सीरिया में असद शासन के दौरान मुख्य मुफ्ती रहे अहमद बदरुद्दीन हसून को उम्रकैद
सीरिया में असद शासन के दौरान मुख्य मुफ्ती रहे अहमद बदरुद्दीन हसून को उम्रकैदचीन के साथ सीमा पर शांति, अब समाधान की बारी, बीजिंग में डोभाल, LAC पर बनेगी फाइनल बात?
Hockey World Cup 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। करो या मरो के मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हरा दिया। इस हार के साथ हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम Pool E में सबसे नीचे रही और अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।
अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। जोकिन टोस्कानी ने पहले ही मिनट में फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद डेला टोरे ने 7वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी।
भारत ने 10वें मिनट में सुखजीत सिंह के फील्ड गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन अर्जेंटीना ने दबाव बनाए रखा। डोमेने ने 33वें मिनट में फील्ड गोल और 45वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं। 53वें मिनट में लुकास टोस्कानी ने अर्जेंटीना के लिए पांचवां गोल किया।
भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने 58वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि 59वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 5-3 किया। आखिरी पलों में भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्रयास को अर्जेंटीना के गोलकीपर ने बचा लिया।
भारतीय टीम को इस मुकाबले में खराब डिफेंस, गलत पासिंग और मौके गंवाने की कीमत चुकानी पड़ी। भारत ने Pool D में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी, लेकिन Pool E में नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के खिलाफ दोनों मुकाबले गंवा दिए।
भारत के गोल
अर्जेंटीना के गोल