Responsive Scrollable Menu

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 21 अगस्त को पहाड़ी से गिरकर जान गंवाने वाले 19 वर्षीय युवक की मौसी ने उन खबरों को अफवाह बताया है, जिनमें कहा गया था कि परिवार द्वारा मोबाइल फोन खरीदने से इनकार करने से युवक नाराज था। वहीं, युवक और उसके माता-पिता की मौत की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को कहा कि परिवार कुछ विवादों के कारण तनाव में था, जिसके चलते प्रथम दृष्टया कुणाल ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 21 अगस्त की दोपहर तिसगांव इलाके में उस वक्त हुई, जब घरेलू विवाद के बाद परिवार के तीन सदस्यों की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई थी।

मृतकों की पहचान शहर के जल्टा फाटा क्षेत्र निवासी मुरलीधर चांदगुड़े (48), उनकी पत्नी संगीता और उनके 19-वर्षीय बेटे कुणाल के रूप में हुई है। संगीता चांदगुड़े की बहन पल्लवी पाटिल ने दावा किया कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी और ऐसी खबरों को उन्होंने अफवाह करार दिया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, आज हम सोशल मीडिया पर देख रहे हैं कि कुणाल ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे मोबाइल फोन नहीं दिलाया गया था।

लोगों को ऐसी अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। लोगों को कुछ पता नहीं है। इस तरह के वीडियो हमारे बुजुर्ग माता-पिता और हमें पीड़ा पहुंचा रहे हैं।

हमने अपनी बड़ी बहन को खो दिया है। तीन लोगों की मौत के बारे में कुछ भी कहने से पहले लोगों को हमारे दुख के बारे में सोचना चाहिए।

Continue reading on the app

PR Sreejesh India hockey team: भारत हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्यों नहीं पहुंचा? पूर्व कप्तान श्रीजेश ने बताई असली वजह

भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न पहुंच पाने पर पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने चिंता जताई है. उन्होंने सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि टीम की तैयारी, मैनेजमेंट और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े किए हैं.

The post PR Sreejesh India hockey team: भारत हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्यों नहीं पहुंचा? पूर्व कप्तान श्रीजेश ने बताई असली वजह appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Video: वर्ल्ड कप के बाद एशियाई खेलों की तैयारी, गायत्री ने बताया कैसे चोट के बाद की वापसी

एक खिलाड़ी की चोट से वापसी और आगामी एशियाई खेलों 2026 की तैयारी पर विशेष रिपोर्ट. कोर्ट पर बदली रणनीति, पार्टनर के साथ तालमेल और विश्व नंबर वन के खिलाफ प्रदर्शन का विश्लेषण. जानें कैसे धैर्य और निरंतर सुधार से खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. #AsianGames2026 #SportsNews #AthleteJourney #Badminton Tue, 25 Aug 2026 16:40:28 +0530

  Videos
See all

Sanjay Raut on Kiren Rijiju | Rahul पर Rijiju के ट्वीट से गरमाई सियासत, Raut का पलटवार! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T11:43:57+00:00

बिहार छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर ने सरकार से की अपील #prashantkishor #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T11:43:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers