Responsive Scrollable Menu

FedEx Delhi Airport Investment | ग्लोबल ट्रेड में भारत का तहलका! Delhi Airport पर बनेगा सुपर-फास्ट कार्गो हब, हर घंटे 5,000 पैकेजों की होगी प्रोसेसिंग!

वैश्विक एक्सप्रेस परिवहन दिग्गज फेडरल एक्सप्रेस कॉरपोरेशन (FedEx) ने भारत में अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर 2,30,000 वर्ग फुट में फैले एक विशाल और अत्याधुनिक एकीकृत हवाई मालवाहक (कार्गो) केंद्र को विकसित करने जा रही है। इसके निर्माण के लिए कंपनी 15 करोड़ डॉलर (लगभग 1,400 करोड़ रुपये से अधिक) का दीर्घकालिक निवेश करेगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की गरिमामयी मौजूदगी में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस बहुप्रतीक्षित सुविधा की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को वैश्विक हवाई मालवाहक परिवहन की रीढ़ बनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Delhi Police Intelligence System | बड़े विरोध प्रदर्शनों से पहले दिल्ली पुलिस मजबूत करेगी अपना इंटेलिजेंस नेटवर्क, स्पेशल ब्रांच रखेगी हर हलचल पर नजर

 

फेडएक्स ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एकीकृत हवाई मालवाहक केंद्र इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) स्थित ‘जीएमआर कार्गो सिटी’ में बनाया जाएगा। इससे उत्तर एवं पूर्वी भारत के बीच संपर्क मजबूत होगा और कारोबारियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी। फेडएक्स के अनुसार, केंद्र के चालू होने के बाद इसकी क्षमता 600 से बढ़कर 5,000 पैकेज प्रति घंटे हो जाएगी जिसे और आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रस्तावित सुविधा में फेडएक्स करीब 15 करोड़ डॉलर का दीर्घकालिक निवेश करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: ईरान का सबसे बड़ा रहस्य उजागर! सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का नया वीडियो वायरल, दुनिया ने पहली बार सुनी आवाज!

मौजूदा विनिमय दर पर 15 करोड़ डॉलर का मूल्य 1,400 करोड़ रुपये से अधिक है। फेडएक्स एक प्रमुख एक्सप्रेस परिवहन कंपनी है और खेपों की आवाजाही के लिए वैश्विक हवाई एवं जमीनी नेटवर्क का इस्तेमाल करती है। ‘जीएमआर कार्गो सिटी’ को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि हवाई मालवाहक परिवहन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue reading on the app

इरफान पठान से विराट कोहली तक, इन क्रिकेटर्स की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत

भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कोई मॉडल, एक्ट्रेस, तो कोई फैशन डिजाइनर. जानें इरफान पठान, केएल राहुल, विराट कोहली, धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा और उमेश यादव की पत्नियों के बारे में.

The post इरफान पठान से विराट कोहली तक, इन क्रिकेटर्स की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, 13 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs for India in Test: भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की कहानी शानदारी है . इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जिनके बाद राहुल द्रविड़ 'द वॉल' का नाम आता है . तीसरे स्थान पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्करऔर चौथे पर रन मशीन विराट कोहली मौजूद हैं . वहीं वीवीएस लक्ष्मण पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अपनी कलात्मक पारियों से इतिहास रचा . Wed, 26 Aug 2026 17:44:44 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood | नेपाल की तबाही में 100 से ज्यादा भारतीय लापता | #flood #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T12:09:33+00:00

Toxic Movie Review: 'टॉर्चर' है यश की 'टॉक्सिक' | Yash New Movie | Toxic Movie Reaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T12:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers