कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विवादित विज्ञापन हटाया:ट्रोलिंग के बाद कंपनी का फैसला, राहुल गांधी ने एक्ट्रेस का समर्थन किया था
ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन के विवादास्पद रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा दिया है। विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं। वे कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आ रही थीं। इस पहनावे को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। GIVA ने आज कहा कि विज्ञापन हटाने का फैसला भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में लिया गया है। किसी की भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति का समर्थन किया था। GIVA ने कहा- भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं GIVA ने कहा, 'एक ब्रांड के तौर पर हमारा हमेशा से मानना रहा है कि इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाए। इस बार उसका उद्देश्य पालतू जानवरों के साथ प्यार और जश्न को आगे बढ़ाना था। भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं था।' 'अगर हमारे हालिया विज्ञापन से समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। सम्मान के तौर पर हमने उक्त विज्ञापन सभी मीडिया से हटा लिया है। ब्रांड ने त्योहार के मौके पर लोगों को प्यार और सकारात्मकता की शुभकामनाएं भी दीं।’ विवाद की वजह ब्रालेट ब्लाउज और कुत्ते को राखी बांधना विज्ञापन में कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में नजर आई थीं। वे अपने भाई के साथ पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखीं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। कुछ यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कृति के खिलाफ शिकायत की मांग की थी। राहुल ने कहा था- महिलाओं की पहरेदारी नहीं करनी चाहिए राहुल गांधी ने कृति सेनन का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करके लिखा- महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए। इस विज्ञापन पर एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनोत ने कहा था- अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है। कृति ने कहा था- बहन और पेट डॉग्स को भी बांधती हूं राखी रक्षाबंधन पर बात करते हुए कृति ने कहा था कि यह त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा किसी भाई से कम नहीं करती हैं। यही प्यार पेट डॉग्स के लिए भी है, क्योंकि वे भी उनके परिवार का ही हिस्सा हैं।
गेमिंग करने वालों की मौज! ASUS लाया TUF Gaming लैपटॉप, RTX 5060 GPU तक का सपोर्ट
ASUS ने भारत में TUF Gaming 16, A15, A16 और F16 लैपटॉप की नई रेंज लॉन्च की है, जिसमें गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस कामों के लिए पावरफुल हार्डवेयर दिया गया है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan







