Toxic से यश और कियारा के इंटीमेट सीन्स हुए 'लीक', सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोगों के उड़े होश!
Toxic Kiara-Yash Scene: यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने आते ही तहलका मचा दिया है. पूरे सोशल मीडिया पर फिल्म की ही बाते हो रही हैं और इसके क्लिप्स वायरल हो रह हैं. खासतौर पर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और यश के इंटीमेट सीन्स ने तो तहलका ही मचा दिया है.
कियारा-यश के रोमांटिक सीन
जैसे ही सिनेमाघरों में टॉक्सिक रिलीज हुई तो इसके सीन्स सोशल मीडिया पर सामेन आने लगे. खासतौर पर यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने तो सबके होश उड़ा दिए. इंटरनेट पर यूजर्स ने कियारा की बोल्डनेस के क्लिप वायरल किए हैं, जिसमें एक्ट्रेस यश संग गाड़ी में रोमांस करती नजर आ रही हैं. इन सीन्स को देखकर फैंस का कहना है एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस से आग लगा दी है. वहीं, कुछ एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं.
Chemistry is off the chart#ToxicTheMovie #Yash #KiaraAdvani #rukminivasanth pic.twitter.com/UZ2uU69L4d
— Memes (@MemeSo_ciety) August 26, 2026
कियारा की हिम्मत की हो रही तारीफ
फिल्म में यश और कियारा आडवाणी राया और नाडिया के रोल में हैं. फिल्म में दोनों के कई रोमांटिक मूमेंट देखने को मिलते हैं. दोनों की केमिस्ट्री तबाही गाने के अलावा फिल्म में भी कई बार देखने को मिलती हैं. दोनों की इंटीमेट सीन खूब चर्चा बटोर रहे हैं. एक तरफ जहां कुछ लोग कियारा की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस तरह का रोल निभाना आसान नहीं हैं. तो वहीं, कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि हाल ही में वो मां बनी थी और ऐसा रोल करना ठीक नहीं.
Kiara is gonna break the Internet Again ????????????????????????#KiaraAdvani #Toxic #Yash pic.twitter.com/dDIbFuPDjI
— Ronin (@Roninn9cq) August 26, 2026
ये भी पढ़ें- Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' ने मचा डाला तहलका, फर्स्ट शो देखने वाले बोले- 'रोमांस नहीं, रिवेंज है'
यश ने किया था सपोर्ट
वहीं, जब फिल्म रिलीज से एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा था तो यश उनके सपोर्ट में सामने आए थे. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था कि कियारा को आलोचनाओं की परवाह नहीं करनी चाहिए और उन्हें वही करना चाहिए, जिस पर वो भरोसा करती हैं. यश ने कियारा की प्रोफेशनलिज्म और मेहनत की तारीफ करते हुए कहा था कि 'टॉक्सिक' में उनका काम लोगों को चौंका देगा और दर्शक एक बार फिर उनसे प्यार करने लगेंगे.
कियारा आडवाणी का वर्कप्रंट
कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ देखा गया था. वहीं, अब वो 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, इन दोनों फिल्मों की शूटिंग एक्ट्रेस ने मां बनने से पहले की थी और इसके बाद से वो ब्रेक पर थी. लेकिन अब एक्ट्रेस ने वापसी कर ली है और वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. उनका नाम पहले डॉन 3 में भी सामने आया था, हालांकि अब खबरें हैं कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है.
4 साल बाद फिल्मों में लौटे यश
वहीं, यश की बात करे तो वो टॉक्सिक के साथ 4 साल बाद स्क्रीन पर लौटे हैं. केजीएफ 2 की सफलता के बाद से उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. बता दें, यश इसमे एक्टिंग करने के साथ-साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं. वहीं, इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. बता दें, ये फिल्म एडवांस बुकिंग में ही छा गई थी. वहीं, खबरें हैं कि ये करीब 100 करोड़ से ओपनिंग कर सकती है.
ये भी पढ़ें- Toxic Movie Review: यश के डबल रोल और धांसू एक्शन ने जीता दिल, फुल पैसा वसूल है टॉक्सिक?
VIDEO: कर्नाटक की झील में एक साथ मिली 6 लाश, 4 महिलाएं और 2 बच्चों की मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
कर्नाटक में बुधवार को बड़ी घटना सामने आई है. यहां की एक झील में 6 लोगों की लाश मिली है. एक साथ छह लाशें देख इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतकों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. सूचना मिलने के बाद जिला फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. उन्होंने शवों को झील से बाहर निकाला और सभी शवों को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना कर्नाटक के विजयपुरा की भूतनाल झील की है.
Vijayapura, Karnataka: Six members of a family, including a 35-year-old woman and her five children aged between 6 and 15, were found dead in Bhutanala Lake under the jurisdiction of Adarshnagar Police Station in Vijayapura district. The family had been reported missing on August… pic.twitter.com/yQMDvHdtNf
— IANS (@ians_india) August 26, 2026
अब जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस अधिकारी के अनुसार, फायर विभाग को सूचना मिली थी कि भूतनाल झील के पास करीब 6 लोग गिर गए हैं. जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची. अधिकारी ने बताया कि टीम जब झील के पास पहुंची तो पानी में 6 शव उतराए दिखे. इसके बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया और पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम करीब 8-8.30 बजे मौके पर पहुंची थी. हालांकि, हादसे के सही वक्त की उनको जानकारी नहीं है. पुलिस ने शवों की हालत बताते हुए कहा कि वह एक सड़ चुकी हैं, हालांकि, उनकी पहचान की जा सकती है.
#WATCH | Karnataka | Six bodies recovered from Bhutnal Lake in Vijayapura
— ANI (@ANI) August 26, 2026
Shashidhar, District Fire Officer, says, "We got information that six people had fallen into the lake here. When we got to the lake, we found six bodies floating. We have handed over the bodies to the… pic.twitter.com/TQPpgExcFD
शवों की मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि शव करीब 1.5 दिन से झील करे पानी में सड़ रहे थे. क्या पानी में डूबन से इनकी मौत हुई? क्या कोई इन शवों को पानी में फेंककर गया है?...जैसे कई सवाल हैं, जिनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैं. इनकी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर ही कुछ भी कहा जा सकता है.
Vijayapura, Karnataka: On six bodies recovered from Bhutnal Lake, District Fire Officer Shashikanth says, "We received information that six people had fallen into the lake. When we reached the lake, we found six bodies floating here. We handed over the bodies to the police..." pic.twitter.com/jBgic49ScG
— IANS (@ians_india) August 26, 2026
अस्पताल भेजे गए शव
फायर टीम ने सभी छह शवों को पानी से निकालकर जैसे ही पुलिस को सौंपा. उसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने शवों को तत्काल एमएलसी और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Vijayapura, Karnataka: On six bodies recovered from Bhutnal Lake, SP Laxman Nimbaragi says, "Today morning, around 8:45 AM, we received information that a total of six bodies had been found in Bhutnal Lake. Our police team and fire department personnel reached the spot and… pic.twitter.com/sWDnB6M4e0
— IANS (@ians_india) August 26, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








