Kriti Sanon: ‘भाई के सामने ऐसे कपड़े?’ कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर बवाल, कुत्ते को राखी बांधने पर भी भड़के यूजर्स
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने नए रक्षाबंधन ज्वेलरी ऐड की चर्चा सोशल मीडिया पर ज़ोर-शोर से है। ऐड में कृति भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाती नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके कपड़ों और ऐड के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।
ब्रालेट और स्कर्ट में नजर आईं कृति
ज्वेलरी ब्रांड के इस ऐड में कृति ने ऑफ-व्हाइट ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। ऐड का कॉन्सेप्ट रक्षाबंधन को एक मॉडर्न अंदाज में दिखाने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ लोगों को त्योहार के पारंपरिक माहौल के हिसाब से कृति का यह लुक पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर ऐड और एक्ट्रेस के आउटफिट पर नाराजगी जताई।
पूजा की थाली कहां है?
एक यूजर ने ऐड पर कमेंट करते हुए लिखा, “पूजा की थाली कहां है? भाई के सामने ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?” कुछ लोगों ने सवाल किया कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर आमतौर पर पूजा और तिलक जैसी रस्में दिखाई जाती हैं, लेकिन विज्ञापन में इनकी जगह अलग तरह का प्रेजेंटेशन क्यों रखा गया। कुछ यूजर्स ने तो इस पूरे कैंपेन को ही गलत बताया और कहा कि ब्रांड को त्योहार की परंपरा को ध्यान में रखना चाहिए था।
कुत्ते को बांधी राखी
लो जी लो
— खुरपेंच का ताऊ (@KhurpenchhKaTau) August 23, 2026
रक्षाबंधन जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व माना जाता हैं। जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं।
अब GIVA के इस ऐड में कृति सेनन द्वारा वही रक्षासूत्र (राखी) कुत्ते को बांधी जा रहा हैं।
भाई से पहले कुत्ते को स्पेशल राखी बाधी जा रही हैं।
एनिमल लवर होना… pic.twitter.com/SuXDY8TjGH
ऐड में एक सीन ऐसा भी है, जिसमें कृति कुत्ते को राखी बांधती नजर आती हैं। ऐड में कुत्ते को परिवार के सदस्य की तरह दिखाया गया है। इस सीन के जरिए ब्रांड ने यह बताने की कोशिश की है कि परिवार का रिश्ता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। हालांकि, इस हिस्से को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
कुछ लोगों ने किया बचाव
जहां एक तरफ यूजर्स ने कृति के कपड़ों और ऐड की आलोचना की, वहीं कुछ लोगों ने कैंपेन का समर्थन भी किया। इन यूजर्स का कहना है कि त्योहारों को दिखाने का तरीका समय के साथ बदल रहा है। उनके मुताबिक, किसी महिला के कपड़ों को लेकर इस तरह सवाल उठाना सही नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि विज्ञापन का मकसद रक्षाबंधन को पारंपरिक तरीके से हटकर मॉडर्न अंदाज में दिखाना हो सकता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Once again Hindu festivals are being demeaned. No woman dresses like this on Raksha Bandhan.
— ????Anjna???? (@SaffronQueen_) August 23, 2026
Shame on you @kritisanon ???? pic.twitter.com/AXZ11BwoFk
कृति सेनन का यह ऐड अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। एक तरफ लोग त्योहार की परंपराओं और कृति के आउटफिट को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स इसे नए जमाने की सोच बता रहे हैं। इस विवाद के बीच एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि त्योहारों से जुड़े विज्ञापनों में परंपरा और मॉडर्न स्टाइल के बीच संतुलन कैसा होना चाहिए।
यह भी पढ़े- ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा
New Scooter: यामाहा RayZR 125 Fi Hybrid में मिले नए फीचर्स, जानें चारों वेरिएंट की खासियतें
New Scooter: यामाहा ने अपने 125cc स्कूटर RayZR 125 Fi Hybrid को नए फीचर्स और कलर ऑप्शंस के साथ अपडेट किया है। कंपनी अब इसे चार अलग-अलग वेरिएंट में पेश कर रही है। इनकी एक्स-शोरूम कीमतों में करीब 21,000 रुपये तक का अंतर है। खास बात यह है कि चारों वेरिएंट में एक ही 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 8.2hp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
हाइब्रिड सिस्टम और कॉमन फीचर्स
RayZR 125 Fi Hybrid के सभी वेरिएंट में Yamaha का माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। इसमें स्मार्ट मोटर जनरेटर दिया गया है, जो स्कूटर को शांत तरीके से स्टार्ट करने के साथ-साथ स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम को भी सपोर्ट करता है।
चारों वेरिएंट में यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम, समान टायर और रिम साइज, रियर ड्रम ब्रेक और 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। स्कूटर के डायमेंशन और सीट हाइट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फीचर्स में अंतर होने के बावजूद सभी वेरिएंट का वजन 99 किलोग्राम है।
बेस वेरिएंट
RayZR 125 Fi Hybrid के बेस वेरिएंट में आगे 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो स्पीड, फ्यूल लेवल जैसी जरूरी जानकारी दिखाता है। हालांकि, इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स नहीं दिए गए हैं।
यह वेरिएंट मैटेलिक ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,880 रुपये है।
डिस्क वेरिएंट
अगले वेरिएंट में फ्रंट ड्रम ब्रेक की जगह 190mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें Yamaha का Y-Connect कनेक्टिविटी सिस्टम भी मिलता है। इसके जरिए फोन की बैटरी, कॉल, ईमेल और SMS अलर्ट जैसी जानकारी देखी जा सकती है।
Y-Connect ऐप फ्यूल कंजंप्शन, मेंटेनेंस रिकमेंडेशन और आखिरी बार पार्क किए गए स्थान जैसी जानकारी भी उपलब्ध कराता है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 87,680 रुपये है।
Street Rally LCD वेरिएंट
Street Rally वेरिएंट में RayZR जैसा ही मैकेनिकल सेटअप मिलता है, लेकिन इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी और मस्कुलर है। इसमें हैंड गार्ड और फ्रंट एप्रन पर अतिरिक्त स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर RayZR से अलग लुक देते हैं।
Street Rally LCD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 93,930 रुपये है।
Street Rally TFT वेरिएंट
लाइनअप का सबसे महंगा और फीचर-लोडेड मॉडल Street Rally TFT वेरिएंट है। इसमें Y-Connect के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा, इसमें Yamaha Answer Back फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से भीड़भाड़ वाली पार्किंग में मोबाइल ऐप के जरिए स्कूटर को आसानी से खोजा जा सकता है। इस टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,00,440 रुपये है।
कुल मिलाकर, Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid के चारों वेरिएंट में इंजन और बेसिक मैकेनिकल सेटअप समान है, जबकि कीमत बढ़ने के साथ ब्रेकिंग, कनेक्टिविटी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे फीचर्स में अपग्रेड मिलता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







.jpg)
