Responsive Scrollable Menu

Chhattisgarh Paper Leak: BSc Agriculture का Plant Pathology पेपर भी लीक, IGKV ने रद्द की परीक्षा

Chhattisgarh Paper Leak: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर में BSc Agriculture की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय ने 7 अगस्त को आयोजित प्रथम वर्ष के Plant Pathology पेपर को रद्द कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस परीक्षा का प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले लीक हुआ था।

यह मामला उस समय सामने आया जब 20 अगस्त को BSc Agriculture द्वितीय वर्ष के Entomology पेपर लीक होने की जांच शुरू हुई। इस मामले में पुलिस ने दुर्ग के एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में सामने आया Plant Pathology पेपर का कनेक्शन
अधिकारियों के मुताबिक Entomology पेपर लीक मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्रथम वर्ष के Plant Pathology प्रश्नपत्र के लीक होने की जानकारी मिली। यह परीक्षा 7 अगस्त को आयोजित हुई थी।

इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आपात बैठक बुलाई गई। कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लिया गया।

सितंबर में दोबारा होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय के अनुसार अब Plant Pathology का दोबारा पेपर सितंबर के पहले सप्ताह में कराया जाएगा। इसी अवधि में 20 अगस्त को लीक हुए Entomology पेपर की पुनर्परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इससे दोनों विषयों के प्रभावित छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

निजी कॉलेज को नोटिस, पर्यवेक्षकों से भी जवाब तलब
मामले में विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि कॉलेज, दुर्ग को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलेज पर परीक्षा प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने में लापरवाही का आरोप है।

इसके अलावा Plant Pathology और Entomology परीक्षा के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पेपर लीक मामले में पुलिस की हिरासत में लिए गए छात्रों के खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अब परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
पेपर लीक की घटनाओं के बाद IGKV ने परीक्षा व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। 22 अगस्त की BSc परीक्षाओं से प्रश्नपत्र कॉलेजों को पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल के जरिए भेजे गए, जबकि पहले प्रश्नपत्रों की भौतिक प्रतियां भेजी जाती थीं।

परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होने की स्थिति में प्रश्नपत्र कॉलेजों को सुबह 9:30 बजे उपलब्ध कराए गए। सोमवार को होने वाली परीक्षाओं में भी यही व्यवस्था लागू रखने की बात कही गई है।

विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग और संबद्ध कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी कर रहा है। साथ ही प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, पारदर्शिता और सुरक्षा मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है।

Continue reading on the app

Kriti Sanon: ‘भाई के सामने ऐसे कपड़े?’ कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर बवाल, कुत्ते को राखी बांधने पर भी भड़के यूजर्स

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने नए रक्षाबंधन ज्वेलरी ऐड की चर्चा सोशल मीडिया पर ज़ोर-शोर से है। ऐड में कृति भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाती नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके कपड़ों और ऐड के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।

ब्रालेट और स्कर्ट में नजर आईं कृति

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ज्वेलरी ब्रांड के इस ऐड में कृति ने ऑफ-व्हाइट ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। ऐड का कॉन्सेप्ट रक्षाबंधन को एक मॉडर्न अंदाज में दिखाने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ लोगों को त्योहार के पारंपरिक माहौल के हिसाब से कृति का यह लुक पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर ऐड और एक्ट्रेस के आउटफिट पर नाराजगी जताई।

पूजा की थाली कहां है?

Kriti Sanon

एक यूजर ने ऐड पर कमेंट करते हुए लिखा, “पूजा की थाली कहां है? भाई के सामने ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?” कुछ लोगों ने सवाल किया कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर आमतौर पर पूजा और तिलक जैसी रस्में दिखाई जाती हैं, लेकिन विज्ञापन में इनकी जगह अलग तरह का प्रेजेंटेशन क्यों रखा गया। कुछ यूजर्स ने तो इस पूरे कैंपेन को ही गलत बताया और कहा कि ब्रांड को त्योहार की परंपरा को ध्यान में रखना चाहिए था।

कुत्ते को बांधी राखी

ऐड में एक सीन ऐसा भी है, जिसमें कृति कुत्ते को राखी बांधती नजर आती हैं। ऐड में कुत्ते को परिवार के सदस्य की तरह दिखाया गया है। इस सीन के जरिए ब्रांड ने यह बताने की कोशिश की है कि परिवार का रिश्ता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। हालांकि, इस हिस्से को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

कुछ लोगों ने किया बचाव
जहां एक तरफ यूजर्स ने कृति के कपड़ों और ऐड की आलोचना की, वहीं कुछ लोगों ने कैंपेन का समर्थन भी किया। इन यूजर्स का कहना है कि त्योहारों को दिखाने का तरीका समय के साथ बदल रहा है। उनके मुताबिक, किसी महिला के कपड़ों को लेकर इस तरह सवाल उठाना सही नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि विज्ञापन का मकसद रक्षाबंधन को पारंपरिक तरीके से हटकर मॉडर्न अंदाज में दिखाना हो सकता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कृति सेनन का यह ऐड अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। एक तरफ लोग त्योहार की परंपराओं और कृति के आउटफिट को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स इसे नए जमाने की सोच बता रहे हैं। इस विवाद के बीच एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि त्योहारों से जुड़े विज्ञापनों में परंपरा और मॉडर्न स्टाइल के बीच संतुलन कैसा होना चाहिए।

यह भी पढ़े- ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup 2026: भारत खेल सकता है सेमीफाइनल? ये है समीकरण

भारत के हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कितनी है? इसका पता तब चलेगा जब आप ये समीकरण समझेंगे. Mon, 24 Aug 2026 13:38:17 +0530

  Videos
See all

Food Adulteration: सावधान! बाजार में घूम रहे हैं आपकी सेहत के दुश्मन | Food Safety | Health Tips #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T08:12:30+00:00

Turkish Military Planes in Pakistan: तुर्की के प्लेन पाकिस्तान क्यों आ रहे? | Shehabz Sharif | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T08:11:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers