पति कुकू कोहली के निधन से टूटी अरुणा ईरानी, अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोती आईं नजर
Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन (Kuku Kohli Death) हो गया है. उनके चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है और उनकी पत्नि अरुणा ईरानी (Aruna Irani) की हालत ठीक नहीं है. एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति को अंतिम विदाई देते हुए वो बेहद इमोशनल नजर आईं और फूट-फूटकर होते हुए भी दिखीं.
पति की मौत से टूटी अरुणा ईरानी
कुकू कोहली का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा श्मशान भूमि में पूरे रीति-रिवाज से किया गया. इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे. वहीं, अरुणा ईरानी भी अपने पति को विदाई देने पहुंची. दिग्गज एक्ट्रेस व्हाइट सलवार सूट पहने दुपट्टे से अपना सिर ढके हुई थी.अरुणा ईरानी पति की याद में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अरुणा ईरानी को करीबियों ने पहले कार से संभलकर निकाला. इसके बाद वो श्मशान घाट में अंदर जाते हुए भी खुद को संभाल नहीं पा रही थीं और बस पति की याद में रोए जा रही थीं.
अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई स्टार्स
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुकू कोहली एक बड़ा नाम थे, ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा में कई सेलेब्स शामिल हुए. विक्की कौशल कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, रजा मुराद, जावेद अख्तर-शबाना आजमी का नाम शामिल है. वहीं, कुकू कोहली के करीबियों में अशोक पंडित का नाम सबसे आगे रहता है और इस वजह से अशोक पंडितने कुकू कोहली के पार्थिव शरीर को कंधा तक दिया.
ये भी पढ़ें- शादीशुदा होकर कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी से की थी शादी, निधन के बाद फिर चर्चा में आई लव स्टोरी
अरुणा ईरानी और कुकू की लव स्टोरी
कुकू कोहली और अरुणा ईरानी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे और इनकी मुलाकात काम करने के दौरान ही हुई थी. धीरे-धीरे ये पहचान दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. हैरानी की बात तो ये है कि जब दोनों को प्यार हुआ तो कुकू पहले से शादीशुदा थे. इसके बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. बाद में साल 1990 में शादी कर ली थी. लेकिन एक्टर पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में दोनों ने गुपचुप शादी की थी और इसे छिपाकर रखा था. फिर कुकू कोहली की पत्नी रीता की मौत के बाद उन्होंने दुनिया के सामने अपनी शादी का खुलासा किया था.
कुकू कोहली का फिल्मी करियर
कुकू कोहली बॉलीडुड के फेमस डायरेक्टर, राइटर, एडिटर और स्क्रीनराइटर थे. वो लगातार 30 साल तक फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे. अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने राज कपूर के साथ मिलकर काम किया और 'बॉबी', 'प्रेम रोग' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्मों में उनकी मदद की. इसके बाद उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 1991 में 'फूल और कांटे' फिल्म से मिली, जिससे अजय देवगन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया. इस फिल्म के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. वहीं, उन्हें कोहराम, सुहाग, हकीकत जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.
ये भी पढे़ं- विवाद के बाद कृति सेनन का रक्षाबंधन एड कंपनी ने हटाया, एक्ट्रेस के कपड़ों से जुड़ा है मामला
बारावफात के मौके पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लखनऊ से वाराणसी तक पुलिस अलर्ट
बारावफात के मौके पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लखनऊ से वाराणसी तक पुलिस अलर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama







