Responsive Scrollable Menu

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

कर्नाटक सरकार ने धतूरा के फल/बीज की ऑनलाइन बिक्री और वितरण को लेकर ई-कॉमर्स मंच अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के खाद्य लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्देश दिया है। सरकार ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बताया है। सरकार ने इन तीनों ऑनलाइन मंचों को उत्पाद उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों और विक्रेताओं के लाइसेंस/पंजीकरण तत्काल निलंबित करने का भी आदेश दिया है।

साथ ही, सभी संबंधित खाद्य कारोबार संचालकों को भोजन या मानव उपभोग के लिए धतूरा से संबंधित ‘लिस्टिंग’, विज्ञापन और प्रचार सामग्री हटाने का निर्देश दिया गया है। अंग्रेजी में धतूरा को ‘थॉर्न एप्पल’ के नाम से जाना जाता है, जबकि तमिल में इसे ‘उमथाई’ कहा जाता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके तहत बनाए गए नियमों/विनियमों के प्रावधानों के अनुसार, संबंधित सक्षम अधिकारियों को अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट जैसे ई-कॉमर्स मंच को जारी खाद्य लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने और तत्काल अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।’’ विभाग ने कहा कि यह मामला उसके संज्ञान में तब आया, जब कुछ ऑनलाइन मंच पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के लाइसेंस/पंजीकरण के तहत धतूरा के फल और बीज बिक्री के लिए प्रदर्शित पाए गए।

विभाग ने कहा, ‘‘धतूरा के पौधे में विषैले गुण होते हैं और इसके फल तथा बीजों का सेवन मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।’’ विभाग ने कहा कि अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के लाइसेंस का निलंबन अगले आदेश तक लागू रहेगा। अनुपालन रिपोर्ट मिलने के बाद, संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने के पश्चात निलंबन हटाने के मुद्दे पर अलग से विचार किया जाएगा।

Continue reading on the app

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

इतिहास में 25 अगस्त का संबंध खेल जगत से जुड़ी तीन बड़ी घटनाओं से है। पहली घटना की बात करें तो 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। दूसरी घटना में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त के दिन ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था।

तीसरी घटना 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों से जुड़ी है, जब भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया। देश-दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1351 : सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी। 1916 : टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1940 : लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए। 1957 : भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता। 1963 : सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1980 : जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 1988 : ईरान और इराक के बीच लंबे युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू। 1991 : बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992 : ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्योरा जारी किया, जिसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर क‍ी थी। 1997 : मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं। 2001 : आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 टेस्ट विकेट लिए।

2003: मुंबई में कार बम विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल। 2011 : श्रीलंका सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया। 2018 : भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जकार्ता एशियाई खेलों में रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया।

2023: इजराइल और हिजबुल्ला ने एक दूसरे पर किए हवाई हमले।

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीज़न से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े हुए हैं। वह इस लीग में CSK के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और 'मेन इन येलो' (CSK टीम) के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। अपने खेल करियर के आखिरी दौर में चल रहे धोनी, CSK में हिस्सेदारी खरीदकर चेन्नई की इस फ़्रैंचाइज़ी के साथ अपने रिश्ते को और मज़बूत करना चाहते थे। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK मैनेजमेंट के उनकी शर्तों पर सहमत न होने के कारण यह डील नहीं हो पाई।
 

इसे भी पढ़ें: Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला


क्रिकब्लॉगर (CricBlogger) के अनुसार, रांची के रहने वाले 45 वर्षीय क्रिकेटर ने CSK में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन मैनेजमेंट उनकी बताई शर्तों पर सहमत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, धोनी शुरू में फ़्रैंचाइज़ी में 25% हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे, लेकिन CSK के मालिक उन्हें 3% हिस्सेदारी देने को तैयार थे। इसके बाद धोनी ने अपनी मांग घटाकर 20% कर दी, लेकिन मैनेजमेंट का ऑफ़र सिर्फ़ 4% तक ही बढ़ा। बातचीत के एक और दौर के बाद, ख़बरों के मुताबिक धोनी ने 18% हिस्सेदारी पर डील करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन CSK मैनेजमेंट का आखिरी ऑफ़र 5.5% था।
 

इसे भी पढ़ें: England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर


क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा कि धोनी हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे। वह इसे मुफ़्त में नहीं मांग रहे थे, लेकिन CSK मैनेजमेंट की सोच अलग थी। सूत्रों के मुताबिक, धोनी और CSK मैनेजमेंट के बीच ज़्यादातर बातचीत ज़ुबानी हुई और दोनों पक्षों के बीच कोई औपचारिक लिखित प्रस्ताव या समझौता नहीं हुआ। ऐसी भी खबरें हैं कि हिस्सेदारी को लेकर हुए मतभेद ने CSK और धोनी के रिश्तों में खटास पैदा कर दी है, और इस बात पर कोई पक्का भरोसा नहीं है कि CSK के पूर्व कप्तान पांच बार की IPL चैंपियन टीम के लिए दोबारा खेलेंगे या नहीं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, चोट के कारण वह इस लीग के 2026 सीज़न में 'मेन इन येलो' के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 25 Aug 2026 12:13:00 +0530

  Videos
See all

Sweets Viral Video : मक्खी मच्छर मिले रसगुल्लों में, 100 किलो मिठाई हुई नष्ट | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T07:16:19+00:00

CM Vijay Video : CM विजय ने नई राज्य परिवहन बसों को किया रवाना | #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T07:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers