Responsive Scrollable Menu

PPF अकाउंट से बच्चे के लिए बनाएं लाखों का फंड:500 रुपए से खोल सकते हैं खाता, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम

अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी PPF स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अभी 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। आप अपने बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर उसके लिए आसानी से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ नियम हैं। हम आपको उन नियमों के बारे में बता रहे हैं। एक व्यक्ति एक ही बच्चे के नाम पर खोल सकता है PPF अकाउंट बच्चे का PPF अकाउंट केवल माता-पिता या कानूनी अभिभावक यानी लीगल गार्जियन द्वारा ही खोला और चलाया जा सकता है। एक व्यक्ति अपने नाम पर केवल एक ही PPF अकाउंट खुलवा सकता है। हालांकि व्यक्ति अपने PPF अकाउंट के अलावा नाबालिग बच्चे के नाम पर एक अन्य PPF खाता खुलवा सकता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक पैरेंट्स एक ही बच्चे के नाम पर PPF खाता खोल सकता है। नियमों के मुताबिक, अगर किसी के दो बच्चे हैं तो एक नाबालिग बच्चे का PPF अकाउंट मां और दूसरे का पिता खुलवा सकता है। कितना पैसा जमा कर सकते हैं? नाबालिग के PPF अकाउंट के लिए भी एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। लेकिन अगर मां-पिता का खुद का PPF अकाउंट भी है तो उनके खुद के अकाउंट और नाबालिग के PPF अकाउंट दोनों को मिलाकर अधिकतम डिपॉजिट लिमिट 1.5 लाख रुपए सालाना ही रहेगी। उदाहरण से समझें: यदि कोई अभिभावक एक वित्त वर्ष में अपने PPF खाते में 1 लाख और अपने बच्चे के PPF अकाउंट में कुल 80 हजार रुपए जमा करता है, तो कुल जमा राशि 1.8 लाख रुपए हो जाती है। लेकिन PPF नियमों के तहत केवल 1.5 लाख रुपए ही मान्य होंगे। अतिरिक्त जमा 30 हजार रुपए पर न तो PPF की दर से ब्याज मिलेगा और न ही कोई टैक्स लाभ। बच्चे के 18 साल का होने पर बच्चा हैंडल कर सकता है अपना अकाउंट नाबालिग बच्चे के 18 साल का हो जाने के बाद अकाउंट का स्टेटस माइनर से मेजर करने के लिए ऐप्लिकेशन देनी होगी। इसके बाद बालिग हो चुका बच्चा अपना अकाउंट खुद से हैंडल कर सकता है। 15 साल का रहता है मैच्योरिटी पीरियड PPF अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है। आप चाहे तो मैच्योरिटी के बाद पूरा पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि अगर आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो इसे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस पर मिलता है टैक्स छूट का लाभ PPF इनकम टैक्स की EEE कैटेगरी में आती है। यानी योजना में किए गए निवेश पर आपको टैक्स छूट का लाभ मिलता है। साथ ही इस योजना में निवेश से मिलने वाले ब्याज और निवेश की पूरी राशि पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता। पुरानी इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत सेक्शन 80C में सालाना 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। हालांकि, नई टैक्स व्यवस्था चुनने वालों को सेक्शन 80C का यह फायदा नहीं मिलता है। आसानी से तैयार होगा बड़ा फंड इस स्कीम के जरिए अगर आप हर महीने 1 हजार रुपए निवेश करते हैं तो आपको 15 साल बाद 3 लाख 18 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं अगर 2 हजार रुपए महीना निवेश करते हैं तो आपको 15 साल बाद 6 लाख 37 हजार रुपए मिलेंगे। यहां जानें इसमें निवेश करने पर आपको कितना फायदा होगा। कौन खोल सकता है PPF अकाउंट? कोई भी व्यक्ति किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम पर यह अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है।

Continue reading on the app

दही की खटास और आलू का स्वाद, रोटी और पराठे का बेहतर साथ, बनाइए दही वाले टेस्टी आलू

दही वाले आलू एक स्वादिष्ट, हल्की और कम तेल-मसाले वाली उत्तर भारतीय रेसिपी है. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ परोस सकते हैं. ये स्वाद में तो बेहतर होता ही है, साथ ही सेहत के लिये भी फायदेमंद होता है.

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए:भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच का चौथा दिन है। श्रीलंका पहली पारी में 265/8 के स्कोर से आगे खेलेगा। वह भारत के पहली पारी के स्कोर 503/9 से 238 रन पीछे है। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 10:00 बजे मैच शुरू होगा। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 37 रन बनाने हैं। सोनल दिनूशा 85 और लाहिरू कुमारा 8 रन पर नाबाद हैं। तीसरे दिन बारिश की वजह से 2 बार खेल रुका था। चौथे दिन की बारिश का अनुमान है। पंत की चोट पर मोर्केल बोले- रातभर नजर रखेंगे ऋषभ पंत के चोट की वजह से तीसरे दिन उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी है। साथ ही पहले दिन उनकी कलाई पर भी गेंद लगी थी, जिसके बाद वे रिटायर्ट हर्ट हो गए थे। उनकी चोट पर भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने कहा कि उम्मीद है कि वे चौथे दिन विकेट के पीछे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम रातभर पंत की स्थिति पर नजर रखेगी। मोर्केल ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वर्ल्ड क्लास बॉलर बताया। उन्होंने प्रसिद्ध की अतिरिक्त गति और उछाल को उनका प्लस पॉइंट बताया। प्रसिद्ध ने 14 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस और लाहिरू उदारा को आउट किया। भारत के पास बड़ी लीड लेने का मौका भारत को चौथे दिन बड़ी 200+ रन की बड़ी लीड मिल सकती है। हालांकि टीम को आखिरी 2 विकेट जल्दी चटकाने होंगे। श्रीलंका अगर 302 रन तक पहुंच जाता है, तो वह फॉलोऑन बचा लेगा। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन पर घोषित की थी। श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए हैं। दिनूशा और सूरियाबंदारा की फिफ्टी सोनल दिनूशा 137 गेंद पर नाबाद 85 रन बनाए हैं। उन्होंने केशरा नुवंथा के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। वहीं लाहिरु कुमारा के साथ नौवें विकेट के लिए नाबाद 35 रन जोड़ चुके हैं। श्रीलंका के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 32 और धनंजय डी सिल्वा ने 8 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली। भारत की पहली पारी में जुरेल का शतक भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 63 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। ------------------------------- तीसरे दिन के खेल की खबर पढ़ें… कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8:भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को इसे टालने के लिए 37 रन और बनाने हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 265 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें… Tue, 25 Aug 2026 23:00:00

  Videos
See all

Punjab BJP Chief Kewal Dhillon का गठबंधन की बातचीत से इनकार | #shorts #punjabelection #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T22:55:42+00:00

Will the new cancer vaccine survive RFK Jr’s America? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T23:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers