Raksha Bandhan Recipe: राखी पर भाई को खिलाएं घर की बनी नारियल बर्फी, 15 मिनट की आसान रेसिपी नोट कर लें
Raksha Bandhan Special Sweet Recipe: रक्षाबंधन के त्योहार पर अगर आप बाजार की मिठाई के बजाय घर पर कुछ स्वादिष्ट और देसी बनाना चाहते हैं, तो नारियल की बर्फी आसान विकल्प है. भीलवाड़ा की पूजा कुमारी सांखला के अनुसार नारियल, दूध और चीनी से तैयार होने वाली यह मिठाई करीब 15 मिनट में बनाई जा सकती है. इसे बनाने के लिए कद्दूकस किए नारियल को हल्का भूनकर उसमें दूध और स्वादानुसार चीनी मिलाई जाती है. धीमी आंच पर मिश्रण को पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डाला जाता है. मिश्रण गाढ़ा होने पर इसे घी लगी थाली में फैलाकर ठंडा किया जाता है और फिर मनपसंद आकार में काट लिया जाता है. ऊपर से बादाम, काजू या पिस्ता लगाकर इसे सजाया जा सकता है. रक्षाबंधन की पूजा थाली में इसे प्रसाद के तौर पर भी शामिल किया जा सकता है. दूध से बनी होने के कारण इसे गर्म मौसम में फ्रिज में रखना बेहतर है.
Shukra Nakshatra Parivartan: 25 अगस्त को शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत
25 अगस्त को शुक्र देव हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का मेष, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. धन, करियर, कारोबार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की मान्यता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







