Responsive Scrollable Menu

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि कांगड़ा जिले में गग्गल हवाई अड्डे के आस-पास भूमि के खरीद-फरोख्त की एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गयी पड़ताल में नौ संदिग्ध ‘बेनामी’ सौदों का पता चला है। सुक्खू ने कहा, ‘‘अब तक इन मामलों के बारे में नौ अलग-अलग स्थिति रिपोर्ट सौंपी जा चुकी हैं। जांच के दौरान चार प्रकरणों में सतर्कता विभाग के पास आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर चार अन्य मामलों में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिये गये हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी जांच में सामने आए मामलों को हिमाचल प्रदेश काश्तकारी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 के तहत ज़रूरी कार्रवाई के लिए उपायुक्तों को भेज दिया गया है।

सुक्खू ने यह भी कहा कि जांच के दौरान किसी व्यक्ति की राजनीतिक संबद्धता, पद या प्रभाव को ध्यान में नहीं रखा जाएगा, क्योंकि सरकार के लिए केवल तथ्य, सबूत और कानून ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। आरोप था कि कुछ लोगों ने जमीन अधिग्रहण की स्थिति में भारी मुआवजा पाने के लिए, प्रस्तावित हवाई अड्डा इलाके और गगरेट क्षेत्र के आस-पास गरीब एवं आम परिवारों से ज़मीनें काफ़ी कम कीमत पर खरीदी थीं। एसआईटी की घोषणा 17 फरवरी को की गई थी और 18 फरवरी को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने धर्मशाला पुलिस उपमहानिरीक्षक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया।

Continue reading on the app

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके

राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल के चरक भवन स्थित ईएनटी वार्ड में लगा एक पंखा सोमवार शाम एक महिला के सिर पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने बताया कि महिला के सिर में चोट आने पर 15 टांके लगाए गए।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करौली निवासी संतोष का ईएनटी वार्ड में कान का ऑपरेशन हुआ था और उसकी बहन रेणु (59) उसका हालचाल जानने अस्पताल पहुंची थी। प्रशासन के मुताबिक, रेणु मरीज के बिस्तर के पास रखी मेज पर बैठी थी और इसी दौरान अचानक चलता हुआ छत का पंखा गिरकर रेणु के सिर पर आ गिरा। प्रशासन ने बताया कि हादसे में रेणु के सिर से खून बहने लगा, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल महिला करीब 10 से 15 मिनट तक वार्ड में ही उपचार का इंतजार करती रही। परिजनों के मुताबिक, करीब 10-15 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची और महिला को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर 15 टांके लगाए। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

जूली ने ‘एक्स’ पर कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था आईसीयू में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंखा गिरने से महिला के सिर में 12 से अधिक टांके आए। जूली ने यह भी दावा किया कि घायल महिला और उसके परिजनों को अस्पताल में करीब आधे घंटे तक इलाज व एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “ भाजपा शासन में प्रदेश बदहाल स्थिति में है। बच्चे विद्यालय जाएं तो कभी कमरों में दबकर जान गंवाते हैं और मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचें तो कभी छत, छज्जे और पंखे ही उनकी जान के लिए खतरा बन जाते हैं।” उन्होंने कहा कि यह सरकार की लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रमाण है। जूली ने सवाल किया कि आखिर कितने बड़े हादसे और कितनी निर्दोष मौतों के बाद सरकार नींद से जागेगी।

Continue reading on the app

  Sports

अब अंडमान-निकोबार में भी गूंजेगा क्रिकेट का शोर! BCCI AGM में लिया जाएगा बड़ा फैसला

BCCI Annual General Meeting: बीसीसीआई की 95वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक बड़े फैसले पर मुहर लग सकती है. अंडमान-निकोबार को बीसीसीआई की एसोसिएट सदस्यता मिल सकती है. Tue, 25 Aug 2026 22:38:43 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath on Employment: यूपी में 1 लाख Gen-z को नौकरी देंगे योगी ! | CM Yogi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T17:42:48+00:00

Girlfriend Lips Mark on Car Video:गर्लफ्रेंड का पागलपन देख उड़े बॉयफ्रेंड के होश,3400 Kiss पड़े भारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T17:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers