गौरव खन्ना की वजह से लॉक अप 2 में बिगड़ा गेम? घर की दी ऐसी खबर, टूट गई थीं आकांक्षा चमोला
Akanksha Chamola- Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) हाल ही नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आई थीं. इस शो में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए, जिसको लेकर काफी चर्चा देखने को मिली. इसी बीच अब आकांक्षा फराह खान यूट्यूब व्लॉग में नजर आ रही हैं. दरअसल, फराह खान टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला से बातचीत करने के लिए उनके घर पहुंचीं. यहां पर दोनों ने अपने रियलिटी शो से जुड़े कई मुद्दे पर बात की. इसी दौरान आकांक्षा ने ‘लॉक अप 2’ में गौरव की एंट्री और शो के दौरान सामने आई पर्सनल बातों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब गौरव ने शो के बाहर जो कुछ हो रहा था उसकी जानकारी दी, तो वह काफी परेशान हो गई थीं और इसका असर उनके गेम पर पड़ा.
गौरव खन्ना की बातों से टूटीं आकांक्षा
फराह खान से आकांक्षा ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहा कि जब गौरव आए, तो उन्होंने उन्हें कुछ ऐसी जानकारी दी, जो उनके घर से जुड़ी हुई थी. आकांक्षा का कहना है कि जब वह लॉक अप में आई थीं तो उनके मन में यही था कि घर पर सब कुछ ठीक है. हालांकि घरवालों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके बारे में कोई बहुत बड़ी बात सामने आने वाली है. आकांक्षा ने बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला कि घर पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो वह पूरी तरह टूट गई थीं. उन्होंने कहा, 'जब मुझे बताया गया कि घर पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो मैं पूरी तरह टूट गई. मेरा घर... जो कुछ भी मुझे पता चला, वो सही नहीं था.'
मन में चलते रहते थे सवाल
उन्होंने ने आगे बताया कि दुनिया के सामने वह जैसी हैं, उसके पीछे उनकी फैमिली का भरोसा है. आकांक्षा के मुताबिक, उन्हें पता है कि उनकी फैमिली जानती है कि वह क्या कर रही हैं. ऐसे में जब उन्हें यह जानकारी मिली तो वह लगातार यही सोचती रहीं कि आखिर हुआ क्या है. उनके कहना है कि जब तक किसी को पूरी सच्चाई पता ना हो, तब तक मन में यही सवाल चलता रहता है. इसी वजह से उन्हें पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी ने काफी परेशान कर किया था. इसका असर उनकी मेंटल हेल्थ के साथ-साथ उनके गेम पर भी दिखाई दिया.
ये भी पढ़ें: पत्नी की डांट से बचने के लिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने KBC में शेयर किया बड़ा राज
‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा
आपको बता दें कि आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में अपने और गौरव खन्ना के रिलेशन को लेकर कई खुलासे किए थे. शो में उन्होंने अपने और गौरव की तलाक की बात बताई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस पर बहुत चर्चा हुई थी. आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव करीब एक साल से अलग-अलग रहे हैं और तलाक लेने जा रहे हैं. उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया ये सवाल भी उठे कि उन्होंने यह सब पब्लिसिटी के लिए किया था. हालांकि, जब उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने शो में अपने रिश्ते के बारे में जो कुछ बोला वह एकदम सच था.
10 साल साथ रहने के बाद हो रहे अलग
बता दें कि आकांक्षा और गौरव साल 2016 में शादी की थी. उन्होंने यह शादी कानपुर में की थी. करीब 10 साल साथ रहने के बाद आकांक्षा और गौरव कथित तौर पर अलग हो रहे हैं. आकांक्षा ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के प्रीमियर के दौरान खुलासा किया कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर लिया है. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई थी कि दोनों के बीच फ्यूचर और बच्चों के फैसले पर आपसी मतभेद रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया था.
डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग में ROB का निर्माण, फीजिबिलिटी जांच को रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में जनसुविधा के दृष्टिगत डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया है कि उक्त स्थान पर ROB निर्माण की feasibility (व्यवहार्यता) की जांच कराई जा रही है तथा ROB निर्माण की feasibility जांच पूर्ण होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा
मुख्यमंत्री ने देहरादून में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB निर्माण का विषय केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था. केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन की सुविधा और यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक उम्मीद जगी है.
हुनर व मेहनत की सराहना की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन किया है. स्टॉल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का उत्साह बढ़ाया. सीएम धामी ने स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियां भी खरीदीं और उनके हुनर व मेहनत की सराहना की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









