Responsive Scrollable Menu

क्या होता है फॉलोऑन? श्रीलंका को भारत के खिलाफ कितने रन चाहिए, जानें पूरा नियम

Follow On Rule in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन का नियम क्या है और इसे कब लागू किया जाता है? भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट के उदाहरण से जानिए फॉलोऑन का पूरा नियम...

Continue reading on the app

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

अमेरिका के टेक्सास में जंगल की एक आग कुछ ही घंटों में तेजी से फैल गई और उसने ग्रामीण इलाकों में बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया। आग से एक ‘यूथ कैंप’ में कई ढांचे जल गए, जबकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए निकासी अभियान चलाना पड़ा और मंगलवार को स्कूल भी बंद कर दिए गए। सोमवार दोपहर शुरू हुई इस आग ने एक दिन से भी कम समय में उत्तर-मध्य टेक्सास के दो काउंटी में 200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

तेज हवाओं और बेहद गर्म एवं शुष्क मौसम के कारण ‘रॉस’ इलाके में लगी आग तेजी से फैलती गई। ग्राफोर्ड के बाहर एक परिवार के डोंगी किराये पर देने संबंधी कारोबार का कार्यालय और मरम्मत केंद्र आग में जल गया। कार्यालय की प्रमुख कैटी रोशेल ने कहा, ‘‘यह बहुत तेजी से फैल गई।

हवा बवंडर की तरह थी।’’ स्थानीय दमकलकर्मी उनके पति ने रातभर प्रयास कर उनके घर को आग से बचाने में मदद की, लेकिन रोशेल को अब भी डर है कि उनका घर कभी भी आग की चपेट में आ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि हमारा घर कैसे बच गया। अब हम इंतजार कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि आग हमारे घर तक न पहुंचे।

हम बस इतना ही कर सकते हैं।’’ तत्काल यह पता नहीं चल सका कि आग से कितने ढांचे जले हैं। आग के दक्षिणी छोर पर स्थित ‘वर्थ रैंच’ नामक ‘यूथ कैंप’ की कई इमारतें मंगलवार को आग की लपटों की चपेट में आकर नष्ट हो गईं। हालांकि, उस समय शिविर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

इस शिविर का स्वामित्व स्काउटिंग अमेरिका की लॉन्गहॉर्न काउंसिल के पास है। पैलो पिंटो काउंटी के आपात सेवा अधिकारियों ने कहा कि आग बेहद खतरनाक परिस्थितियों के कारण किसी की कल्पना से भी कहीं अधिक तेजी से फैली। दमकल प्रमुख डैनी वाटकिंस ने कहा, ‘‘हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन फिर भी आग पर हमारा असर बहुत कम हो रहा है।’’ मंगलवार शाम तक केवल आठ प्रतिशत आग पर काबू पाया जा सका था।

अमेरिका के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बेहद शुष्क मौसम के बीच पिछले कुछ दिनों में कई जगह जंगलों में आग लगी है। ‘राष्ट्रीय अंतर-एजेंसी अग्निशमन केंद्र’ के अनुसार, अकेले रविवार को 12 नई बड़ी आग की घटनाएं सामने आईं। केंद्र के अनुसार, इस साल अब तक देशभर में जंगल की आग की 50,000 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जो समान अवधि के पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लॉस एंजिलिस के उत्तर में दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेजी से फैलने वाली आग के उच्च जोखिम की चेतावनी दी है। वहां शुक्रवार तक ‘रेड फ्लैग’ चेतावनी जारी की गई है। नेवादा में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस आग के कारण सप्ताहांत में रेनो से हजारों लोगों को सुरक्षित निकालना पड़ा था। आग घनी आबादी वाले इलाकों के बेहद करीब पहुंच गई थी। ‘हॉक फायर’ ने करीब 60 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कम से कम 47 घरों को नष्ट कर दिया है।

नेवादा के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आग पर 27 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Delhi-NCR Heavy Rain | मूसलाधार बरसात..दिल्ली का हाल बेहाल | Water Logging | Monsoon 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:55:36+00:00

Breaking News | Tipu Sultan Photo Controversy: Malegaon Municipal Council के दफ्तर में फोटो पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T05:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers