इस्लामाबाद के अस्पताल में आग, 15 नवजातों की मौत:AC कंप्रेसर में विस्फोट से हादसा; सिर्फ 1 को बचाया जा सका
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल में स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में हुआ। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। इनमें से सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई और तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई। आग की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। AC के सिस्टम में क्या गड़बड़ी होती है, जिससे यह ब्लास्ट हो जाता है… 1. कंप्रेसर का ओवरहीट होना AC का आउटडोर यूनिट गर्म हवा में काम करता है। लगातार चलने से कंप्रेसर ओवरहीट हो सकता है और दबाव बढ़ने से उसके फेल होने या फटने का खतरा रहता है। 2. रेफ्रिजरेंट गैस का रिसाव AC में R-22 या R-410A जैसी रेफ्रिजरेंट गैस होती है। पाइप या वॉल्व में लीकेज होने पर गैस बाहर निकल सकती है। इससे आग या अन्य नुकसान का खतरा बढ़ सकता है। 3. शॉर्ट सर्किट और खराब वायरिंग खराब वायरिंग, ढीले कनेक्शन या ओवरलोडेड सॉकेट से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। गर्मियों में एक साथ कई हाई-पावर उपकरण चलने से बिजली का लोड भी बढ़ जाता है। 4. समय पर मैनटेनेंस न होना AC की सर्विसिंग न होने पर फिल्टर में धूल जम जाती है, जिससे एयरफ्लो कम हो जाता है। इससे फैन और मोटर पर दबाव बढ़कर ओवरहीटिंग का खतरा हो सकता है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर AC के दूसरे हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त:77,900 पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 26 अगस्त को बढ़त है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 24,300 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा 25 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 8,386 करोड़ के शेयर खरीदे 28 अगस्त को ओपन होगा ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का IPO ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का IPO 28 अगस्त को ओपन होगा। कंपनी इसके जरिए 720 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 408 रुपए से 429 रुपए तय किया है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 34 शेयर्स के लिए 14,586 रुपए से बोली लगा सकेंगे। ये IPO 1 सितंबर को बंद होगा। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 25 अगस्त को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 287 अंक की बढ़त के साथ 77,656 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 116 अंक की तेजी रही, ये 24,335 पर बंद हुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









