Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद
मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र में गोकशी की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
सरधना के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सरूरपुर पुलिस रविवार देर रात हर्रा-खिवाई मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी तभी सूचना मिली कि बरनावा-बिनौली मार्ग से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर तीन लोग एक गोवंश को पेड़ से बांधकर उसका वध की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही दो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में तसलीम (28) के दाहिने पैर और भूरा (26) के बाएं पैर में गोली लग गई।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सरूरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, तीसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, दो खोखा, गोकशी में प्रयुक्त दो चाकू, एक गंडासा, प्लास्टिक का थैला, एक जीवित गोवंश और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, तसलीम के खिलाफ चोरी, गोकशी, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम समेत 15 मामले, जबकि भूरा के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Raksha Bandhan Gift: राखी पर बहन के लिए 1K में स्टाइलिश घड़ियां, स्कूल-कॉलेज में भी आएंगी काम
Raksha Bandhan Gifts: 12वीं क्लास में पढ़ने वाली बहन के लिए ₹1000 के अंदर स्टाइलिश हैंडवॉच खरीदें। देखें ब्रेसलेट स्टाइल से प्रीमियम मैट फिनिश पर आने वाली लेटेस्ट और न्यू डिजाइन।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews








