Samajwadi Party ने किया Stree Samman Samriddhi Yojana का एलान, 2027 में लागू करने का वादा
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को महिला समानता दिवस पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ की घोषणा की, जिसे 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने की स्थिति में लागू किया जाएगा। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण उनका ‘‘सच्चा प्रतिनिधित्व’’ और आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने से आएगा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन में मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘‘महिला शक्ति का विकास केवल इसके बारे में बात करने से नहीं होगा, बल्कि महिलाओं को सच्चा प्रतिनिधित्व देने से होगा।
‘आधी आबादी’ के रूप में पीडीए में शामिल प्रत्येक महिला का सम्मान और समृद्धि हमारा संकल्प है।’’ योजना के नाम के बारे में यादव ने कहा कि ‘स्त्री’ शब्द जानबूझकर चुना गया है क्योंकि यह किसी विशेष आयु वर्ग तक सीमित किए बिना लैंगिक प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा, ‘‘जबकि लड़की, युवा महिला या महिला जैसे शब्द एक आयु वर्ग को दर्शाते हैं, ‘स्त्री’ शब्द एक लिंग का प्रतिनिधित्व करता है और इसलिए यह योजना हर उम्र की महिलाओं पर लागू हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि ‘सम्मान’ को ‘समृद्धि’ से पहले रखा गया है क्योंकि सम्मान हर महिला के लिए सबसे महत्वपूर्ण गारंटी होना चाहिए, चाहे उसकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। डिंपल यादव ने कहा, ‘‘वह सिर्फ इसलिए सम्मान की हकदार है क्योंकि वह एक महिला है।
सामाजिक सशक्तीकरण और अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए समृद्धि से पहले भी सम्मान की आवश्यकता होती है।’’ उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तीकरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवारों में आर्थिक रूप से योगदान करने में सक्षम बनाता है, जिससे घर के भीतर उनकी समानता बढ़ती है। उन्होंने कहा, ‘‘महिला की आर्थिक ताकत ही उसका सशक्तीकरण है।’’ डिंपल यादव ने कहा कि योजना को चरणों में लागू किया जाएगा और इसके कामकाज तथा सफलता का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा, और परिणाम के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम मोबाइल फोन, लैपटॉप, वित्तीय सहायता, शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से सम्मान और समृद्धि की दिशा में एक रास्ता बनाएंगे, जो धीरे-धीरे महिलाओं को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएगा।’’ सांसद ने कहा कि यह योजना महिलाओं की शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच में सुधार करेगी और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
उन्होंने घोषणा की कि यह योजना शुरू में 40,000 रुपये की सहायता के साथ शुरू की जाएगी, जिसे हर साल बढ़ाया जाएगा। सांसद ने कहा कि यह पहल महिलाओं के प्रति पार्टी की सकारात्मक सोच को दर्शाती है, जो पार्टी के ‘पीडीए फॉर्मूलेशन’ में ‘ए’ (आधी आबादी) का प्रतिनिधित्व करने वाला कारक है। वर्ष 1920 में अमेरिकी संविधान में 19वें संशोधन को अपनाए जाने की याद में अमेरिका में हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है, जिसने महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया।
UPTET Result 2026 | UP TET Teacher Eligibility Test
UPTET 2026 Result – Out Soon Post Update Date: 26-08-2026 Short Description : UPTET Result 2026 will be Released Soon on the official website of Uttar Pradesh Education Service Selection Commission. The exam was held on 02/07/2026 to 04/07/2026. Candidates who appeared in the exam can check their Result Soon on the official website. The direct ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Sarkarinaukrijobalert.com








