Delhi Encounter: दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच फिर हुई मुठभेड़, कई राउंड गोलियों से गूंजा इलाका; हत्यारोपी गिरफ्तार
Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. ये मुठभेड़ मयूर विहार से अक्षरधाम की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई. जहां पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. जिससे पूरा इलाका दहल उठा. दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी लेकिन बदमाश ने कथित तौर पर बच निकलने की कोशिश की. इसी दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. भारी गोलीबारी के बीच क्राइम ब्रांच ने आरोपी को धर दबोचा.
देर रात अचानक शुरू हुई फायरिंग
दरअसल, सोमवार देर रात मयूर विहार से अक्षरधाम की ओर जाने वाले लूप के पास अचानक फायरिंग शुरू हो गई. जिससे लोग दहशत में आ गए. बता दें कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा एक संदिग्ध इलाके में आने वाला है. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित रास्ते पर निगरानी बढ़ाकर घेराबंदी शुरू कर दी और अपराधी के आने का इंतजार करने लगी.
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही संदिग्ध के आने की पुष्टि हुई, क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाश ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के जवानों ने भी गोलियां चला दी. कुछ देर तक कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया.
गोलीबारी में कोई नहीं हुआ घायल
इस मुठभेड़ के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई. लेकिन गनीमत ये रही कि मुठभेड़ के दौरान कोई घायल नहीं हुआ. न तो आरोपी को गोली लगी और किसी पुलिसकर्मी और राहगीर के भी किसी प्रकार से घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और घटनास्थल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









