आपको भी नहीं लगती दिनभर भूख? स्वामी रामदेव के बताए इस आयुर्वेदिक उपाय से जल्दी मिल सकती है राहत
क्या आपको भी दिनभर भूख नहीं लगती है और हर वक्त पेट भरा-भरा महसूस होता है? आइए जानते हैं बाबा रामदेव ने इस समस्या का क्या आयुर्वेदिक उपाय बताया.
The post आपको भी नहीं लगती दिनभर भूख? स्वामी रामदेव के बताए इस आयुर्वेदिक उपाय से जल्दी मिल सकती है राहत appeared first on News24 Hindi.
PEG Ratio कैसे शेयर की Valuation समझने में कैसे करता है मदद?
Share Market में नए निवेशकों को मुनाफा कमाने के लिए अच्छी जानकारी होनी चाहिए. अगर आप हाल ही में बाजार में आए हैं और यह जानना चाहते हैं कि किसी शेयर की कीमत सही है या ज्यादा है, तो आप कई तरह के वैल्यूएशन रेश्यो का इस्तेमाल कर सकते हैं. PEG Ratio (प्राइस/अर्निंग्स टू ग्रोथ रेश्यो) एक जरूरी पैमाना है जिससे यह पता चलता है कि शेयर की कीमत सही है या वह ओवरवैल्यूड (अपनी असल कीमत से ज्यादा महंगा) है. नीचे दी गई जानकारी बताती है कि PEG रेश्यो की मदद से आप किसी कंपनी के शेयरों की कीमत का सही अंदाजा कैसे लगा सकते हैं.
PEG Ratio क्या है?
PEG रेश्यो, कंपनी के P/E रेश्यो और कमाई में बढ़ोतरी (earnings growth) को एक साथ ध्यान में रखकर कंपनी के वैल्यूएशन का आकलन करने में मदद करता है. इसका फॉर्मूला है: PEG Ratio = P/E Ratio ÷ Expected Earnings Growth Rate है. आसान शब्दों में कहें तो यह यह तय करने में मदद करता है कि कंपनी की अनुमानित कमाई में बढ़ोतरी के मुकाबले कोई स्टॉक महंगा है या सस्ता. उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी का P/E रेश्यो 30 है और कमाई में बढ़ोतरी का अनुमान 15% है, तो: PEG रेश्यो = 30 ÷ 15 = 2.
PEG Ratio को कैसे समझें?
PEG < 1: स्टॉक की कीमत कम हो सकती है, इसकी ग्रोथ के हिसाब से इसे सस्ता माना जा सकता है.
PEG = 1: वैल्यूएशन और कमाई की ग्रोथ के बीच संतुलन हो सकता है.
PEG > 1: स्टॉक की ग्रोथ के हिसाब से इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है.
हालांकि, इन्हें केवल सामान्य संकेतकों के तौर पर देखा जाना चाहिए. PEG रेश्यो का सही मतलब उस खास कंपनी, सेक्टर और इस्तेमाल किए गए ग्रोथ अनुमान पर निर्भर करता है.
P/E Ratio और PEG Ratio में क्या अंतर है?
आइए सबसे पहले एक उदाहरण से P/E रेश्यो और PEG रेश्यो के बीच का अंतर समझते हैं. हो सकता है कि दो कंपनियों का P/E रेश्यो एक जैसा यानी 30 हो. लेकिन, अगर पहली कंपनी की कमाई में 10% की ग्रोथ हो और दूसरी की 30% हो, तो सिर्फ P/E रेश्यो के आधार पर उनके वैल्यूएशन को एक जैसा मानना गलत होगा. ऐसे मामलों में, PEG रेश्यो एनालिसिस में ग्रोथ को भी शामिल करता है, जिससे कीमत का ज्यादा सही अंदाजा लगाया जा सकता है.
PEG Ratio क्यों जरूरी है?
ग्रोथ स्टॉक्स का एनालिसिस करते समय PEG रेश्यो खास तौर पर काम का हो सकता है. यह इन्वेस्टर्स को यह तय करने में मदद करता है कि क्या किसी कंपनी का हाई P/E रेश्यो उसकी तेजी से बढ़ती कमाई के हिसाब से सही है. अगर ग्रोथ का अनुमान और कैलकुलेशन के तरीके एक जैसे हों, तो यह रेश्यो एक ही सेक्टर की कंपनियों की तुलना करने के लिए भी बहुत काम का होता है.
PEG Ratio की सीमाएं क्या हैं?
PEG रेश्यो की बात करें तो यह पूरी तरह से भविष्य में होने वाली कमाई में बढ़ोतरी के अनुमानों पर निर्भर करता है. अगर बढ़ोतरी का अनुमान गलत साबित होता है, तो PEG रेश्यो गुमराह करने वाला हो सकता है. इसलिए, अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको अपना फैसला सिर्फ PEG रेश्यो के आधार पर नहीं लेना चाहिए बल्कि, आपको अलग-अलग वेबसाइट या एनालिस्ट से सलाह लेने और बढ़ोतरी की गणना करने के अलग-अलग तरीकों पर विचार करने के बाद ही निवेश करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation









