Toxic X Review: यश की एंट्री पर बजी सीटियां, बोल्ड सीन्स पर भड़के दर्शक; क्लाइमैक्स ने बचाई लाज? जानें दर्शकों का रिव्यू
Toxic X Review: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फोयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'केजीएफ 2' के बाद यश की यह पहली थिएट्रिकल रिलीज है, इसलिए फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट था। हालांकि, पहले दिन फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर सामने आई प्रतिक्रियाएं उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहीं।
फर्स्ट हाफ और कहानी की रफ्तार से निराश दर्शक
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी कहानी, एडिटिंग और पेसिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा- “#TOXIC का पहला हाफ तो बस टॉर्चर जैसा था। ऐसा लगा जैसे 90 मिनट का ट्रेलर देख रहे हों। एडिटिंग बिल्कुल खराब थी, कोई इमोशनल कनेक्शन नहीं था, और एक के बाद एक सीन बस खिंचते ही चले गए। मेरे दोस्त तो सच में बीच में ही उठकर चले गए। बस बर्दाश्त से बाहर था।”
First half of #TOXIC was straight up torture. Feels like watching a 90-minute trailer editing is completely off, zero emotional connection, and scene after scene just drags on. My friends literally walked out. Pure pain. pic.twitter.com/8fIRq7o0Km
— RANJITH.RNS (@RnsRns88518967) August 26, 2026
दूसरे यूजर ने लिखा- “यश ने प्रभास को पीछे छोड़ दिया है। 'टॉक्सिक' ने आधिकारिक तौर पर 'आदिपुरुष' को मात दे दी है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे घटिया फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।”
#ToxicReview
— venkat (@venkat293077) August 26, 2026
Pure Three Hours of Toxic movie is Torture to me
The story starts without properly introducing its characters, making it difficult to connect with anyone from the beginning and Direction and writting the story is Totally Waste
The film with grand visuals and… pic.twitter.com/RaVftDlpe6
Absolute BRAIN ROT!! Worst Hindi dub ever. If this would have clashed with Dhurandhar 2, Then Dhurandhar 2 would have crossed ₹2000 crores.
— GTA 6 fanboy (@LitchiSolutions) August 26, 2026
KGF was a fluke? #toxic #toxicreview #toxicmoviereview #moviereview pic.twitter.com/BlR8NPe1Zq
बोल्ड सीन्स से निराश फैंस
‘Toxic’ की रिलीज से पहले ही फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। रिलीज के बाद भी कई दर्शकों ने फिल्म में मौजूद बोल्ड और एडल्ट सीन को लेकर असहमति जताई।
Too many forced s*x scenes in the name of boldness may damage the image #Yash built through #KGF
— BINGED (@Binged_) August 26, 2026
It all feels so unnecessary!#TOXIC
यश के साथ नजर आ रही है बड़ी स्टारकास्ट
फिल्म में यश के साथ कीआरा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही स्टारकास्ट और यश की लोकप्रियता के कारण जबरदस्त चर्चा थी।
बॉयफ्रेंड ने बारूद से भरा होम थिएटर गिफ्ट किया: गर्लफ्रेंड की शादी की रात रची साजिश, दूल्हे के घर पहुंचाया; ब्लास्ट में दो की मौत
बॉयफ्रेंड ने बारूद से भरा होम थिएटर गिफ्ट किया: गर्लफ्रेंड की शादी की रात रची साजिश, दूल्हे के घर पहुंचाया; ब्लास्ट में दो की मौत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama








