ICC रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को हुआ बड़ा नुकसान, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
ICC Test Ranking Update: आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को नुकसान झेलना पड़ा है. वह नंबर-1 से खिसककर दूसरे स्थान पर जा पहुंचे हैं. तो वहीं, हाल ही में बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में विकेटचटकाऊ गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क ने नंबर-1 की बादशाहत हासिल कर ली है. इसके अलावा इंग्लैंड के ओली रोबिन्सन को भी इस रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है और उन्होंने 15 स्थान की छलांग लगाई है.
जसप्रीत बुमराह से छिनी नंबर-1 की कुर्सी
A change at the top of the rankings for Test bowlers as an Australian quick claims the No.1 spot for the very first time ????https://t.co/fvecGLHkbT
— ICC (@ICC) August 26, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने शानदार करियर में पहली बार यह टॉप पोजीशन हासिल की है.
बुमराह पहली बार फरवरी 2024 में टॉप पर पहुंचे थे और दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पिछले दो सालों में ज्यादातर समय नंबर 1 टेस्ट बॉलर के तौर पर अपनी जगह बनाए रखी. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ भारत की चल रही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज से उनके बाहर रहने और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की वजह से ICC मेन्स टेस्ट बॉलर रैंकिंग में टॉप पर बड़ा बदलाव आया है.
मिचेल स्टार्क ने हासिल की बादशाहत
Mitchell Starc continued to wreak havoc against Bangladesh in Mackay to register a ten-wicket haul ????
— ICC (@ICC) August 23, 2026
????: https://t.co/PQuffFjsha pic.twitter.com/tdYjEcjkqB
बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरे टेस्ट मैच में स्टार्क ने 10 विकेट लिए. यह प्रदर्शन 36 साल के इस खिलाड़ी को दो पायदान ऊपर लाने के लिए काफी था. वे बुमराह और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी से आगे निकलकर अपने करियर में पहली बार इस खास मुकाम पर पहुंच गए.
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने 15 साल के टेस्ट करियर के ज़्यादातर समय टॉप 10 में रहे हैं और हाल ही में पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप तीन में जगह बनाई थी, लेकिन यह पहली बार है जब वह सबसे ऊपर पहुंचे हैं.
स्टार्क के ऊपर आने से बुमराह दूसरे और हेनरी तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी पैट कमिंस बांग्लादेश के खिलाफ मैच में छह विकेट लेने के बाद टेस्ट गेंदबाज़ों की सूची में एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं और स्पिनर नाथन लियोन दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
Mitchell Starc was at his brutal best against Bangladesh as he grabbed a ten-wicket haul in Mackay ????#WTC27 | Report ➡️ https://t.co/H8tVlV7eKv pic.twitter.com/ATUdbQTiQe
— ICC (@ICC) August 23, 2026
ओली रोबिन्सन को भी हुआ फायदा
हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मैच जिताने वाले प्रदर्शन के बाद, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. लीड्स में खेले गए एकतरफा मुकाबले में इस जोड़ी ने मिलकर 16 विकेट लिए.
रॉबिन्सन 15 पायदान की छलांग लगाई है और वह 11वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि टंग 16 स्थान की छलांग लगाई और वह 17वें स्थान पर आ गए. मैट हेनरी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके 861 रेटिंग है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें नंबर से अब 841 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा क्यों दिलवाना चाहते हैं संजय मांजरेकर? वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्कूलों पर अब सख्त नजर! 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, छात्राओं को कराटे और हर महीने होगी पढ़ाई की समीक्षा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर करने और शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था मजबूत करने का फैसला लिया है. मंगलवार (25 अगस्त) को दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए.
स्कूलों में बढ़ेगी निगरानी
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण बढ़ाया जाए और हर महीने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा हो. निरीक्षण के दौरान केवल शिक्षकों की उपस्थिति नहीं देखी जाएगी, बल्कि यह भी जांचा जाएगा कि कक्षा में बच्चों की पढ़ाई सही तरीके से हो रही है या नहीं. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए स्कूल न आएं. विद्यार्थियों को पढ़ाना उनकी पहली जिम्मेदारी है. साथ ही स्कूल परिसर में यूट्यूबरों और अन्य बाहरी लोगों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए. बाहरी लोगों की गतिविधियां तय नियमों के अनुसार ही होंगी.
हर स्कूल में बनेगी बैंड पार्टी
विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए हर स्कूल में बैंड पार्टी बनाने की योजना है. इसमें एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड से जुड़े विद्यार्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा. स्कूलों में मार्च पास्ट और स्थानीय व पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा. शनिवार को होने वाले बैगलेस डे में बच्चों को योग, खेल और दूसरी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य जरूरी कौशल से जोड़ना है.
छात्राओं को मिलेगा कराटे प्रशिक्षण
छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में कराटे प्रशिक्षण को अनिवार्य करने की तैयारी है. इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे. वहीं बालिकाओं की सुविधा के लिए प्रदेश में 8 हजार से अधिक नए शौचालय बनाने की योजना है. मंत्री ने जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए राशि जारी करने के निर्देश दिए. जिन भवनों की हालत बहुत खराब है, उनके स्थान पर नए भवन बनाने के प्रस्ताव भी भेजे जाएंगे.
VIDEO | Raipur: Chhattisgarh School Education Minister Gajendra Yadav says, "We will make karate training mandatory for girls for self-defence. Schools with Scouts, Rovers, Rangers, NSS and NCC units will have mandatory march-pasts and bands, with local children trained to… pic.twitter.com/9UJacK7INf
— Press Trust of India (@PTI_News) August 25, 2026
जल्द होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती
स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 5 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को डिजिटल पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. शिक्षक के अनुपस्थित रहने की स्थिति में भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए डिजिटल माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था विकसित करने की योजना है.
हर महीने होगी शिक्षा की समीक्षा
अब शिक्षा विभाग की हर महीने रायपुर में समीक्षा बैठक होगी. महीने के तीसरे सप्ताह में जिलों के स्कूलों की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति और पढ़ाई की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. ब्लॉक और संकुल स्तर के अधिकारियों को भी नियमित निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है.
मंत्रोच्चारण का बताया उद्देश्य
मंत्री ने कहा कि स्कूलों में मंत्रोच्चारण कराने का उद्देश्य लोकप्रियता हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करना है. वहीं टीईटी को लेकर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में भी उसी के अनुसार फैसला लेने पर विचार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- इन्वेस्टिगेशन: बारिश ने 5 करोड़ के घोटाले का किया पर्दाफाश! पूरी होने से पहले टूट गई छत्तीसगढ़ की ये नहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









