Responsive Scrollable Menu

Whatsapp New Update: रातों-रात WhatsApp में बदल गया बहुत कुछ! करोड़ों यूजर्स के लिए बदले कई फीचर्स, जानिए फोन में अपडेट के बाद क्या दिखेगा?

Whatsapp New Update: WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा मजबूत करने के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। अब मल्टीपल पासकी का सपोर्ट, टू-स्टेप वेरिफिकेशन में पासवर्ड और अनजान कॉल्स की बेहतर जानकारी मिलेगी। इन बदलावों से अकाउंट को सुरक्षित रखने, साइन-इन कंट्रोल बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों से बचने से यूजर्स को मदद मिलेगी।

Continue reading on the app

पति कुकू कोहली के निधन से टूटी अरुणा ईरानी, अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोती आईं नजर

Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन (Kuku Kohli Death) हो गया है. उनके चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है और उनकी पत्नि अरुणा ईरानी (Aruna Irani) की हालत ठीक नहीं है. एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें  पति को अंतिम विदाई देते हुए वो बेहद इमोशनल नजर आईं और फूट-फूटकर होते हुए भी दिखीं.

पति की मौत से टूटी अरुणा ईरानी

कुकू कोहली का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा श्मशान भूमि में पूरे रीति-रिवाज से किया गया. इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे. वहीं, अरुणा ईरानी भी अपने पति को विदाई देने पहुंची. दिग्गज एक्ट्रेस व्हाइट सलवार सूट पहने दुपट्टे से अपना सिर ढके हुई थी.अरुणा ईरानी पति की याद में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अरुणा ईरानी को करीबियों ने पहले कार से संभलकर निकाला. इसके बाद वो श्मशान घाट में अंदर जाते हुए भी खुद को संभाल नहीं पा रही थीं और बस पति की याद में रोए जा रही थीं.

अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुकू कोहली एक बड़ा नाम थे, ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा में कई सेलेब्स शामिल हुए. विक्की कौशल कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, रजा मुराद, जावेद अख्तर-शबाना आजमी का नाम शामिल है. वहीं, कुकू कोहली के करीबियों में अशोक पंडित का नाम सबसे आगे रहता है और इस वजह से अशोक पंडितने कुकू कोहली के पार्थिव शरीर को कंधा तक दिया.

ये भी पढ़ें- शादीशुदा होकर कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी से की थी शादी, निधन के बाद फिर चर्चा में आई लव स्टोरी

अरुणा ईरानी और कुकू की लव स्टोरी

कुकू कोहली और अरुणा ईरानी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे और इनकी मुलाकात काम करने के दौरान ही हुई थी.  धीरे-धीरे ये पहचान दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. हैरानी की बात तो ये है कि जब दोनों को प्यार हुआ तो कुकू पहले से शादीशुदा थे. इसके बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. बाद में  साल 1990 में शादी कर ली थी. लेकिन एक्टर पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में दोनों ने गुपचुप शादी की थी और इसे छिपाकर रखा था. फिर कुकू कोहली की पत्नी रीता की मौत के बाद उन्होंने दुनिया के सामने अपनी शादी का खुलासा किया था.

कुकू कोहली का फिल्मी करियर

कुकू कोहली बॉलीडुड के फेमस डायरेक्टर, राइटर, एडिटर और स्क्रीनराइटर थे. वो लगातार 30 साल तक फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे. अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने राज कपूर के साथ मिलकर काम किया और 'बॉबी', 'प्रेम रोग' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्मों में उनकी मदद की. इसके बाद उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 1991 में 'फूल और कांटे' फिल्म से मिली, जिससे अजय देवगन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया. इस फिल्म के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. वहीं, उन्हें  कोहराम, सुहाग, हकीकत जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

ये भी पढे़ं- विवाद के बाद कृति सेनन का रक्षाबंधन एड कंपनी ने हटाया, एक्ट्रेस के कपड़ों से जुड़ा है मामला

 

Continue reading on the app

  Sports

Indian bowlers हुए बेअसर, Dinusha के शतक ने 2-0 का सपना तोड़ा, फिर भी Series भारत के नाम

कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोनल दिनुशा भारत और श्रीलंका के बीच निर्णायक साबित हुए। उन्होंने 264 गेंदों पर नाबाद 133 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को कड़े मुकाबले के बाद ड्रॉ दिलाने में मदद की। पहली पारी में 213 रनों की बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद, भारत को उम्मीद थी कि वे आखिरी दिन 2-0 से सीरीज़ जीत लेंगे। लेकिन दिनुशा ने एक बार फिर शानदार और दृढ़ खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को रोके रखा। उन्होंने श्रीलंका की कुल बढ़त को 216 तक पहुँचाया, जिसके बाद मेजबान टीम ने पारी घोषित कर दी और दोनों टीमों ने हाथ मिलाए।
 

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा


जब दोनों टीमें पॉइंट्स बांटने पर सहमत हुईं, तब श्रीलंका का स्कोर 429/9 था। भारत ने पिछले हफ़्ते गाले में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार जीत के साथ दो मैचों की सीरीज़ 1-0 से अपने नाम कर ली थी। दिनुशा का यह शतक सीरीज़ में उनका तीसरा शतक था। उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में 103 रन बनाए थे और गाले में खेले गए सीरीज़ के पहले मैच में अपना पहला शतक लगाया था। 229/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए, दिनुशा और केशरा नुवान्था ने पांचवें दिन की पिच पर भारतीय गेंदबाज़ों को परेशान किया। इस जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े, जिसमें नुवान्था ने 46 रन का योगदान दिया। चौथे दिन फ़ॉलो-ऑन के लिए मजबूर होने के बाद श्रीलंका ने इस तरह से संघर्ष किया।

भारत के मानव सुथार सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे; उन्होंने 41 ओवर में 121 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 38.3 ओवर में 94 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। पहली पारी के बाद भारत की मज़बूत स्थिति के बावजूद, श्रीलंका ने दूसरी पारी में डटकर मुकाबला किया, जिससे दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ और सीरीज़ बराबरी पर छूटी। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन और महज 16 रन की बढ़त के साथ की थी। भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वे श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को जल्द समेट देंगे लेकिन दिनुशा और नुवांता मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने सुबह के सत्र में 100 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद और लेग साइड पर गेंदबाजी की रणनीति अपनाने की कोशिश की लेकिन वे पूरे सत्र में बेअसर ही नजर आए। स्पिनरों मानव सुथार, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा को कुछ मौकों पर टर्न और उछाल मिला लेकिन वे श्रीलंका की पारी को समेटने में नाकाम रहे। श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन के दौरान भी उसके अंतिम तीन विकेटों ने मिलकर 45 ओवर बल्लेबाजी की थी और 117 रन जोड़े थे। पहली पारी में 103 रन बनाने वाले दिनुशा मौजूदा श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुए। उन्होंने चार पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले टेस्ट में भी 100 और 84 रन बनाए थे। पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 
 

इसे भी पढ़ें: SL vs IND Test: Sonal Dinusha का शानदार शतक, श्रीलंका के निचले क्रम ने किया गजब का संघर्ष


हालांकि लंच के बाद सत्र की शुरुआत में सुथार ने नुवांता का विकेट निकालकर यह साझेदारी तोड़ी। सुथार की गेंद ने नुवांता के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ध्रुव जुरेल ने कैच लपक लिया। जडेजा ने इसके बाद प्रभात जयसूर्या (02) को भी स्लिप में जुरेल के हाथों कैच कराया। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को लाहिरू कुमारा के रूप में एक और जुझारू श्रीलंकाई बल्लेबाज का सामना करना पड़ा। दिनुशा और कुमारा ने 28 से अधिक ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी। जडेजा ने अंतत: कुमारा को शॉर्ट लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। दिनुशा ने इससे पहले अंतिम सत्र की मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद को मिडविकेट पर दो रन के लिए खेलकर 196 गेंद में मौजूदा श्रृंखला का अपना तीसरा शतक पूरा किया। कप्तान गिल ने अंतिम विकेट की तलाश में स्वयं गेंदबाजी करने के अलावा जायसवाल और जुरेल को भी गेंद सौंपी लेकिन सफलता नहीं मिली।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Thu, 27 Aug 2026 18:35:00 +0530

  Videos
See all

CM Fadnavis ने Samay Raina को सम्मानित किया | Samay Raina news | #samayraina #latent #trendingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T13:46:01+00:00

Neapl VIral VIdeo: अम्मा को बचाने पहुंचा Bulldozer , वीडियो वायरल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T13:47:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers