Responsive Scrollable Menu

गंडक नदी में फ्लैश फ्लड की आशंका से बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति उत्पन्न होने तथा गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की संभावना को देखते हुए बिहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गंडक नदी में लगभग 3 मीटर तक ऊंची फ्लैश फ्लड वेव/जलप्रवाह आने की संभावना व्यक्त की गई है. इससे गंडक नदी से जुड़े जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं.

नेपाल के रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, लमजुंग एवं तनहुँ (गंडक कैचमेंट) तथा दोलखा एवं सिंधुपालचोक (कोसी कैचमेंट) में फ्लैश फ्लड का उच्च जोखिम पूर्वानुमानित है. वहीं कोसी, बागमती एवं गंडक कैचमेंट के कई अन्य क्षेत्रों में मध्यम जोखिम का पूर्वानुमान है.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा

माननीय मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी/पुलिस अधीक्षक बैठक में शामिल हुए. बैठक में विकसित हो रही स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने तथा आवश्यक बचाव एवं राहत तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए.

गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता

गंडक नदी के संभावित बढ़े हुए जलप्रवाह को देखते हुए पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अतिरिक्त सीतामढ़ी, शिवहर एवं अन्य संवेदनशील जिलों में भी स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है.
सभी जिलाधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने तथा स्थानीय समुदाय को समय पर अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं.

गंडक बैराज एवं नहरों के संचालन के निर्देश 

जल संसाधन विभाग द्वारा गंडक बैराज के सभी गेटों तथा उससे जुड़े नहरों में पानी प्रवाहित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपलब्ध जलप्रवाह का सुरक्षित एवं प्रभावी प्रबंधन किया जा सके. संबंधित जल संसाधन पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा तटबंधों सहित जल संसाधन संरचनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है.

NDRF एवं SDRF की अग्रिम तैनाती

संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए NDRF एवं SDRF के अतिरिक्त संसाधनों की मूवमेंट सुनिश्चित की जा रही है. गोपालगंज के लिए एक NDRF टीम भेजने का निर्देश दिया गया है तथा एक NDRF टीम को मुजफ्फरपुर में स्टैंडबाय रखा जाएगा. इसके अतिरिक्त बेतिया में भी NDRF की टीम की मूवमेंट/तैनाती लगभग दो घंटे के भीतर सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जा रही है. SSB DIG द्वारा भी आवश्यकतानुसार QRT एवं अन्य संभावित सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है, जो बेतिया में उपलब्ध रहेगा.

निकासी, नाव, शेल्टर एवं सामुदायिक रसोई की तैयारी

सभी संबंधित जिलाधिकारियों को संभावित प्रभावित आबादी के लिए Evacuation Plan, पर्याप्त नावों की व्यवस्था, Community Kitchen एवं Shelter की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर समय रहते पहुंचाने की पूरी तैयारी रखने को कहा गया है.

आम जनता से अपील- घबराएं नहीं, लेकिन तैयार रहें

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की घबराहट या पैनिक की आवश्यकता नहीं है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक संसाधनों एवं बचाव दलों को अग्रिम रूप से तैयार किया जा रहा है. साथ ही, आम नागरिकों से अपील है कि घबराएं नहीं, लेकिन संभावित बाढ़ की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहें. प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं एवं निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें.

अफवाहों पर रोक एवं नियमित मीडिया ब्रीफिंग

सभी जिलाधिकारियों को प्रतिदिन Media Briefing करने तथा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह के प्रसार को रोका जा सके. नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

सभी विभाग अलर्ट मोड में

जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, जल संसाधन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण एवं निगरानी करते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. तटबंधों एवं जल संसाधन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण संरचनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है.

राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर

आवश्यकतानुसार अतिरिक्त NDRF/SDRF टीमों, नावों, QRT तथा अन्य संसाधनों की तैनाती तत्काल की जाएगी. संदेश स्पष्ट है- “घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्क एवं तैयार रहना आवश्यक है.” प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और संभावित बाढ़ की स्थिति में जनहानि को रोकने, समय पर चेतावनी देने, आवश्यकता पड़ने पर त्वरित निकासी तथा प्रभावी बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है.

Continue reading on the app

ICC रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को हुआ बड़ा नुकसान, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

ICC Test Ranking Update: आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को नुकसान झेलना पड़ा है. वह नंबर-1 से खिसककर दूसरे स्थान पर जा पहुंचे हैं. तो वहीं, हाल ही में बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में विकेटचटकाऊ गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क ने नंबर-1 की बादशाहत हासिल कर ली है. इसके अलावा इंग्लैंड के ओली रोबिन्सन को भी इस रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है और उन्होंने 15 स्थान की छलांग लगाई है.

जसप्रीत बुमराह से छिनी नंबर-1 की कुर्सी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने शानदार करियर में पहली बार यह टॉप पोजीशन हासिल की है.

बुमराह पहली बार फरवरी 2024 में टॉप पर पहुंचे थे और दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पिछले दो सालों में ज्यादातर समय नंबर 1 टेस्ट बॉलर के तौर पर अपनी जगह बनाए रखी. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ भारत की चल रही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज से उनके बाहर रहने और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की वजह से ICC मेन्स टेस्ट बॉलर रैंकिंग में टॉप पर बड़ा बदलाव आया है.

मिचेल स्टार्क ने हासिल की बादशाहत

बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरे टेस्ट मैच में स्टार्क ने 10 विकेट लिए. यह प्रदर्शन 36 साल के इस खिलाड़ी को दो पायदान ऊपर लाने के लिए काफी था. वे बुमराह और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी से आगे निकलकर अपने करियर में पहली बार इस खास मुकाम पर पहुंच गए.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने 15 साल के टेस्ट करियर के ज़्यादातर समय टॉप 10 में रहे हैं और हाल ही में पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप तीन में जगह बनाई थी, लेकिन यह पहली बार है जब वह सबसे ऊपर पहुंचे हैं.

स्टार्क के ऊपर आने से बुमराह दूसरे और हेनरी तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी पैट कमिंस बांग्लादेश के खिलाफ मैच में छह विकेट लेने के बाद टेस्ट गेंदबाज़ों की सूची में एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं और स्पिनर नाथन लियोन दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

ओली रोबिन्सन को भी हुआ फायदा

हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मैच जिताने वाले प्रदर्शन के बाद, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. लीड्स में खेले गए एकतरफा मुकाबले में इस जोड़ी ने मिलकर 16 विकेट लिए.

रॉबिन्सन 15 पायदान की छलांग लगाई है और वह 11वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि टंग 16 स्थान की छलांग लगाई और वह 17वें स्थान पर आ गए. मैट हेनरी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके 861 रेटिंग है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें नंबर से अब 841 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा क्यों दिलवाना चाहते हैं संजय मांजरेकर? वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Continue reading on the app

  Sports

4-5 कदम का रन अप और 10 नो बॉल, टेस्ट में अव्वल हैं रवींद्र जडेजा, आंकड़े खोल रहे पोल

Ravindra Jadeja no ball problem in test: कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्पिनरों ने चौथे दिन तक 10 नो बॉल फेंककर अनुशासनहीनता की नई मिसाल पेश की है. साल 2021 के बाद किसी टेस्ट मैच में यह भारतीय स्पिनरों का तीसरा सबसे निराशाजनक रिकॉर्ड है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि 2021 से अब तक टेस्ट में सर्वाधिक नो-बॉल फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर स्पिनरों द्वारा क्रीज लांघने की ये गैर-जरूरी गलतियां टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती हैं. Wed, 26 Aug 2026 20:40:36 +0530

  Videos
See all

CM Yogi का बड़ा ऐलान, ग्रेजुएशन कर रहीं 50,000 छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी | #YogiAdityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T15:11:27+00:00

Nepal Flood 2026: नेपाल में कुदरत का कहर! यूपी-बिहार में 'हाई अलर्ट' | UP Bihar Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T15:08:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers