Responsive Scrollable Menu

हरदा में त्योहारों से पहले प्याज-शक्कर के दामों में उछाल: प्याज 50 और शक्कर 70 रुपए किलो तक पहुंची, बिगड़ा रसोई का बजट

हरदा में त्योहारों से पहले प्याज-शक्कर के दामों में उछाल: प्याज 50 और शक्कर 70 रुपए किलो तक पहुंची, बिगड़ा रसोई का बजट

Continue reading on the app

Toxic X Review: यश की एंट्री पर बजी सीटियां, बोल्ड सीन्स पर भड़के दर्शक; क्लाइमैक्स ने बचाई लाज? जानें दर्शकों का रिव्यू

Toxic X Review: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फोयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'केजीएफ 2' के बाद यश की यह पहली थिएट्रिकल रिलीज है, इसलिए फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट था। हालांकि, पहले दिन फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर सामने आई प्रतिक्रियाएं उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहीं।

फर्स्ट हाफ और कहानी की रफ्तार से निराश दर्शक
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी कहानी, एडिटिंग और पेसिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा- “#TOXIC का पहला हाफ तो बस टॉर्चर जैसा था। ऐसा लगा जैसे 90 मिनट का ट्रेलर देख रहे हों। एडिटिंग बिल्कुल खराब थी, कोई इमोशनल कनेक्शन नहीं था, और एक के बाद एक सीन बस खिंचते ही चले गए। मेरे दोस्त तो सच में बीच में ही उठकर चले गए। बस बर्दाश्त से बाहर था।”

दूसरे यूजर ने लिखा- “यश ने प्रभास को पीछे छोड़ दिया है। 'टॉक्सिक' ने आधिकारिक तौर पर 'आदिपुरुष' को मात दे दी है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे घटिया फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।”

बोल्ड सीन्स से निराश फैंस
‘Toxic’ की रिलीज से पहले ही फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। रिलीज के बाद भी कई दर्शकों ने फिल्म में मौजूद बोल्ड और एडल्ट सीन को लेकर असहमति जताई।

यश के साथ नजर आ रही है बड़ी स्टारकास्ट
फिल्म में यश के साथ कीआरा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही स्टारकास्ट और यश की लोकप्रियता के कारण जबरदस्त चर्चा थी।
 

Continue reading on the app

  Sports

स्टार्क ने बुमराह से छीना सिंहासन, आईसीसी रैंकिंग में बने नंबर 1 बॉलर, मानव सुथार की लंबी छलांग, बैटिंग में ब्रूक का बोलबाला

icc rankings starc no1: मिचेल स्टार्क ने मैट हेनरी और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है. अब वह बुमराह से 10 रेटिंग अंक आगे हैं. इससे पहले स्टार्क की टेस्ट रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थिति नंबर-2 थी, जो उन्होंने पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद हासिल की थी. वहीं, जसप्रीत बुमराह का नंबर-1 पर हालिया कार्यकाल सिर्फ दो महीने तक चला. हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज का टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 रहने का कुल समय 697 दिन है किसी भारतीय गेंदबाज के लिए यह सबसे ज्यादा और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14वां सबसे लंबा समय है. Wed, 26 Aug 2026 14:37:35 +0530

  Videos
See all

UP T20 Cricket League: UP T20...काशी रुद्रास के खिलाफ लखनऊ फाल्कन्स ने जीता मैच | Cricket | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T09:15:27+00:00

नेपाल में जलप्रलय! तिब्बत से आया सैलाब, चीन की साजिश? Kathmandu | Nepal Flood | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T09:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers