Responsive Scrollable Menu

कौन हैं Kaziah Liz Mejo? जो 19 साल की उम्र में बनी Miss Universe India 2026, पहले भी जीते कई ब्यूटी पेजेंट्स

Who is Kaziah Liz Mejo: साल 2026 के मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट को अपना नया विनर मिल गया है.  23 अगस्त को गुलाबी जयपुर में आयोजित किए गए ग्रैंड फिनाले में केजिया लिज मेजो  ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 (Miss Universe India 2026) का खिताब जीत लिया है. केरल की 19 साल की केजिया अब इस जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. हालांकि केजिया ने ये सफलता हासिल करने के कड़ी मेहनत की है. उन्होंने कम उम्र में ही कई बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया और अपने टैलेंट, मेहनत और कॉन्फिडेंस के दम पर पहचान बनाई. 

केरल से अबू धाबी तक का सफर

केजिया लिज मेजो केरल के मावेलिक्करा की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम मेजो अब्राहम और मां का नाम सुजा मेजो है.  हालांकि, उनका बचपन सिर्फ केरल में नहीं बीता. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई और परवरिश का बड़ा हिस्सा यूएई के अबू धाबी में बिताया. इसी वजह से उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों और लोगों को करीब से जानने और समझने का मौका मिला. फिलहाल केजिया कानून की पढ़ाई कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो बेंगलुरु के एक कॉलेज में लॉ की स्टूडेंट हैं. 

पढ़ाई के साथ बना रहीं करियर

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर केजिया ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स में भी अपना करियर बनाया है. कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया. उन्होंने पढ़ाई और अपने मॉडलिंग करियर को एक साथ संभाला. केजिया को इसके अलावा डांस और म्यूजिक का भी काफी शौक है. उन्होंने करीब 12 साल तक क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है. इसके अलावा उन्हें गाना पसंद है और वो ड्रम्स और वायलिन भी बजाती हैं. इन खूबियों की वजह से उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करना भी काफी पसंद है.

कैसे हुई ब्यूटी पेजेंट्स में एंट्री?

ये भी पढ़ें- रिवीलिंग बिकिनी पहन पूल में उतरीं वाणी कपूर, दिखाया अपना हॉट अवतार, फिटनेस देख फैंस बोले- 'Diva'

केजिया को बचपन से ही स्टेज पर परफॉर्म करना पसंद था. इसी के चलते उन्होंने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेना शुरू किया. उन्होंने कम उम्र में ही मलयालम फिल्म 'Shylock' में भी काम किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स पर लगा दिया. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने से पहले केजिया साल 2024 में उन्होंने Miss Teen Diva 2024 और इसके बाद उन्हें Miss Teen International India 2024 चुना गया था. नइसके अलावा वो  Miss Teen International में फर्स्ट रनर-अप भी रहीं.

जीत के बाद क्या बोलीं केजिया?

वहीं, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 जितने के बाद केजिया लिज मेजो ने कहा- 'ये खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है. मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने पेश करूंगी.' वहीं, मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद देश की प्रतिभावान लड़कियों को एक बड़ा मंच देना है, ताकि वो अपना टैलेंट, आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी दुनिया के सामने ला सकें.'

इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम करेंगी रोशन

अब केजिया लिज मेजो मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 जीतने के बाद  इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करेंगी. वो करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों और शुभकामनाओं के साथ मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की खूबसूरती, संस्कृति और आत्मविश्वास को दुनिया के सामने रखेंगी. वहीं, केजिया ने भी उम्मीद जताई है कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज भारत जरूर आएगा.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: केरल की केजिया लिज मेजो बनी 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026', 'आवारापन 2' 10वें दिन की कमाई

Continue reading on the app

'तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर...', अमेरिका की 'आर्थिक जंग' के एलान से भड़का ईरान

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से भारी तनाव पैदा हो गया है. ईरान के खिलाफ अमेरिका के प्रस्तावित 'आर्थिक युद्ध' को लेकर तेहरान भड़क गया है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के खिलाफ अमेरिका की "आर्थिक जंग" जारी रहती है, तो तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी के अन्य इलाकों से तेल का पूरा निर्यात रोक सकता है.

तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट- ईरान

मोहसिन रेजाई ने सोमवार तड़के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान के खिलाफ अमेरिका के आर्थिक अभियान का समर्थन करने या उसमें शामिल होने वाले किसी भी देश के कदम को ईरान "युद्ध की कार्रवाई" मानेगा. रेजाई ने कहा, "अगर आर्थिक युद्ध जारी रहता है, तो तेल की एक बूंद भी एक्सपोर्ट नहीं की जाएगी- न तो होर्मुज जलडमरूमध्य से और न ही फारस की खाड़ी में कहीं से भी. ईरान, ईरानी लोगों के खिलाफ अमेरिका के आर्थिक युद्ध में किसी भी देश की भागीदारी या समर्थन को युद्ध की कार्रवाई मानेगा."

आर्थिक प्रतिबंधों का उल्टा भी हो सकता है असर- गालिबाफ

ईरान की ये चेतावनी तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है, जो ईरान के खिलाफ सख्त आर्थिक उपायों की अमेरिकी योजनाओं को लेकर है. इससे पहले रविवार को, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी के बाद अमेरिका का मजाक उड़ाया. उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए तर्क दिया कि कठोर आर्थिक प्रतिबंधों का अंततः उल्टा असर होता है.

गालिबाफ ने अमेरिका पर किया तंज

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मीट की कीमतें ठीक करने के लिए फ्रोजन मीट इम्पोर्ट करना. ठीक है, शायद यह काम कर जाए. बॉन्ड के लिए क्या प्लान है, क्या फ्रोजन यील्ड इम्पोर्ट करेंगे? हाउसिंग के लिए फ्रोजन होमबायर्स? वेजेज के लिए फ्रोजन पेचेक? फ्रोजन फॉरेन पॉलिसी से फ्रोजन इकॉनमी ही मिलती है. बस एक ही चीज है जो अभी भी चल रही है? ईरान बूमरैंग."

इस पोस्ट के साथ, गालिबाफ ने एक व्यंग्यात्मक चार-पैनल वाली कॉमिक स्ट्रिप शेयर की, जिसमें "ईरान बूमरैंग" के कॉन्सेप्ट को दिखाया गया था. मीम में एक कैरेक्टर को एक विशाल बूमरैंग फेंकते हुए दिखाया गया है जिस पर लिखा है "अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक ऑपरेशन," लेकिन वह हथियार घूमकर सीधे फेंकने वाले के चेहरे पर ही लगता है; यह US के दबाव वाले प्रतिबंधों के उल्टे असर का मजाक उड़ाता है.

हम पहले से ही कर रहे ऐसे प्रतिबंधों का सामना- IRGC

इसके अलावा, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता सरदार मोहेबी ने कहा कि वॉशिंगटन का आर्थिक युद्ध पर बहुत ज्यादा निर्भर रहना असल में मिलिट्री फ्रंट पर US की "शर्मनाक हार" को बिना कहे स्वीकार करना है. IRIB के अनुसार, आक्रामक आर्थिक दबाव के बारे में ट्रंप के हालिया बयानों पर बात करते हुए मोहेबी ने कहा कि ऐसे उपाय कोई नई बात नहीं हैं; उन्होंने बताया कि तेहरान दशकों से अपने मुख्य सेक्टरों को निशाना बनाने वाले प्रतिबंधों का सामना कर रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

आंसुओं से लाल आंखें, चेहरे पर उदासी, पदक चूकने की कसक; वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय खेमे की तस्वीर

महिला हॉकी विश्व कप 2026 से भारतीय टीम बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया से ड्रा खेलने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की तमाम संभावनाओं पर ताला लग गया है। विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया काफी इमोशनल नजर आई। Mon, 24 Aug 2026 14:38:51 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : अमेरिका को ईरान की कड़ी चेतावनी! | top News | Braking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T09:15:36+00:00

तारकेश्वर धाम में शिवभक्तों की भीड़..‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर | Sawan | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T09:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers