Responsive Scrollable Menu

'कोई लाइन क्रॉस करेगा तो...', यशस्वी जायसवाल का आया पहला रिएक्शन, बताया क्यों आ गया था श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गुस्सा

Yashasvi Jaiswal First Reaction After First Day Fight With: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ फर्नांडो से लड़ाई हो गई थी. इसके बाद से ही हर तरफ इसी बारे में चर्चा हो रही है. हर कोई कयास लगा रहा है कि आखिर फर्नांडो ने क्या कहा था? साथ ही कई दिग्गज यशस्वी जायसवाल को उनसे भिड़ने के लिए गलत भी ठहरा रहे हैं. हालांकि, अब इन सबके बीच यशस्वी ने अपना पहला रिएक्शन दे दिया है और बताया कि उन्हें गुस्सा आखिर क्यों आया.

यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर क्यों गुस्सा आया. इस बारे में हर्षा भोगले ने बात की और यशस्वी को गलत ठहराया. इसपर यशस्वी जायसवाल ने रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- अगर आपको कुछ मालूम न हो, तो उसमें अपना फैसला न सुनाएं. अगर कोई लाइन क्रॉस करेगा, तो उसे ये पता होना चाहिए कि ये इंडिया लड़ेगा और जवाब भी देगा.

क्या है पूरा मामला?

असिथा फर्नांडो के ओवर में 3 बैक टू बैक चौके लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल आखिरी गेंद पर आउट हो गए. जब यशस्वी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब गेंदबाज अपनी टीम के साथ विकेट का जश्न मना रहा था. पहले तो बोल्ड होने के बाद यशस्वी आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे.

तभी उन्हें आउट करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें कुछ कह दिया, जिसे सुनकर यशस्वी तिलमिलाए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर जवाब दिया और असिथा की ओर बढ़े. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वो अपने हेड से हेड टकराने लगे. हालांकि, मुद्दा बढ़ने से पहले श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया और यशस्वी को वापस पवेलियन की ओर भेजा. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: बारिश खराब न कर दे भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल? जानिए आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

Continue reading on the app

Toxic Advance Booking: टॉक्सिक ने मचा दी तबाही, बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

Toxic Advance Booking: साउथ स्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक साल 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. बार-बार रिलीज टलने के बाद अब आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. यश की फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है. 

'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग कलेक्शन

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हुई थी और तीन दिनों में ही फिल्म ने  पूरे भारत में रफ्तार पकड़ ली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले दिन 91 हजार से ज्यादा टिकट्स बेचे थे और इसने 4.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. ब्लॉक सीट के साथ ही ये आंकड़ा 9.47 करोड़ हो चुका था. वहीं, दूसरे दिन इसने 10.95 करोड़ और  ब्लॉक सीटों के साथ 18.28 करोड़ का कलेक्शन किया था.

तीसरे दिन कितना की कमाई?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग के तीसरे दिन बिना ब्लॉक सीट के 21.77 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 30.49 करोड़ (Toxic Advance Booking) का बिजनेस कर लिया था. अभी फिल्म के रिलीज होने में समय है ऐसे में ये और ज्यादा कमाई कर सकती है. वहीं,  यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई के बाद बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है. ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. 

ये भी पढ़ें- Toxic Advance Booking: रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिके 5 लाख+ टिकट

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग कमाई में 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.  इसने प्रभास की 'द राजा साब' 15.31 करोड़ और राम चरण 'पेद्दी' 20.66 करोड़ को पछाड़ दिया है. प्री-सेल्स बुकिंग करने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर धुरंधर 2- 53 करोड़, टॉक्सिक- 21.77 करोड़, पेद्दी- 20.66 करोड़, द राजा साब- 15.31 करोड़, मना शंकर वरा प्रसाद गारु- 14 करोड़, बॉर्डर 2- 12.5 करोड़ और उस्ताद भगत सिंह- 10.49 करोड़ है.

इस दिन रिलीज होगी ‘Toxic’?

फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. ‘KGF’ के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और डार्क अवतार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस उन्हें देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ‘Toxic’ की ये दुनिया दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

फिल्म की स्टारकास्ट

टॉक्सिक की स्टारकास्ट की बात करे तो फिल्म में यश (Yash) के साथ नयनतारा (Nayanthara), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) जैसी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. ये यश की मल्टी एक्ट्रेसेस वाली फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ ही रोमांस का भी जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- कियारा, नयनतारा या फिर हुमा? 'Toxic' की एक्ट्रेसेस में कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानें नेटवर्थ

Continue reading on the app

  Sports

OPINION: वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपन करना यशस्वी को पड़ रहा है भारी, रिस्की शॉट खेलने का प्रतिशत 48 फीसदी बढ़ा

Vaibhav Jaiswal effect on Yashasvi Jaiswal: क्रिकेट जानकार यशस्वी जायसवाल के जरूरत से ज्यादा शॉट्स खेलने को वैभव सूर्यवंशी से भी जोड़कर देख रहे है क्योंकि दो आईपीएल सीजन में वैभव के साथ पारी की शुरुआत करने की वजह से वो दब से दाते है उनकी चर्चा भी कम होती है इसीलिए शायद वो उन शॉट्स को खेलने की कोशिश कर रहे है जो उनकी किताब में पहले नहीं थे. Mon, 24 Aug 2026 14:17:38 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : अमेरिका को ईरान की कड़ी चेतावनी! | top News | Braking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T09:15:36+00:00

Congress Fish Feast Row: 'मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं', मछली भोज पर अजय राय क्या बोले? | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T09:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers