इंग्लैंड में फिर नाइटक्लब विवाद, हाथों में हथकड़ी के साथ दिखा इंग्लैंड का स्टार गेंदबाज, ECB क्या लेगी फैसला?
Brydon Carse Night Club : इंग्लैंड क्रिकेट में एक बार फिर क्रिकेटर का नाइट क्लब विवाद सामने आया है. शनिवार रात डर्बी में एक नाइटक्लब के बाहर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को हथकड़ी पहने देखा गया, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार्स को नाइटक्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों से घिरे हुए देखा जा सकता है. वीडियो में इंग्लैंड के उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखाई दे रहे हैं.
ECB ने शुरू की मामले की जांच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाइटक्लब के बाहर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को हथकड़ी में नजर आ रहे हैं. वीडियो में इंग्लैंड के उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखाई दे रहे हैं.
हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह घटना क्यों हुई या कार्स को हथकड़ी क्यों लगाई गई. 31 वर्षीय कार्स को हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना गया था और ECB ने उन्हें काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलने की इजाज़त दे दी थी. वह लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बने हुए हैं, जो गुरुवार से शुरू होगा. ECB के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमें डर्बी में कल रात हुई एक घटना के बारे में पता चला है और हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं. जैसे ही संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे."
????BIG CONTROVERSY FOR ENGLAND - BRYDON CARSE SEEN BEING LED AWAY BY POLICE ????
— Sam (@cricsam02) August 23, 2026
- Brydon Carse was seen being led away in handcuffs outside a nightclub in Derby.
- He was briefly detained but not arrested, and was later released without charge.
- The ECB has launched an… pic.twitter.com/vsDRAS0ITo
ब्रायडन कार्स क्या खेलेंगे लॉर्ड्स टेस्ट?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का तीसरा मैच 9 सितंबर से शुरू होगा. अब सवाल है कि क्या नाइटक्लब विवाद के बाद क्या ब्रायडन कार्स तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे या फिर उन्हें बाहर किया जाएगा? वैसे तो घटना को लेकर ECB ने जांच शुरू कर दी है. कार्स गुरुवार से लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल हैं, लेकिन इस विवाद के बाद उनकी उपलब्धता और संभावित कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं.
Is that Ben Stokes lurking in the background? ????????????
— Charlie (@Shanks63331148) August 23, 2026
Mate, your buddy Brydon Carse is getting arrested and you’re hiding behind the bloody pillar! ????????????
What would joe root thinking right now ????????????#EnglandCricket #JoeRoot pic.twitter.com/fM2Pv27bL3
आपको बता दें, 29 वर्षीय ब्रायडन कार्स एशेज सीरीज में इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे थे. पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने के बाद उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए रिलीज किया गया था. इसके बाद उन्होंने डरहम की ओर से खेलते हुए जीत में 2 विकेट हासिल किए, जबकि बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके.
बेन स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद
बेन स्टोक्स इस साल जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद हुए नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में आए थे. स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन देर रात लंदन के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां टीम के मिडनाइट कर्फ्यू का उल्लंघन हुआ और बाद में वहां एक अलग झड़प भी हुई. ECB ने मामले की जांच की और दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया. बाद में उन्हें लिखित चेतावनी दी गई, जबकि जांच में स्टोक्स को हिंसक घटना के लिए दोषी नहीं माना गया.
ये भी पढ़ें: IND VS SL: बारिश खराब न कर दे भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल? जानिए आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम
Bihar: सावन के आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा में सिंहेश्वर धाम में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल
Bihar News: आज सावन का आखिरी सोमवार है. ऐसे में देशभर के मंदिरों और शिवालयों में सुबह से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस बीच बिहार के मधेपुरा स्थित सिंहेश्वर धाम मंदिर में भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मचने की खबर है. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6:25 से 7 बजे के बीच मंदिर के प्रवेश द्वार के पास भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिसमें चार महिलाओं समेत करीब छह श्रद्धालु घायल हो गए. सभी घायल श्रद्धालुओं को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









