डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग में ROB का निर्माण, फीजिबिलिटी जांच को रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में जनसुविधा के दृष्टिगत डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया है कि उक्त स्थान पर ROB निर्माण की feasibility (व्यवहार्यता) की जांच कराई जा रही है तथा ROB निर्माण की feasibility जांच पूर्ण होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा
मुख्यमंत्री ने देहरादून में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB निर्माण का विषय केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था. केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन की सुविधा और यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक उम्मीद जगी है.
हुनर व मेहनत की सराहना की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन किया है. स्टॉल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का उत्साह बढ़ाया. सीएम धामी ने स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियां भी खरीदीं और उनके हुनर व मेहनत की सराहना की.
भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी? ट्रोल हो रहीं कृति सेनन पर कंगना ने कसा तंज, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है. वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं. एक ज्वेलरी ऐड उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है. कृति सेनन ने इस एड में रिवीलिंग कपड़े पहने हैं. इस पर अब कंगना रनौत ने भी उन पर सवाल उठाया है. कंगना ने कहा है कि आखिर जब इतने सारे ऑप्शन हैं तो कोई कोई महिला अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसे कपड़ों में अपने भाई को राखी क्यों बांधेगी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









