Kerala में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय Adhil के अंग किए गए दान
केरलम में मोटरसाइकिल दुर्घटना में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय लड़के के माता-पिता ने सोमवार को एक सराहनीय पहल के तहत यहां एक अस्पताल में उसके अंगों को दान करने का फैसला किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम के मन्नारमला में कैटरिंग का काम करके लौटते समय पेरिंथलमन्ना निवासी अधिल बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी मौत के बाद उसके माता-पिता ने उसके अंगों को दान करने का फैसला किया। माता-पिता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे अपने बेटे को खोने के दुख से उबर नहीं पा रहे हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि उसकी मौत से दूसरों को जीवन का एक नया अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा, “हम उसके इस दुनिया से चले जाने का दुख सहन नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद हमारी इच्छा है कि कम से कम कुछ मरीज उसके अंगों के जरिए जीवन पा सकें। हमने ऐसा इसलिए भी किया ताकि हमें महसूस हो कि वह अब भी कहीं न कहीं जीवित है।” माता-पिता ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि उनके बेटे का हृदय दान किया जाए, ताकि वह किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में धड़कता रहे।
उन्होंने कहा, “हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वाल्व में जन्मजात समस्या होने के कारण उसके हृदय का दान नहीं किया जा सकता। हमें इस समस्या के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।” इसके बाद परिवार ने उसके गुर्दे और लिवर दान करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “हमें यह नहीं पता कि अंग किन लोगों को मिलेंगे, लेकिन हमें इसकी जानकारी दी गई है।
हमें यह भी बताया गया कि उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी गोपनीय रखी जानी चाहिए। अंग सरकार की संबंधित एजेंसी के साथ पंजीकृत लोगों को दान किए जाएंगे।” अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अंग निकालने की प्रक्रिया जारी है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद लड़के का शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।
Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










