Responsive Scrollable Menu

नेटफ्लिक्स ने चोरी की 'गांधारी' की स्टोरी? राइटर ने Netlflix India को भेजा लीगल नोटिस, फिल्म में तापसी पन्नू निभा रही हैं ये अहम किरदार

Taapsee Pannu Gandhari in Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' (Gandhari) का कुछ देर पहले ट्रेलर रिलीज हुआ. इसके साथ ही यह फिल्म कॉपीराइट के विवाद में घिर गई है. दरअसल, स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने दावा किया है कि नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने उनकी स्टोरी को चोरी किया है. उन्होंने कहा कि साल 2019 में उन्होंने इसी नाम से एक कहानी लिखकर मोनिका शेरगिल को भेजी थी, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. अब उनका आरोप है कि उसी नाम और मिलते-जुलते कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाई गई है. हालांकि, मेकर्स ने आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. 

नेटफ्लिक्स को भेजी थी गांधारी की स्टोरी

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने साल 2019 में 'गांधारी' नाम से एक कहानी लिखी थी. उनका कहना है कि उन्होंने इस स्टोरी को स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराया था. जिसकी कहानी मां के इर्द-गिर्द थी, जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क के चंगुल से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करती है.

कल्याण ने बताया कि अप्रैल 2019 में उन्होंने लिंक्डइन के जरिए मोनिका शेरगिल से कॉन्टैक्ट किया था. उनके कहने पर कल्याण ने 8 पेज की स्टोरी और 2 पेज का सिनोप्सिस भेजा था. उनका कहना है कि मई 2019 में मोनिका ने उनकी कहानी रिजेक्टर कर दी थी. 

फिल्म के ऐलान के बाद कल्याण बंदी को लगा बड़ा झटका

कल्याण के मुताबिक, जब उनकी स्टोरी को रिजेक्टर कर दिया गाया, इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रोडक्शन हाउस से संपर्क किया. साल 2023 में बवेजा स्टूडियोज ने उनकी कहानी पर फिल्म बनाने के लिए कहा था. लेकिन सितंबर 2024 में नेटफ्लिक्स इंडिया ने कनिका ढिल्लों की लिखी फिल्म 'गांधारी' का ऐलान किया. उनका कहना है, जब उन्हें फिल्म का नाम और उसके कॉन्सेप्ट की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गए.

नेटफ्लिक्स को भेजा लीगल नोटिस

कल्याण बंदी ने मामले को लेकर स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन से सलाह मांगी. इसके बाद सितंबर 2025 में उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया को लीगल नोटिस भेजा. रिपोर्ट के अनुसार, नोटिस में उन्होंने 40 लाख रुपये के मुआवजे के साथ फिल्म में क्रेडिट देने के लिए कहा था. राइटर का दावा है कि नोटिस भेजे जाने के करीब 11 महीने बाद भी उन्हें नेटफ्लिक्स की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. 

'गांधारी' के मेकर्स ने आरोपों को बताया गलत

दूसरी तरफ फिल्म की राइटर और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस 'कथा पिक्चर्स' ने कल्याण बंदी के आरोपों को खारिज किया है. प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि 'गांधारी' पूरी तरह से ओरिजिनल प्रोजेक्ट है और इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले कनिका ढिल्लों ने खुद लिखा है. इसके साथ ही मेकर्स ने मीडिया और लोगों से कथित झूठे दावों को बिना पुष्टि के सच नहीं मानने की अपील भी की है.

3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'गांधारी'

तापसी पन्नू स्टारर 'गांधारी' नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर को रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले इसकी स्टोरी को लेकर उठे आरोपों ने फिल्म की चर्चा तेज कर दी है. बहरहाल, इस फिल्म में तापसी पन्नू बानी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. जो अपनी बेटी मिष्टी को ढूंढती है. फिल्म की कहानी एक मां की बेचैनी और अपनी बच्ची को ढूंढने की जिद को दिखाती है. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं रिया अहीर? जिनकी ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है एंट्री, CJP Protest में पुलिस वैन रोककर हुई थीं वायरल

Continue reading on the app

क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल? जानिए कोलंबो में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन बारिश की वजह से तय समय से पहले खत्म करना पड़ा। दरअसल भारत पहली पारी में 503/9 रन घोषित कर चुका है जबकि श्रीलंका ने दिन खत्म होने तक 265/8 रन बनाए। चौथे दिन पहले दो सत्र में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से ज्यादा बताई गई है।

दरअसल भारत ने पहली पारी 503/9 रन पर घोषित की। जवाब में श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 265 रन बनाए और उसके आठ विकेट गिर चुके हैं। तीसरे दिन बारिश आने के बाद अंपायरों ने खेल तय समय से पहले समाप्त कर दिया। अब चौथे दिन मौसम पर भी नजर रहेगी, क्योंकि कोलंबो के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में अलग-अलग समय पर बारिश की संभावना जताई गई है।

चौथे दिन कब-कब हो सकती है बारिश?

वहीं 26 अगस्त को कोलंबो के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पहले और दूसरे सत्र में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है। तीसरे सत्र में भी करीब 20 प्रतिशत बारिश की आशंका जताई गई है। पूरे दिन बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना बताई गई है। तीसरे दिन भी बारिश के कारण खेल निर्धारित समय से पहले रोकना पड़ा था। ऐसे में चौथे दिन मैच शुरू होने से पहले ग्राउंड स्टाफ को मैदान तैयार रखने की चुनौती रहेगी। सिंहला स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर ड्रेनेज व्यवस्था मौजूद है, जिससे बारिश रुकने के बाद खेल दोबारा शुरू करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता और अवधि के आधार पर खेल प्रभावित हो सकता है।

मैच की मौजूदा स्थिति पर नजर डालिए

दरअसल भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस दौरान देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाए। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय बल्लेबाजों ने लंबी साझेदारियां बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। श्रीलंका की पहली पारी में शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद सोनल दिनुशा ने पारी संभाली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वह 85 रन बनाकर नाबाद थे। उनके साथ केशरा नुवंथा ने भी अहम साझेदारी निभाई और दोनों ने आठवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। नुवंथा 18 रन बनाकर आउट हुए।

श्रीलंका का स्कोर तीसरे दिन के अंत तक 265/8 रहा। फॉलो-ऑन से बचने के लिए टीम को 304 रन तक पहुंचना होगा, यानी चौथे दिन की शुरुआत में उसे 39 रन और बनाने होंगे। दूसरी ओर भारत की गेंदबाजी इकाई चौथे दिन बाकी दो विकेट जल्दी लेने की कोशिश करेगी।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Breaking News | Tipu Sultan Photo Controversy: Malegaon Municipal Council के दफ्तर में फोटो पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T05:00:00+00:00

Operation Sindoor: Pakistan के Kirana Hills पर हुआ था हमला? Former CDS Anil Chauhan | Nuclear #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:58:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers