Responsive Scrollable Menu

'वो तो मेरे फेवरेट क्रिकेटर्स में से हैं...', अजय जडेजा हुए इस भारतीय खिलाड़ी के फैन, बल्लेबाजी की जमकर की तारीफ

Rishabh Pant: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. इसी के साथ ऋषभ ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को धराशाही कर दिया. पंत की बल्लेबाजी को देखकर अजय जडेजा भी इम्प्रेस हो गए और उन्होंने जमकर तारीफ की है. आपको बता दें, इस मुकाबले में पंत 63 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इससे पहले उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए.

ऋषभ पंत ने क्या-क्या कहा?

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की बल्लेबाजी से अजय जडेजा काफी खुश नजर आए. उन्होंने कमेंट्री के दौरान पंत की सराहना की. उन्होंने तो ये भी कहा कि पंत उनके फेवरेट क्रिकेटर्स में से एक हैं.

अजय जडेजा ने कहा, "ऋषभ पंत इस भारतीय क्रिकेट टीम के मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं. टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के लिए वह अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कभी-कभी, IPL और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनके औसत प्रदर्शन की वजह से उन पर अतिरिक्त दबाव बन जाता है. इस बात को नजरअंदाज किया जाना चाहिए और लोगों को रेड-बॉल क्रिकेट में उनके शानदार खेल को महत्व देना चाहिए. वह अब WTC साइकल में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वह गिल और कोहली से भी आगे हैं. ऐसे मैच-विनर रोज नहीं मिलते. उनकी बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह तब मुश्किल रन बनाते हैं जब दबाव अधिक हो, जब टीम को उनकी सख्त जरूरत हो, और जब पिच पर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल हो."

ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 15 बॉलों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए. आज दूसरे दिन उन्होंने अपनी पाकी को आगे बढ़ाया और 89 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से कुल 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पंत को केशर नुवांथा ने लाहिरु उदारा के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने आउट होने से पहले टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया. वहीं, पहले टेस्ट मैच की बात करें, तो गॉल में पंत ने पहली पारी में 39 रन और दूसरी पारी में 66 रन बनाए.

ऋषभ ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने 63 रन की पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. पंत ने विदेशी/न्यूट्रल टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया. उनके नाम अब इस तरह के मुकाबलों में 2,501 रन हैं, जबकि धोनी के 2,496 रन थे.

इसके अलावा पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 101वां छक्का लगाकर एडम गिलक्रिस्ट के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बन गए.

साथ ही वह WTC इतिहास में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने इस मामले में अपने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2917 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: 'सिक्सर किंग' ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे, तोड़ा धोनी का भी बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में फिर बढ़ी दूरियां? हीरो नंबर 1 को पत्नी ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

Sunita Ahuja-Govinda: बॉलीवुड के हीरो नंबर.1 यानी गोविंदा (Govinda) और सुनीता (Sunita Ahuja) के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा कम होती नजर नहीं आ रही है. लंबे समय से दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं. सुनीता मीडिया संग बातचीत में कई बार गोविंदा गंभीर आरोप लगाती हुईं नजर आ चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 में गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिला की थी. जिसमें उन्होंने एक्टर पर क्रूरता और बेवफाई करने का दावा किया था. हालांकि, अब सुनीता ने यह तलाक की अर्जी वापस ले ली है. इसके बाद भी उनके रिश्ते को लेकर चर्चा कम नहीं हो रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सुनीता ने गोविंदा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. आइए जानते हैं कि इसकी क्या सच्चाई है और क्या वाकई में सुनीता ने गोविंदा को अनफॉलो किया है या नहीं. 

हीरो नंबर1 को पत्नी ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Radhika Podcast 2.0 नाम के एक हैंडल से दावा किया गया है कि सुनीता ने गोविंदा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले दोनों के बीच शादी को लेकर बवाल हुआ था, अब दोनों के बीच अनफॉलो वाला मामला सामने आया है. इस पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. जिसमें सुनीता की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में गोविंदा का नाम नहीं नजर आ रहा है. इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या वाकई में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दूरियां बढ़ गई हैं. गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. लेकिन आपको इन सब बातों पर भरोसा करने से पहले ये जानना चाहिए कि इसकी सच्चाई क्या है.

क्या सच में सुनीता ने गोविंदा को किया अनफॉलो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सुनीता ने इंस्टाग्राम पर गोविंदा को अनफॉलो कर दिया है. लेकिन ये सच नहीं है. दरअसल, सुनीता आहूजा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला है. उनकी फॉलोइंग लिस्ट में गोविंदा का नाम साफ तौर पर नजर आ रहा है. ऐसे में समझा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे झूठे हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है.   

ये भी पढ़ें: 'आपका रेट क्या है? एक रात का कितना लेंगी?', मिर्जापुर की एक्ट्रेस को मिले भद्दे मैसेज, अब छलका दर्द

गोविंदा की ओर जारी किया गया था मानहानि का लीगल नोटिस

बीते दिन गोविंदा की ओर मानहानि का लीगल नोटिस जारी किया गया था. जिसमें दोषियों को 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है. एक्टर की ओर से जारी नोटिस में आम लोगों, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि गोविंदा या उनके परिवार से संबंधित कोई भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या अपुष्ट सामग्री तैयार, प्रकाशित, अपलोड, प्रसारित या साझा न की जाए. नोटिस में विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली तस्वीरों, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार सिंथेटिक सामग्री का उल्लेख किया गया है. गोविंदा की ओर से कहा गया है कि उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान, समानता तथा  पर्सनल लाइफ  या मैरिज लाइफ से संबंधित किसी भी सामग्री को AI अथवा डिजिटल तकनीक के जरिए तैयार करने, उसमें हेरफेर करने या उसका यूज करने की अनुमति नहीं है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं भूमि शेट्टी? महाकाली के अवतार से उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

Continue reading on the app

  Sports

भारत का वर्ल्ड कप विनर दिग्ग्गज क्रिकेटर, पूरे टी20I करियर में नहीं ठोक पाया एक भी फिफ्टी

ravindra jadeja t20i career: रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार हैं. जडेजा 15 साल से भी अधिक समय से भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में वह एक भी फिफ्टी बनाने में सफल नहीं रहे. एक मौका जरूर आया था, जब वह इसके नजदीक पहुंचे, लेकिन 46 रन बनाकर नाबाद लौटे. Mon, 24 Aug 2026 16:24:24 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain In Gurugram | गुरुग्राम में भारी बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, कई जगहों पर जलभराव #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:38+00:00

Bihar में वायरल वीडियो पर मिलेगा 1 लाख तक इनाम! जानें पूरी शर्तें #bihar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers