Responsive Scrollable Menu

मानसून में घर में नहीं आएगा बारिश का एक बूंद भी पानी, डोर मैट खरीदते समय बस इन बातों का रखें ध्यान

Monsoon Tips: मानसून में घर को पानी और गंदगी से बचाने के लिए बोकारो के अरशद ने डोर मैट के इस्तेमाल के टिप्स दिए. रबर मैट बेहतर हैं, इन्हें धूप में सुखाएं और दरवाजे के नीचे तौलिया या सिलिकॉन स्ट्रिप का उपयोग करें.

Continue reading on the app

Palghar Ashram School में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, 26 बच्चे अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक आवासीय स्कूल में पढ़ने वाले सात वर्षीय छात्र की तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद मौत हो गई, जबकि सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों के साथ 26 अन्य छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय हुई है जब इस महीने की शुरुआत में गढ़चिरौली जिले के एक आवासीय स्कूल के छात्रावास में फर्श पर सोने के दौरान जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो गई थी।

पालघर मामले में मसवन के आश्रम स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को 22 अगस्त को तेज बुखार आया था। उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। सोमवार को जब उसका बुखार फिर बढ़ गया, तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी ने उसके ऑक्सीजन स्तर में गिरावट देखी और उसे एंबुलेंस से मनोर के ग्रामीण अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे को अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सा अधिकारियों ने उसका ईसीजी किया और उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा। घटना के बाद स्वास्थ्य और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया।

इस स्कूल में कुल 449 छात्र नामांकित हैं, जिनमें से 395 छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं। इसके बाद एक चिकित्सा दल ने स्कूल परिसर में सभी छात्रों की स्वास्थ्य जांच की। अधिकारी ने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर सर्दी, खांसी या बुखार के हल्के लक्षण वाले 26 छात्रों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

इन छात्रों को मसवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के अधिकारी विशाल खत्री ने स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया तथा अस्पताल में भर्ती छात्रों और उनके माता-पिता से मुलाकात की। खत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जिला स्वास्थ्य अधिकारी की सलाह के अनुसार मसवन आश्रम स्कूल में दोबारा स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया।

संस्थान में परिसर की साफ-सफाई और पानी को शुद्ध करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।’’ अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि महाराष्ट्र के आश्रम स्कूलों में पिछले दो वर्षों के दौरान औसतन लगभग हर दिन एक छात्र की मौत हुई। इस अवधि में राज्य सरकार द्वारा संचालित और सरकार से सहायता प्राप्त आवासीय स्कूलों में मृतकों की कुल संख्या 584 हो गई।

उन्होंने बताया था कि इन मौतों के कारणों में सांप का काटना, सिकल सेल रोग (आनुवंशिक रक्त संबंधी बीमारी), गंभीर बीमारियां, दुर्घटनाएं और आत्महत्या शामिल हैं। गढ़चिरौली में हाल ही में सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत के बाद सरकार को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सरकार ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

इनमें संबंधित आवासीय स्कूल का लाइसेंस रद्द करना और राज्यभर में ऐसे सभी आवासीय स्कूलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराना शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीज़न से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े हुए हैं। वह इस लीग में CSK के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और 'मेन इन येलो' (CSK टीम) के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। अपने खेल करियर के आखिरी दौर में चल रहे धोनी, CSK में हिस्सेदारी खरीदकर चेन्नई की इस फ़्रैंचाइज़ी के साथ अपने रिश्ते को और मज़बूत करना चाहते थे। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK मैनेजमेंट के उनकी शर्तों पर सहमत न होने के कारण यह डील नहीं हो पाई।
 

इसे भी पढ़ें: Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला


क्रिकब्लॉगर (CricBlogger) के अनुसार, रांची के रहने वाले 45 वर्षीय क्रिकेटर ने CSK में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन मैनेजमेंट उनकी बताई शर्तों पर सहमत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, धोनी शुरू में फ़्रैंचाइज़ी में 25% हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे, लेकिन CSK के मालिक उन्हें 3% हिस्सेदारी देने को तैयार थे। इसके बाद धोनी ने अपनी मांग घटाकर 20% कर दी, लेकिन मैनेजमेंट का ऑफ़र सिर्फ़ 4% तक ही बढ़ा। बातचीत के एक और दौर के बाद, ख़बरों के मुताबिक धोनी ने 18% हिस्सेदारी पर डील करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन CSK मैनेजमेंट का आखिरी ऑफ़र 5.5% था।
 

इसे भी पढ़ें: England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर


क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा कि धोनी हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे। वह इसे मुफ़्त में नहीं मांग रहे थे, लेकिन CSK मैनेजमेंट की सोच अलग थी। सूत्रों के मुताबिक, धोनी और CSK मैनेजमेंट के बीच ज़्यादातर बातचीत ज़ुबानी हुई और दोनों पक्षों के बीच कोई औपचारिक लिखित प्रस्ताव या समझौता नहीं हुआ। ऐसी भी खबरें हैं कि हिस्सेदारी को लेकर हुए मतभेद ने CSK और धोनी के रिश्तों में खटास पैदा कर दी है, और इस बात पर कोई पक्का भरोसा नहीं है कि CSK के पूर्व कप्तान पांच बार की IPL चैंपियन टीम के लिए दोबारा खेलेंगे या नहीं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, चोट के कारण वह इस लीग के 2026 सीज़न में 'मेन इन येलो' के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 25 Aug 2026 12:13:00 +0530

  Videos
See all

Sweets Viral Video : मक्खी मच्छर मिले रसगुल्लों में, 100 किलो मिठाई हुई नष्ट | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T07:16:19+00:00

CM Vijay Video : CM विजय ने नई राज्य परिवहन बसों को किया रवाना | #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T07:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers