Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश में खुलेआम घूम रहे आतंकी, शेख हसीना के बेटे ने खोली पोल; भारत के लिए क्यों चिंता की बात

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार अल-कायदा छोटे-छोटे मॉड्यूल के जरिए दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी पैठ बना रहा है। इस स्थिति को देखते हुए भारत की पूर्वी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

Continue reading on the app

CM शिवकुमार बोले-कर्नाटक में पूरा वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा:कांग्रेस के फैसले पर कायम रहेंगे, भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य में वंदे मातरम के सिर्फ दो छंद ही गाए जाएंगे। उन्होंने कहा- मैं पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखता हूं और हम इस फैसले पर कायम रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। बेंगलुरु में इंडिया टुडे के कार्यक्रम में उन्होंने कहा- स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पूरा वंदे मातरम उनकी जानकारी के बिना गाया गया था, लेकिन भविष्य में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में अब राष्ट्रगीत के दो ही छंद गाए जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने 19 अगस्त को ऐलान किया था कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाएगी। यह फैसला 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर हुए विवाद के बाद आया। भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया था। भाजपा ने कहा था- कांग्रेस का पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद विवाद हुआ वंदे मातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद 15 अगस्त को शुरू हुआ। BJP ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने इसे रोकने की कोशिश की। BJP ने इसका वीडियो भी X पर शेयर किया था और दावा किया कि राहुल गांधी भी पूरे गायन के दौरान परेशान दिखे। कांग्रेस ने कहा था- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं सोनिया भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने सफाई दी थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में पूरा वंदे मातरम गाया गया था और इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं हुई। उनके मुताबिक, सोनिया गांधी का इशारा गीत रोकने के लिए नहीं था। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं क्योंकि वे लंबे समय से खड़े थे। वंदे मातरम पर नोटिफिकेशन और कानून क्या कहते हैं? 1. नोटिफिकेशन-1: 31 जनवरी 2026 गृह मंत्रालय ने 'ऑर्डर्स रिलेटिंग टू द नेशनल सॉन्ग ऑफ इंडिया' जारी किया। इसमें ‘वंदे मातरम’ के पूरे 6 छंदों को आधिकारिक संस्करण बताया गया है। आदेश के मुताबिक जब राष्ट्रगीत गाया जाए, तो आधिकारिक यानी पूरा संस्करण गाया जाना चाहिए। इसकी टाइमिंग 3 मिनट 10 सेकेंड बताई गई है। साथ ही राष्ट्रगीत के गायन/वादन के दौरान सम्मान, शिष्टाचार बनाए रखने, साथ ही इसे सुनने वालों को सावधान मुद्रा में खड़े होने का निर्देश है। 2. कानून: जुलाई-अगस्त 2026 प्रेवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर (अमेंडमेंट) बिल जुलाई 2026 में लाया गया। राज्यसभा ने इसे 29 जुलाई और लोकसभा ने 30 जुलाई 2026 को पास किया। 11 अगस्त को कानून बना। इसका मकसद ‘वंदे मातरम’ को 1971 के कानून के तहत कानूनी सुरक्षा देना है। संशोधन में कहा गया है कि जो व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रीय गीत के गायन को रोकता है या उसके गायन में शामिल सभा में रुकावट डालता है, उसे 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। 3. नोटिफिकेशन-2: 9 जुलाई 2026 गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों को राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान से जुड़े आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। आदेश में कहा गया कि दोनों के सही पाठ, उच्चारण और तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। यदि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों गाए या बजाए जाएं, तो पहले राष्ट्रगीत और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। आदेश में इन निर्देशों के उल्लंघन के लिए कोई अलग सजा नहीं बताई गई है, बल्कि संबंधित संस्थानों और संगठनों को इन्हें सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं इन तीनों से क्या निकला? नोटिफिकेशन के मुताबिक वंदे मातरम के पूरे 6 छंद ही इसका आधिकारिक संस्करण हैं। जब राष्ट्रगीत गाया जाता है, तो इसी पूरे संस्करण को गाने का निर्देश है। हालांकि, दोनों नोटिफिकेशन में 6 छंद न गाने पर कार्रवाई करने की बात नहीं है। 2026 के कानून में भी यह साफ नहीं कहा गया है कि 6 छंद पूरे न गाने पर अपराध होगा। कानून में अपराध तब है, जब कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रगीत का गायन रोकता है या गा रही सभा में रुकावट डालता है। ------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था बेंगलुरु कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के दौरान राहुल, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी इशारों में बात करते दिखे। यह तस्वीर 15 अगस्त की है। दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत की थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया। शिकायत में एक वीडियो का भी जिक्र है। इसमें राहुल गांधी के कथित तौर पर ‘हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे’ कहने का दावा किया गया है। पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

रईस बाप का बेटा या कुछ और... कौन हैं देव चौधरी, जिन पर लगे रहे दिल्ली प्रीमियर लीग में सिलेक्शन फ्रॉड के आरोप

Who is Dev Chaudhary: क्या दिल्ली प्रीमियर लीग धोखाधड़ी का अड्डा बन चुकी है. देव चौधरी सरीखे प्लेयर्स को देखकर तो कम से कम यही लग रहा है. वह न ठीक से बल्ला पकड़ पा रहे हैं. न स्पोर्ट्स मैन की तरह भाग पा रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह खेल के इतने बड़े स्टेज के लिए तैयार भी हैं. बिना घरेलू क्रिकेट खेले, उनका DPL में सिलेक्शन होना कई सवाल खड़े करता है. Wed, 26 Aug 2026 15:07:58 +0530

  Videos
See all

गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर...बदमाश के पैर में लगी गोली | UP Police Action | Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T09:33:47+00:00

फिल्मों जैसा बाढ़ का खौफनाक मंजर नेपाल में..चोरों ओर तबाही #nepalflood #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T09:34:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers