Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण
हैती की राजधानी के पास एक इलाके में हथियारबंद लोगों ने हमला कर कम से कम 47 लोगों की हत्या कर दी और 50 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि हाल के वर्षों में हैती में हुई सामूहिक अपहरण की यह सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है।
एक गिरोह के सरगना ने धमकी दी है कि अगर अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित करने की कार्रवाई के दौरान उसके गिरोह के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचाया तो वह बंधकों की हत्या कर देगा। रविवार को पोर्ट-ओ-प्रिंस के पास पहाड़ियों में बसे केन्सकॉफ इलाके पर हुए इस हमले ने उस धारणा को झटका दिया है कि हिंसा से जूझ रहे इस कैरेबियाई देश में सुरक्षा स्थिति सुधर रही है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में गिरोह के सरगना ने हैती की राष्ट्रीय पुलिस के निदेशक व्लादिमीर पैराइसन को धमकी दी और इलाके में गिरोहों को खदेड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी।
गिरोह के इस सदस्य ने अपनी पहचान केवल ‘इजो 2’ के रूप में बताई। यह नाम ‘इजो’ या जॉनसन आंद्रे के संदर्भ में है, जो हैती के सबसे ताकतवर गिरोह सदस्यों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ वैश्विक पहल में हैती ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रोमेन ले कूर ने कहा, ‘‘यह हमला सरकार और पुलिस को संदेश है कि सुरक्षा को लेकर उनके दावे हकीकत से मेल नहीं खाते।
गिरोह यह कह रहे हैं कि वे जब हमला करना चाहेंगे, कर सकते हैं और सफल भी होंगे।’’ हैती में संयुक्त राष्ट्र एकीकृत कार्यालय (बिनुह) के अनुसार, मारे गए 47 लोगों में कम से कम पांच बच्चे थे।
Delhi Swine Flu Case | दिल्ली में H1N1 का कहर.. LNJP Hospital में मरीजों के लिए क्या इंतजाम ?
Delhi Swine Flu Case | दिल्ली में H1N1 यानी Swine Flu के मामलों में लगातार बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 25 अगस्त 2026 तक राजधानी में H1N1 के 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 20 अगस्त को एक ही दिन में 114 नए H1N1 cases दर्ज किए गए। कुल मिलाकर दिल्ली में Influenza-A के 2,392 मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में preparedness को मजबूत किया जा रहा है। Fever Clinics, increased testing, dedicated isolation beds और medical teams को alert रखने जैसे कदम उठाए गए हैं। #h1n1 #h1n1delhi #swineflu #delhinews #lnjphospital #lnjp #h1n1cases #swinefludelhi #delhihealth #healthnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







