Responsive Scrollable Menu

'बर्दाश्त नहीं कर पाते, तो दूसरों से मत...' श्रीलंकाई खिलाड़ी से यशस्वी जायसवाल की लड़ाई पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा?

IND vs SL 2nd Test : भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज इस मैच के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन भारत और श्रीलंका के बीच जोरदार टक्कर देखी गई थी. इसके साथ ही मैदान पर भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज आसिथा फार्नाडो के बीच मैदान पर लड़ाई हो गई. दरअसल, भारत की पारी के 58वें ओवर में फर्नाडो ने जायसवाल को 45 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया था. 

यहां तक सब ठीक था, फार्नाडो जायसवाल को आउट करने के बाद मैदान पर उनको आउट करने का जश्न मना रहे थे. यशस्वी भी पिच से चलते हुए पवेलियन की ओर जा रहे थे. इसके बाद जायसवाल वापस आए और उन्होंने फार्नाडो से कुछ बात की और दोनों के बीच हीटेड आर्गुमेंट हो गई. इन दोनों के बीच क्या हुआ, इस बारे में सच्चाई तो सामने नहीं आई है लेकिन लगता है कि, फार्नाडो ने कुछ गलत शब्द का इस्तेमाल यशस्वी के लिए क्या और उन्होंने उस पर रिएक्ट किया.

यशस्वी जायसवाल और आसिथा फार्नाडो की लड़ाई के बाद देश और विदेश के तमाम क्रिकेटर और दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

यशस्वी जायसवाल पर दिया अजय जडेजा ने बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उनके मैदान पर हुए ताजा विवाद पर बड़ी बात बोली है. जडेजा ने यशस्वी को बड़ी नसीहत दे दी है. उन्होंने कहा है, जब आप खुद बर्दाशत नहीं कर सकते हो तो दूसरे से कुछ मत कहिए. उन्होंने और क्या बोला है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो दूसरों से मत कहो - अजय जडेजा

अजय जडेजा ने कहा, 'यह खतरनाक इलाका है. इसमें कोई शक नहीं है. शारीरिक संपर्क एक अलग चीज है. पिछले मैच में जायसवाल दूसरी तरफ थे. वह फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने निरोशन डिकवेला से कुछ कहा और हमने तब कहा था कि यह मजाक तब तक अच्छा है, जब तक आपकी भाषा में कुछ गलत न हो वही हुआ, लेकिन अगर कोई खुद पर नहीं हंस सकता, तो उसे दूसरों पर भी नहीं हंसना चाहिए. अगर आप खुद बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं तो मैदान पर खड़े होकर दूसरों को भी कुछ मत कहिए'.

कैसा रहा भारत-श्रीलंका मैच का हाल

टीम के लिए पहले दिन देवदत्त पडिकक्ल ने शतक लगाया. उन्होंने 117 रनों की पारी खेली. गिल ने भारत के लिए 50 रनों की इनिंग्स खेली. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों का योगदान दिया. वहीं रविंद्र जडेजा ने 43 रनों का योगदान दिया. केएल राहुल के बल्ले से भी 18 रन निकले. दिन के खेल की समाप्ति तक भारत के लिए ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया मैच में आगे खेलेंगे या नहीं?

Continue reading on the app

'कोई लाइन क्रॉस करेगा तो...', यशस्वी जायसवाल का आया पहला रिएक्शन, बताया क्यों आ गया था श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गुस्सा

Yashasvi Jaiswal First Reaction After First Day Fight With: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ फर्नांडो से लड़ाई हो गई थी. इसके बाद से ही हर तरफ इसी बारे में चर्चा हो रही है. हर कोई कयास लगा रहा है कि आखिर फर्नांडो ने क्या कहा था? साथ ही कई दिग्गज यशस्वी जायसवाल को उनसे भिड़ने के लिए गलत भी ठहरा रहे हैं. हालांकि, अब इन सबके बीच यशस्वी ने अपना पहला रिएक्शन दे दिया है और बताया कि उन्हें गुस्सा आखिर क्यों आया.

यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर क्यों गुस्सा आया. इस बारे में हर्षा भोगले ने बात की और यशस्वी को गलत ठहराया. इसपर यशस्वी जायसवाल ने रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- अगर आपको कुछ मालूम न हो, तो उसमें अपना फैसला न सुनाएं. अगर कोई लाइन क्रॉस करेगा, तो उसे ये पता होना चाहिए कि ये इंडिया लड़ेगा और जवाब भी देगा.

क्या है पूरा मामला?

असिथा फर्नांडो के ओवर में 3 बैक टू बैक चौके लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल आखिरी गेंद पर आउट हो गए. जब यशस्वी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब गेंदबाज अपनी टीम के साथ विकेट का जश्न मना रहा था. पहले तो बोल्ड होने के बाद यशस्वी आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे.

तभी उन्हें आउट करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें कुछ कह दिया, जिसे सुनकर यशस्वी तिलमिलाए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर जवाब दिया और असिथा की ओर बढ़े. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वो अपने हेड से हेड टकराने लगे. हालांकि, मुद्दा बढ़ने से पहले श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया और यशस्वी को वापस पवेलियन की ओर भेजा. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: बारिश खराब न कर दे भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल? जानिए आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup 2026: भारत खेल सकता है सेमीफाइनल? ये है समीकरण

भारत के हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कितनी है? इसका पता तब चलेगा जब आप ये समीकरण समझेंगे. Mon, 24 Aug 2026 13:38:17 +0530

  Videos
See all

Food Adulteration: सावधान! बाजार में घूम रहे हैं आपकी सेहत के दुश्मन | Food Safety | Health Tips #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T08:12:30+00:00

Turkish Military Planes in Pakistan: तुर्की के प्लेन पाकिस्तान क्यों आ रहे? | Shehabz Sharif | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T08:11:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers