये हैं। सचिवालय के अनुसार बाढ़ से 12 जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 431.1 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया। श्रेष्ठ के सहयोगी संजीव महार्जन ने बताया कि वैकल्पिक ऊर्जा संवर्धन केंद्र के समन्वय से मंत्रालय बृहस्पतिवार को प्रभावित क्षेत्रों में 500 ‘सोलर पावर बैंक’ भेज रहा है।

‘सोलर पावर बैंक’ एक ऊर्जा भंडारण उपकरण है जो सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करता है और इसका उपयोग विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे फोन, टैबलेट, लैपटॉप, टॉर्च आदि को चार्ज करने के लिए किया जाता है। मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरण के लिए 300 ‘सोलर पावर बैंक’ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपे। उन्होंने कहा कि रसुवा में बिजली की तत्काल आपूर्ति बहाल करना संभव नहीं है, क्योंकि बाढ़ में एक उपकेंद्र बह गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही 300 पावर बैंक भेज दिए हैं और 200 अन्य भेजे जा रहे हैं, ताकि लोग इनका उपयोग रोशनी के वैकल्पिक स्रोत के रूप में और मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए कर सकें।’’ समाचार पत्र ‘द राइजिंग नेपाल’ की खबर के अनुसार नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) ने वैकल्पिक रूप से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के जरिए नुवाकोट के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। एनईए ने कहा कि सिन्धुपाल्चोक से आने वाली एक वैकल्पिक विद्युत लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। नेपाल में अधिकारी सैकड़ों लापता लोगों को ढूंढने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

हाल के वर्षों में यह देश की सबसे भीषण आपदाओं में से एक है। इस बीच, चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई है और 588 लोग लापता बताये जा रहे हैं।

Continue reading on the app

अब ईरान पर अटैक नहीं करेगा अमेरिका, मार्को रूबियो ने बता दिया आगे का प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कई सहयोगी देशों के विदेश मंत्रियों को बताया है कि वॉशिंगटन का अभी ईरान पर नए सिरे से सैन्य हमले करने का कोई इरादा नहीं है। शांतिपूर्ण समाधानों के अटके रहने के बीच, यह कदम आर्थिक और समुद्री दबाव बनाने की दिशा में एक बदलाव को दर्शाता है। एक्सियोस के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि रुबियो ने तेहरान के खिलाफ "फिलहाल" नए सैन्य हमले शुरू न करने की अमेरिका की योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बजाय, प्रशासन का लक्ष्य नौसैनिक नाकेबंदी, आर्थिक उपायों और अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से पेट्रोलियम की आवाजाही बनाए रखकर अपना दबदबा बढ़ाना है। यह रणनीतिक बदलाव ऐसे समय में आया है जब ट्रंप प्रशासन बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई से बचते हुए ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: 15 दिनों के भीतर दो बार एक मंच पर आएंगे मोदी-पुतिन और शी, ट्रंप की बेचैनी बढ़ी

हालांकि रुबियो ने संकेत दिया कि वॉशिंगटन की अभी कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई करने की योजना नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि अगर तेहरान पहले हमला करता है, तो अमेरिकी सेना ने सैन्य विकल्प को पूरी तरह से खत्म नहीं किया है। वॉशिंगटन का मानना ​​है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास की कार्रवाइयों ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाज़ारों में हेरफेर करने के तेहरान के मुख्य साधनों में से एक को काफी कमज़ोर कर दिया है। अमेरिकी सेना इस रास्ते से बारूदी सुरंगें हटाने में लगी हुई है, जिसके कारण इसके दक्षिणी रास्ते का इस्तेमाल करने वाले टैंकरों की संख्या बढ़ गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस बदलाव को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि जलडमरूमध्य से समुद्री ऊर्जा प्रवाह को रोकने की तेहरान की क्षमता काफी कम हो गई है। इसके अलावा, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी ने ईरान के तेल निर्यात को काफी कम कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में तेहरान के मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल, खार्ग द्वीप पर बहुत कम टैंकर देखे गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: USCIRF ने Mohan Bhagwat का वीजा रद्द करने की मांग की, भारत ने किया खारिज

स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि प्रशासन ईरानी सरकार के बचे-खुचे वित्तीय सहारे खत्म कर रहा है। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस रुख को दोहराया कि तेहरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने चाहिए। इसी दौरान, वॉशिंगटन ने तेहरान के खिलाफ अपनी आर्थिक कार्रवाई और तेज़ कर दी। अमेरिका ने और प्रतिबंध लागू किए और ईरान के साथ व्यापार करने वाले विदेशी देशों को साफ चेतावनी दी कि उन्हें आगे चलकर भारी सज़ा का सामना करना पड़ सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: टीम इंडिया इन 3 वजहों से नहीं जीत पाई कोलंबो टेस्ट, क्या चौथी पारी में बल्लेबाजी का डर ले डूबा 12 WTC पॉइंट?

3 reason for draw ind vs sl test: पहली पारी में श्रीलंकाई टीम को सस्ते में समेटने के बाद, भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में वह दबाव बरकरार रखने में पूरी तरह नाकाम रहभारतीय टीम श्रीलंका के ऊपरी क्रम को जल्दी आउट करने के बाद उनके निचले क्रम को समेटने में संघर्ष करती दिखी, जिसने मैच का समय और रन दोनों बढ़ा दिए. : आखिरी दो दिनों में कोलंबो की पिच उम्मीद के मुताबिक टूटी नहीं, बल्कि बेहद धीमी हो गई, जिससे बल्लेबाजों को गेंद खेलने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया Thu, 27 Aug 2026 17:17:48 +0530

  Videos
See all

नेपाल में तबाही के पीछे क्या राज? सामने आया खौफनाक मंजर | Nepal Flash Flood | Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:13:24+00:00

Weather: 100 की स्पीड से आ रहे 4 तूफान, अगले 72 घंटों में रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, 92 फ्लाइट्स रद्द #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers