Nepal Flood Video: नेपाल में कुदरत की तबाही का खौफनाक मंजर, दिल दहला देंगे ये वीडियो
Nepal Flood Video: नेपाल के उत्तरी हिस्से में तिब्बत सीमा की ओर से आई अचानक और बेहद तेज बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है. शांत दिखने वाली नदी कुछ ही समय में विकराल रूप लेती चली गई और अपने रास्ते में आने वाले पुलों, सड़कों, इमारतों तथा बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाती गई. ताजा जानकारी के मुताबिक इस आपदा में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है.
राहत और बचाव अभियान जारी है. लेकिन कुदरत के इस कहर के बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कुदरत ने नेपाल के कई इलाकों में जबरदस्त कहर बरपाया है.
#WATCH | Nepal: Visuals from the flood-affected Nuwakot district in Nepal.
— ANI (@ANI) August 26, 2026
The destruction in flood-hit Nuwakot has resulted in homes being swept away, families separated, and many people still missing. pic.twitter.com/pIqFGuVUPj
अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, संभलने का नहीं मिला समय
बताया जा रहा है कि तिब्बत की ओर से आने वाली नदी में अचानक भारी जलप्रवाह पहुंचने के बाद रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में हालात तेजी से बिगड़ गए. बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका.
Today, a flash flood has swept through markets, settlements, and hydropower projects along the Bhotekoshi River in Timure and Syabrubesi, Gosainkunda Rural Municipality, Rasuwa District, Bagmati Province, Nepal. pic.twitter.com/DWVsGQpRzV
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) August 26, 2026
सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में नदी के रौद्र रूप की तस्वीर दिखाई दे रही है. कहीं पानी अपने साथ मलबा बहाकर ला रहा है तो कहीं तेज धार में सड़कें और वाहन बहते नजर आ रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. इस बीच अधिकारियों ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है.
These visuals from the floods in Rasuwa, Nepal are absolutely horrific. The scale of the destruction looks unreal, almost like a scene from a disaster movie.The entire Himalayan belt needs to seriously work on better early warning systems for such flash floods. Prayers for… pic.twitter.com/7iiupXXIzT
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) August 26, 2026
'हम एकतरफा मैच खेले...' भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर हरमनप्रीत कौर का बयान वायरल, जानिए एशिया कप से पहले क्या कहा?
Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेने वाली है, जो ट्रॉफी उठाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इतिहास रचा था. अब हरमन एक बार फिर से अपनी टीम के साथ भारत को एक और ट्रॉफी दिलाना चाहेंगी. एशिया कप में भारत की टक्कर पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे एशिया की बड़ी टीमों के साथ होने वाली है. उससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यूएई में होने वाले एशिया कप से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी तैयारियों के बारे में बताया है.
एशिया कप से पहले हरमन प्रीत का बड़ा बयान
इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, 'हम पिछले 4-5 साल अच्छे रहे हैं और हमने अच्छा क्रिकेट खेला है. क्रिकेट में दबदबा बनाया है. हमने बड़ी टीमों को हराया है और सीरीज भी जीती हैं. बेशक, हम जीतने की उम्मीद करते हैं. हमारी टीम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है. अब, हम लॉर्ड्स में जीत के बाद आ रहे हैं और लगातार कई गेम भी जीते हैं. इसलिए टीम पहले ही सफलता का स्वाद चख चुकी है और और भी ज्यादा की भूखी होगी'.
???????????????????????????? ????????????????????????, ???????????? ???? ????????????????????????????????????’???? ????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 26, 2026
Harmanpreet Kaur and Team India begin their quest for Asian supremacy this Sunday! ????
Catch India vs Thailand in the DP World Women’s Asia Cup 2026, on 30th August at 7:30 PM, LIVE on Sony Sports Network… pic.twitter.com/U3pbv7VSJu
हरमनप्रीत ने आगे कहा कि, 'टीम में हर कोई मैच जीतने के बारे में बात करता है. टूर्नामेंट कैसे जीते जाएं. इसलिए जब आपके पास इस तरह का कल्चर होता है, तो आप हमेशा मोटिवेटेड महसूस करते हैं और आप सच में किसी भी टूर्नामेंट के लिए तैयार रहते हैं. तो यह टूर्नामेंट (एशिया कप) बहुत जरूरी है और हम एक टीम के तौर पर खेलेंगे और एक बार फिर अपने देश को गर्व महसूस कराएंगे'.
भारत-पाकिस्तान मैच में क्या बोलीं हरमन
हरमन ने भारत की पाकिस्तान से चिर-प्रतिद्वंद्वी पर कहा कि, 'इसमें कोई शक नहीं कि यह एक हाई-प्रेशर वाला गेम है और एक खिलाड़ी के तौर पर आपको कई चीजों से निपटना होता है. हम इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहते हैं लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मैच में जितना प्रेशर होता है, उतना प्रेशर आपको कहीं और महसूस नहीं होता है'.
2️⃣ DAYS TO GO! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 26, 2026
???????? ???????????? ???????????????????????????? ???????????????? ???????????????????? ???????? ???????????????????????????????????????? ???????????????????????????????? ???????? ???????????????? ????????????????! ????
Watch #DPWorldWomensAsiaCup2026 from 28th August, 8 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/5MmqOdQL4E
उन्होंने अंत में कहा कि, 'यह एक ऐसा पल होता है जब आपको अपना मेडल मिलता है और मुझे लगता है कि जब बात मेडल की होती है, तो मोटिवेशन और भी बढ़ जाता है. हम दिन-रात सोचते रहते हैं कि मेडल जीतने के बाद हमें कैसा लगेगा और हम कैसे सेलिब्रेट करेंगे. पिछली बार हमने बहुत जबरदस्त क्रिकेट और एकतरफा मैच खेले थे, इसलिए हमसे फिर से वैसा ही क्रिकेट खेलने की उम्मीदें होंगी. मुझे यकीन है कि देश क्रिकेट से आने वाले उस एक गोल्ड मेडल का इंतज़ार कर रहा है'.
एशिया कप 2026 के लिए भारत स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीप), जी कमलिनी (विकेटकीप), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतीका रावल.
ये भी पढ़ें : Explainer: अनाया बांगर किस पॉलिसी के तहत ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी महिला क्रिकेट? जानिए भारत में क्यों नहीं मिला उन्हें मौका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







