Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए:भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच का चौथा दिन है। श्रीलंका पहली पारी में 265/8 के स्कोर से आगे खेलेगा। वह भारत के पहली पारी के स्कोर 503/9 से 238 रन पीछे है। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 10:00 बजे मैच शुरू होगा। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 37 रन बनाने हैं। सोनल दिनूशा 85 और लाहिरू कुमारा 8 रन पर नाबाद हैं। तीसरे दिन बारिश की वजह से 2 बार खेल रुका था। चौथे दिन की बारिश का अनुमान है। पंत की चोट पर मोर्केल बोले- रातभर नजर रखेंगे ऋषभ पंत के चोट की वजह से तीसरे दिन उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी है। साथ ही पहले दिन उनकी कलाई पर भी गेंद लगी थी, जिसके बाद वे रिटायर्ट हर्ट हो गए थे। उनकी चोट पर भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने कहा कि उम्मीद है कि वे चौथे दिन विकेट के पीछे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम रातभर पंत की स्थिति पर नजर रखेगी। मोर्केल ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वर्ल्ड क्लास बॉलर बताया। उन्होंने प्रसिद्ध की अतिरिक्त गति और उछाल को उनका प्लस पॉइंट बताया। प्रसिद्ध ने 14 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस और लाहिरू उदारा को आउट किया। भारत के पास बड़ी लीड लेने का मौका भारत को चौथे दिन बड़ी 200+ रन की बड़ी लीड मिल सकती है। हालांकि टीम को आखिरी 2 विकेट जल्दी चटकाने होंगे। श्रीलंका अगर 302 रन तक पहुंच जाता है, तो वह फॉलोऑन बचा लेगा। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन पर घोषित की थी। श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए हैं। दिनूशा और सूरियाबंदारा की फिफ्टी सोनल दिनूशा 137 गेंद पर नाबाद 85 रन बनाए हैं। उन्होंने केशरा नुवंथा के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। वहीं लाहिरु कुमारा के साथ नौवें विकेट के लिए नाबाद 35 रन जोड़ चुके हैं। श्रीलंका के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 32 और धनंजय डी सिल्वा ने 8 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली। भारत की पहली पारी में जुरेल का शतक भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 63 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। ------------------------------- तीसरे दिन के खेल की खबर पढ़ें… कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8:भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को इसे टालने के लिए 37 रन और बनाने हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 265 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Will the new cancer vaccine survive RFK Jr’s America? | BBC News

A new personalised vaccine given in combination with a drug has stopped skin cancer returning in patients during a trial, representing a potentially watershed moment in cancer treatment. Scientists used mRNA technology, which was used for some Covid-19 vaccines. But that technology - and vaccines more generally - have become increasingly controversial in the United States since the Covid-19 pandemic. The Health Secretary Robert F Kennedy Jr, is a vaccine sceptic. In August 2025 cancelled $500m (£376m) in funding for mRNA vaccine research. The move impacted 22 projects being led by major pharmaceutical companies, including Pfizer and Moderna, for vaccines against bird flu and other viruses, according to Kennedy’s department. We speak to Tom Whipple, host of the BBC’s Inside Science programme, about the science of this new vaccine. And we ask how funding cuts for vaccine research could impact health outcomes not just for Americans, but for the world. 0:00 How does the new mRNA skin cancer vaccine work? 2:56 How effective is the new cancer vaccine? 5:06 How do mRNA vaccines work? 6:51 How was mRNA technology developed? 10:26 How did Covid change mRNA vaccines? 12:01 Why is RFK Jr cutting mRNA funding? 15:19 Are mRNA vaccines safe? 18:48 Why is the FDA approving an mRNA flu vaccine? 21:00 What does the future of mRNA research look like? Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

अरुण धूमल के बाद कौन संभालेगा IPL की कमान? 18 सितंबर को हो जाएगा तय, BCCI की सालाना मीटिंग में होगा फैसला

BCCI AGM: बीसीसीआई की सालाना बैठक और चुनाव 18 सितंबर को मुंबई में होंगे. इस बैठक में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में नियुक्तियां अहम मुद्दा रहेंगी. इसके अलावा भविष्य में अंडमान और निकोबार को भी बीसीसीआई के ढांचे में शामिल को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. Wed, 26 Aug 2026 00:08:07 +0530

  Videos
See all

Viral Video: अंगमाली में लगी भीषण आग #viralvideo #viralshorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T23:10:34+00:00

Viral Video:बिना Filter Sara Tendulkar का गजब Glow! #saratendulkar #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T23:20:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers