Responsive Scrollable Menu

Hafiz Saeed NIA Summons: पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर कसा शिकंजा; विदेश मंत्रालय के जरिए समन भेजेगी NIA

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को पर्यटकों पर हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में एनआईए ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसके सरगना हाफिज सईद पर शिकंजा कस दिया है।

हमले में 26 बेकसूर लोगों की जान गई थी। जांच एजेंसी ने हाल ही में हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद अब जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में उसका ट्रायल शुरू कराने की औपचारिक कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

​विदेश मंत्रालय के जरिए भेजा जाएगा कोर्ट समन
एनआईए की ओर से आतंकी सरगना हाफिज सईद को कोर्ट का समन भारत के विदेश मंत्रालय के जरिए औपचारिक रूप से पाकिस्तान भेजा जाएगा। इस समन के जरिए 76 वर्षीय हाफिज सईद को जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत में ट्रायल के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा।

विशेष जज द्वारा पहले ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा चुका है, ताकि उसे न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाया जा सके।

​सप्लीमेंट्री चार्जशीट में साजिश और युद्ध छेड़ने का आरोप
एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि पहलगाम हमले की पूरी साजिश सीमा पार पाकिस्तान में हाफिज सईद और उसके हैंडलर्स ने रची थी। एजेंसी ने उसे व्यक्तिगत रूप से और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा तथा उसके मुखौटा संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के प्रमुख के रूप में आरोपी बनाया है।

उस पर भारतीय न्याय संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंक फैलाने की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

​पेश न होने पर बिना हाजिरी के चलेगा ट्रायल और आएगा फैसला
यदि हाफिज सईद अंतरराष्ट्रीय कानूनी समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं होता है, तो एनआईए कोर्ट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 356 के तहत आगे की कार्रवाई करेगी। इस कानूनी प्रावधान के तहत अदालत भगोड़े आरोपी की गैर-मौजूदगी में भी ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर सकती है और अंतिम फैसला सुना सकती है।

Continue reading on the app

BJP Gen-Z Outreach Team: युवाओं को साधने के लिए बीजेपी की स्पेशल टीम, नितिन नवीन-स्मृति ईरानी समेत कई नेता शामिल

Highlights

  • बीजेपी ने Gen-Z युवाओं से जुड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल आउटरीच टीम बनाई।
  • टीम में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, हर्ष सांघवी और ओपी चौधरी समेत कई नेता शामिल हैं।
  • टीम युवाओं की आकांक्षाओं, समस्याओं और मुद्दों को समझने के लिए सीधे संवाद पर जोर देगी।
  • 22 अगस्त को नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम के साथ दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पहली बैठक की।
  • बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

BJP Gen-Z Outreach Team: भारतीय जनता पार्टी ने Gen-Z और युवा मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के अलावा गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई नेता शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह टीम युवाओं के साथ सीधे संवाद और उनकी आकांक्षाओं व समस्याओं को समझने पर फोकस करेगी।

नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम के साथ की पहली बैठक
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार, 22 अगस्त को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

दिनभर चलने वाली संगठनात्मक कवायद के तहत कई बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां और संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।

Gen-Z Outreach Team में कौन-कौन शामिल?

बीजेपी की ओर से गठित Gen-Z Outreach Team में प्रमुख रूप से-

  • नितिन नवीन – बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • स्मृति ईरानी – राष्ट्रीय महासचिव
  • विनोद तावड़े – राष्ट्रीय महासचिव
  • हर्ष सांघवी – गुजरात के मंत्री
  • ओपी चौधरी – छत्तीसगढ़ के मंत्री
  • इनके अलावा कई अन्य नेता

पार्टी सूत्रों के अनुसार, टीम का उद्देश्य युवाओं के साथ संवाद को अधिक व्यवस्थित और व्यापक बनाना है।

युवाओं से सीधे संवाद पर जोर
बीजेपी की नई पहल का मुख्य उद्देश्य Gen-Z युवाओं की सोच, आकांक्षाओं और उनकी प्राथमिकताओं को समझना है। पार्टी युवाओं के साथ सीधे संवाद के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

इस दौरान शिक्षा, रोजगार, तकनीक, डिजिटल अवसर, स्टार्टअप और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर संवाद को प्राथमिकता दी जा सकती है। इससे पार्टी युवा वर्ग की चिंताओं को समझने और उन्हें अपने राजनीतिक एवं संगठनात्मक एजेंडे में शामिल करने की कोशिश करेगी।

चुनावी तैयारियों के बीच संगठन पर फोकस
नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया। पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर है।

नितिन नवीन आने वाले समय में प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ भी बैठकें कर सकते हैं। इन बैठकों में राज्यों में संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियों और जमीनी फीडबैक की समीक्षा की जाएगी।

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में 51 नए चेहरे
बीजेपी ने 17 अगस्त 2026 को नितिन नवीन की अध्यक्षता वाली नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी। इसमें कुल 65 राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें 51 नए चेहरे हैं। नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विनोद तावड़े भी महासचिव पद पर बने हुए हैं।

इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल के जरिए बीजेपी ने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। नई टीम के गठन के बाद पार्टी अब संगठन को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार करने में जुटी है।

क्यों अहम है BJP का Gen-Z Outreach?
देश की राजनीति में युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में बीजेपी की Gen-Z Outreach Team को युवा वर्ग के साथ पार्टी के संवाद को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इस पहल के जरिए पार्टी केवल राजनीतिक संदेश पहुंचाने के बजाय युवाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को सीधे सुनने पर भी जोर देना चाहती है। आने वाले समय में इस टीम की गतिविधियों और युवाओं के साथ होने वाले संवाद से बीजेपी की युवा रणनीति की दिशा और स्पष्ट हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए:भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच का चौथा दिन है। श्रीलंका पहली पारी में 265/8 के स्कोर से आगे खेलेगा। वह भारत के पहली पारी के स्कोर 503/9 से 238 रन पीछे है। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 10:00 बजे मैच शुरू होगा। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 37 रन बनाने हैं। सोनल दिनूशा 85 और लाहिरू कुमारा 8 रन पर नाबाद हैं। तीसरे दिन बारिश की वजह से 2 बार खेल रुका था। चौथे दिन की बारिश का अनुमान है। पंत की चोट पर मोर्केल बोले- रातभर नजर रखेंगे ऋषभ पंत के चोट की वजह से तीसरे दिन उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी है। साथ ही पहले दिन उनकी कलाई पर भी गेंद लगी थी, जिसके बाद वे रिटायर्ट हर्ट हो गए थे। उनकी चोट पर भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने कहा कि उम्मीद है कि वे चौथे दिन विकेट के पीछे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम रातभर पंत की स्थिति पर नजर रखेगी। मोर्केल ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वर्ल्ड क्लास बॉलर बताया। उन्होंने प्रसिद्ध की अतिरिक्त गति और उछाल को उनका प्लस पॉइंट बताया। प्रसिद्ध ने 14 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस और लाहिरू उदारा को आउट किया। भारत के पास बड़ी लीड लेने का मौका भारत को चौथे दिन बड़ी 200+ रन की बड़ी लीड मिल सकती है। हालांकि टीम को आखिरी 2 विकेट जल्दी चटकाने होंगे। श्रीलंका अगर 302 रन तक पहुंच जाता है, तो वह फॉलोऑन बचा लेगा। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन पर घोषित की थी। श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए हैं। दिनूशा और सूरियाबंदारा की फिफ्टी सोनल दिनूशा 137 गेंद पर नाबाद 85 रन बनाए हैं। उन्होंने केशरा नुवंथा के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। वहीं लाहिरु कुमारा के साथ नौवें विकेट के लिए नाबाद 35 रन जोड़ चुके हैं। श्रीलंका के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 32 और धनंजय डी सिल्वा ने 8 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली। भारत की पहली पारी में जुरेल का शतक भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 63 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। ------------------------------- तीसरे दिन के खेल की खबर पढ़ें… कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8:भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को इसे टालने के लिए 37 रन और बनाने हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 265 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें… Tue, 25 Aug 2026 23:00:00

  Videos
See all

Punjab BJP Chief Kewal Dhillon का गठबंधन की बातचीत से इनकार | #shorts #punjabelection #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T22:55:42+00:00

Will the new cancer vaccine survive RFK Jr’s America? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T23:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers